सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दक्षिण और हम



कितना अंतर है, तमिलनाडु में अम्‍मा की हालत बिगड़ने मात्र की सूचना से वहां मातम पसर गया है। लोग छाती पीट रहे हैं, भगवान से गुहार लगा रहे हैं, जो हो सकता है वो कर रहे हैं इसलिए कि अम्‍मा बच जाएं। वो सही सलामत अपोलो से बाहर निकलें और सीएम आवास में पूर्व की तरह विराजमान हों। दूसरी तरफ देश में ही तमिलनाडु से इतर एक दुनिया है, जो स्‍मार्टफोन और कंप्‍यूटरों के स्‍क्रीन पर अम्‍मा के निधन की सूचना टाइप कर चुका है और इंतजार कर रहा है कि वो मरें और हम पूरी दुनिया को सबसे पहले यह खबर बताएं। हममें से कई तो ऐसे हैं, जिन्‍होंने अम्‍मा के मरने का भी इंतजार नहीं किया और सोशल मीडिया पर अम्‍मा की स्‍मृति शेष की याद दिला दी। कइयों ने लिखा - अनंत सफर पर निकलीं अम्‍मा। कुछ ने पुरानी फोटो के साथ कुछ ऐसा लिखा कि लगा कि सचमुच अम्‍मा हमें छोड़कर चली गईं। सोमवार को दिन चढ़ने के साथ सोशल मीडिया पर स्थिति स्‍पष्‍ट होती गई लेकिन शाम को फिर वहीं कौतूहल, आतुरता और एक न दिखने वाली लाइन से आगे जाने की सोच, जिस पर अफसोस के अलावा कुछ किया ही नहीं जा सकता।

जरा सोचिए, तमिलनाडुु में अम्‍मा की हालत खराब होने मात्र की खबर से सड़कों पर भीड़ जमा हो गई। कानून व्‍यवस्‍था की स्थिति खराब न हो जाए, इसके लिए सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया। अपोलो अस्‍पताल  के बाहर बैरिकेडिंग कर दी गई और भारी संख्‍या में फोर्स तैनात कर दिया गया, टीवी स्‍क्रीन पर मातम मनाते लोगों के हावभाव हालात बयां करने के लिए काफी हैं। वहां शासन और प्रशासन भी इस बात का अंदाजा लगाने में नाकाम साबित हो रहा है कि अगर वाकई अम्‍मा की मौत हो गई तो कानून व्‍यवस्‍था संभल पाएगा कि नहीं। और यहां हम अम्‍मा की मौत की खबर की बाट जोह रहे हैं... किसलिए? केवल इसलिए न कि आप सबसे पहले वर्चुअल दुनिया में अम्‍मा की मौत की खबर बांट सकें। सबसे पहले फेसबुक स्‍टेटस अपडेट कर सकें और सबसे पहले व्‍हाट़सएप ग्रुप में शेयर कर सकें और टिवटर पर सबसे पहले टवीट कर सकें। यह भूख क्‍यों? बदले में आपको क्‍या मिलेगा?

हमें अफसोस होना चाहिए कि उत्‍तर भारत में नेताओं के प्रति वो अपनत्‍व नहीं है या हम अपने नेताओं के प्रति ऐसा अपनत्‍व नहीं दिखा पाते, जो अभी तमिलनाडुु में दिख रहा है। हो सकता है कि हमारे यहां के नेता ऐसे न हों और अगर होंगे तो हो सकता है कि हम वैसे न हों। अगर अम्‍मा की जगह कोई उत्‍तर भारत का नेता होता और तमिलनाडु की जगह बिहार, उत्‍तर प्रदेश, दिल्‍ली या कोई और राज्‍य होता तो क्‍या हम तब भी ऐसेे ही गैरजिम्‍मेदाराना हरकत करते। एक जीवित मरणासन्‍न राजनीतिक विभूति को मृत घोषित कराने के लिए इतनी जल्‍दबाजी क्‍यों? यह केवल सूचना देने और लेने की भूख है या फिर हमारी क्षीण सोच का नतीजा है, जो हमें लगातार ऐसे कदम उठाने को बाध्‍य कर रहा है। ऐसा कर कहीं हम स्‍मार्ट भांड़़ की श्रेणी में तो नहीं जा रहे हैं। पुराने जमाने में भांड़ भी इतना संवेदनहीन नहीं होते थे कि जिंदा व्‍यक्ति को मृत करार दें। उस समय भी संवेदना का अपना एक स्‍थान होता था।

