ऐसा बहुत कम होता है कि जो दिखता है, वो सच नहीं होता लेकिन ऐसा होता है, यह भी एक सच है। सच न हो तब भी सच मान लीजिए कि यह एक सच है। बैक गियर लगाते हुए हम फिर मालदा और पूर्णिया की घटना को याद करना चाहेंगे। उस घटना में जो दिखाया गया, वो सच नहीं था। रोहित वेमुला की मौत के पीछे के कारणों को अनुमानित रूप से सच मान लिया गया, जबकि देखा किसी ने नहीं था। यहां हम कह सकते हैं कि जो नहीं दिखता, वो सच होता है। अब आते हैं दृश्य माध्यमों से खेले जाने वाले खेल पर। एक चैनल ने दिखाया कि जेएनयू में अफजल की बरसी मनाई गई और उस दौरान राष्ट्रविरोधी नारे लगाए गए। अगले ही दिन ऐसे ही एक कार्यक्रम में दिल्ली प्रेस क्लब में देशविरोधी नारों को हवा दी गई। बवाल मचना लाजिमी था, क्योंकि यहां सरकार वर्सेज अन्य नहीं, देश वर्सेज गद्दारों का हिट शो चल रहा था। लिहाजा न चाहते हुए भी अन्य चैनलों को इसे फॉलो करना पड़ा।
शतरंज में शह के बाद मात होता है लेकिन इस प्रकरण में मात के बाद शह का खेल खेला गया। बाकी चैनल मात खा गए लिहाजा उस न्यूज चैनल को सवालों के घेरे में लाने और गद्दारों को शह देने की भरसक कोशिश की गई। इसमें राष्ट्रविरोधी लाइन को भी नजरंदाज किया गया। एक वरिष्ठ पत्रकार ने अपने पोस्ट में लिखा: जेएनयू के उस कार्यक्रम में उस चैनल का रिपोर्टर क्या कर रहा था? वह अकेला ही वहां क्यों था? ऐसे कार्यक्रम न्यूज चैनल कब से कवर करने लगे? बाकी चैनलों के पत्रकार वहां क्यों नहीं थे? चैनल ने इस घटना को उजागर किया तो क्यों किया? इन सवालों के माध्यम से देश की एकता और अखंडता के प्रति संवेदना से भी खिलवाड़ किया गया। ये सवाल वैसे ही हैं, जैसे एक निर्लज्ज वकील बलात्कार पीड़िता से भांति-भांति के सवाल पूछता है। दरअसल वह वकील जिरह के दौरान सवाल नहीं पूछ रहा होता है, वह उस पीड़िता को भड़का रहा होता है, उकसा रहा होता है। वह वकील तब तक उस पीड़िता से सवाल करता है, जब तक पीड़िता लाज का दामन छोड़ आक्रामक न हो जाए। वरिष्ठ पत्रकार महोदय की मंशा भी दरअसल वैसी ही प्रतीत हो रही थी। उन्होंने एकबारगी यह नहीं कहा कि जेएनयू में जो हुआ, वह राष्ट्रद्रोह था और उस पर सरकार को सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।
तीन दृश्य आपके सामने है: मालदा-पूर्णिया, रोहित वेमुला और जेएनयू प्रकरण। मालदा और पूर्णिया में वीडियो सामने था पर कहा गया कि वो सही नहीं था। रोहित वेमुला में कोई वीडियो नहीं था। उसमें कहा गया कि सरकार के इशारों पर हत्या की गई। अधिकांश ने तो आत्महत्या पर भी सवाल उठाए। तीसरा प्रकरण जेएनयू सामने है। तमाम वीडियो आ रहे हैं। रोज एक नया वीडियो आ रहा है। कल तक किसी के पास वीडियो नहीं था पर अब हर चैनल का अपना अलग एक्सक्लूसिव वीडियो है। हर चैनल का अपना अलग सीन है। किसी वीडियो में शाम का सीन है तो किसी में दोपहर और किसी में सुबह का। दूसरी ओर सभी अपने अपने वीडियो पर हकीकत का मुहर ठोके पड़े हैं। एंकर चीख-चीखकर कह रहा है- हमारा वीडियो ओरिजिनल है। जाहिर है बाकियों का वीडियो फर्जी है। इसमें एक और बात गौर करने वाली है। एक वीडियो में राष्ट्रद्रोह होते देखा जा सकता है और बाकियों में राष्ट्रद्रोह का आरोपी भय, भूख और भ्रष्टाचार से आजादी की बात कर रहा है। अर्थार्थ क्या है, आपको बताने की जरूरत नहीं है।
अब आते हैं तकनीक के ‘कमाल’ पर। तकनीक का अधिक इस्तेमाल भी विनाश के रास्ते पर ले जाता दिख रहा है। ये कैसी तकनीक है कि असली नकली हो जाता है और नकली असली। हमारे और आपके विचारों के टकराने का गेटवे बन गया है तकनीक। फोटोशॉप्ड फोटो और एडिटेड वीडियो जनमानस की भावनाओं से खूब खिलवाड़ कर रहे हैं। इस पर अंकुश लगाने के प्रयास होते दिख नहीं रहे हैं। तकनीक के फर्जी प्रयोग के रूप में ऐसा लावा इकट्ठा हो रहा है, जो एक दिन ज्वालामुखी बनकर भड़क उठेगा और हम सब उस विनाश के शिकार हो जाएंगे। विचारों का टकराव मेरिट पर होना चाहिए। उचित मंच पर होना चाहिए। इसमें थोड़ी से छेड़खानी भी भयानक रूप धारण कर लेती है। आज हम जिस मोड़ पर खड़े हैं, वो इसी का नतीजा है। अपने बुद्धि विवेक पर संयम रखें। वर्चुअल दुनिया को वर्चुअल ही मानें। यथार्थ मानते ही आप धोखे का शिकार होंगे और आपका आक्रोश अपनी मंजिल और शिकार खोजने लगेगा।
बाकी तो जो है वो हइये है जे बासे के बीच में।
nice sir we can not see true.
जवाब देंहटाएंSaandar mishra ji
जवाब देंहटाएंसच तो मीलों दूर कहीं असहाय सा दुबका पड़ा है।
जवाब देंहटाएंkya bat.....
जवाब देंहटाएंन्यूज़ चैनल खुद ही जज हैं, खुद ही वकील भी। अब यह सड़ांध बास मारने लगी है
जवाब देंहटाएंNice bhaiya ji bahut badhiya
जवाब देंहटाएंIt in nice. No favor, no fear. Truly impartial. But some facts are ready to be clear and transparent. You should raise that point which you feel true. Everyone should take a stand here,so that these things can be discouraged and suppressed. By the way, well done
जवाब देंहटाएं