जयललिता जिस हालात में हैं, वहां से बचकर निकलना नामुमकिन सा है। अच्‍छा होता कि उन्‍हें स्‍वाभाविक मौत मरने दिया जाए। सोशल मीडिया पर वे बार-बार मर रही हैं, हर पोस्‍ट में मर रही हैं, हर व्‍हाट़सएप ग्रुप में मर रही हैं, हर टवीट में उनकी मौत हो रही है। जाहिर है, जयललिता इन सब टुच्‍चैै हरकतों की हकदार नहीं हैं। जिस महिला के पीछे एक पूरा प्रदेश विलाप कर रहा है, मातम मना रहा है, लोग छाती पीट रहे हैं, कानून व्‍यवस्‍था को खतरा हो गया है तो पड़ोसी राज्‍य  (बाकी प्रदेश) के लोगों का भी पड़ोस के नाते कुछ फर्ज तो बनता ही है। क्‍या हम अपने पड़ोसी की मौत की ऐसे ही बाट जोहते हैं। क्‍या हम अपने या पड़ोसियों के यहां मातम को ऐसे ही मनाते हैं, जैसे सोशल मीडिया पर आपकी अंगुलियां नंगा नाच कर रही हैं। आप मत रोइए, आंसू मत बहाइए, छाती मत पीटिए पर अपनी संवेदनशीलता को तो ऐसे न जाया होने दें।

टिप्पणियाँ

  1. उत्तर भारत के लोग लोकतांत्रिक रूप से मजबूत हैं, लोकतंत्र में भक्ति की जगह नहीं होती है। नहीं तो लोकतंत्र और राजतंत्र में अंतर क्या रह जाएगा। मैं तो गर्व से कहता हूं कि उत्तर भारतीय अपने नेता को राजा के बजाय सेवक समझते हैं।

    जवाब देंहटाएं
  2. उत्तर भारत के लोग लोकतांत्रिक रूप से मजबूत हैं, लोकतंत्र में भक्ति की जगह नहीं होती है। नहीं तो लोकतंत्र और राजतंत्र में अंतर क्या रह जाएगा। मैं तो गर्व से कहता हूं कि उत्तर भारतीय अपने नेता को राजा के बजाय सेवक समझते हैं।

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

#gaurilankesh : मौत हो तो ऐसी

मौत हो तो ऐसी। एक मिनट पहले तक जिन्हें कर्नाटक के बाहर बहुत अधिक नहीं जाना जाता था, उन्हें मरते ही पल भर में अनंत शोहरत हासिल हो गई। जगह-जगह मातमनुमा उल्लास-उत्सव मनाया जाने लगा। पिघलती मोमबत्तियां अगाध श्रद्धांजलि का भाव पैदा करने लगीं। देश की राजधानी दिल्ली में मातमपुरसी का आयोजन कर राजनीति की रोटियां सेंकी गईं और तमाम सेलिब्रिटी ने अपने जौहर दिखाए। क्या करें भाव भले मातम का न हो, माहौल तो मातम का था न। #gaurilankesh कर्नाटक की पत्रकार की हत्या की खबरें टीवी पर कुछ यूं फ्लैश की गईं: कर्नाटक की पत्रकार #gaurilankesh की हत्या, गौरी हिन्दूवादी राजनीति की धुर विरोधी थीं और भाजपा की नीतियों का विरोध करती थीं। मेरे दस साल के कैरियर में खबर फ्लैश करने का यह नया और आधुनिक तरीका लगा। गौरी लंकेश के बारे में यही पूरी जानकारी थी और उन्हें इससे अधिक समझने का मौका न तो मानस को दिया गया और न ही पत्रकारों ने खुद इसमें अपनी दिलचस्पी दिखाई। मुझे भी उनके बारे में बहुत अधिक जानकारी नहीं थी। लगा कि किसी महिला की हत्या कर दी गई होगी। मुझे क्या पता था कि इसमें बहुत मसाला है और इतना मसाला है कि स...

दिल्ली में हिंसा का 'सालाना जलसा'

दिल्‍ली में हिंसा अब सालाना जलसे की तरह हो गई है. पिछले साल नागरिकता कानून के नाम पर दिल्‍ली को भड़काया गया तो इस बार किसान आंदोलन के नाम पर दिल्‍ली को दहलाया गया. संभव है कि अगले साल कोई और बहाने से किसी और को आगे कर अपना उल्‍लू सीधा किया जाए. कुल मिलाकर सरकार को नवंबर के बाद सचेत हो जाना चाहिए, क्‍योंकि इसकी क्रोनोलॉजी समझना बेहद जरूरी है. वो तो खैर मनाइए कोरोना महामारी का कि दिल्‍ली का दंगा कंट्रोल हो गया, नहीं तो हम वो देखने वाले थे, जो कभी सोच भी नहीं सकते थे. ये जो तस्‍वीरें आप देख रहे हैं, वो आपको विचलित करने के लिए काफी हैं. गणतंत्र दिवस जैसे गौरवशाली दिन, जब हमें दुनिया को अपना गौरव दिखाना होता है, उस दिन को आंदोलन के नाम पर राष्‍ट्रीय शर्म बना दिया गया. एक तरफ जवान दुनिया के सामने अपना फौलादी इरादा जाहिर कर रहे थे तो दूसरी ओर, दिल्‍ली को दहलाने के लिए कुछ साजिशें कुछ कर गुजरने के लिए बेकरार हो रही थीं. तभी तो तय समय से पहले कई जगहों पर दिल्‍ली पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ने की खबरें आने लगीं. यह पहले से तय था कि आज का दिन भारी साबित होने वाला है, फिर भी सरकार और दिल्‍ली पुलि...

हमले अच्छे हैं!

ये कैसा इत्तेफाक है कि जिस आतंकवाद (टेररिज्म) से फ्रांस इस पूरे साल त्रस्त रहा, वहीं पर टेररिज्म शब्द इजाद किया गया था। टेररिज्म लैटिन शब्द टेरर से बना है, जिसका अर्थ भयभीत करना होता है। दरअसल फ्रांस में 1793 से 1794 के बीच के शासन को रिजिन ऑफ टेरर कहा जाता है। उस समय फ्रांस पर जैकोबिन का शासन था। उसके शासन को गाली देने के लिए तब के लोग इस शब्द का प्रयोग करने लगे। इस शब्द को और चर्चा उस समय मिली, जब 1869 में रूस के सर्गेई नेकावेव ने खुद पीपल्स रिट्रीब्यूशन की स्थापना कर खुद को टेररिस्ट घोषित कर लिया। यह वह वर्ष था, जब हमारे राष्ट्रपिता और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी पैदा हुए थे। आज टेररिज्म शब्द अंतरराष्ट्रीय पटल पर काफी मशहूर शब्द है। क्यों? क्योंकि अब शक्तिशाली और दादा कहे जाने वाले देश भी इससे भयभीत हो चले हैं। पहले उनके लिए इस शब्द का कोई अर्थ ही नहीं था, क्योंकि आतंकवादियों की पहुंच इन तक नहीं थी लेकिन जब अंतरराष्ट्रीय आतंक के गुरु ओसामा बिन लादेन ने अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश पर भी हमला बोल दिया तब माना गया कि आतंकवाद जैसा भी कुछ होता है। विश्व बिरादरी में हाहाकार मच गय...