सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जो दिखा वो सच नहीं है!!!!




















ऐसा बहुत कम होता है कि जो दिखता है, वो सच नहीं होता लेकिन ऐसा होता है, यह भी एक सच है। सच न हो तब भी सच मान लीजिए कि यह एक सच है। बैक गियर लगाते हुए हम फिर मालदा और पूर्णिया की घटना को याद करना चाहेंगे। उस घटना में जो दिखाया गया, वो सच नहीं था। रोहित वेमुला की मौत के पीछे के कारणों को अनुमानित रूप से सच मान लिया गया, जबकि देखा किसी ने नहीं था। यहां हम कह सकते हैं कि जो नहीं दिखता, वो सच होता है। अब आते हैं दृश्य माध्यमों से खेले जाने वाले खेल पर। एक चैनल ने दिखाया कि जेएनयू में अफजल की बरसी मनाई गई और उस दौरान राष्ट्रविरोधी नारे लगाए गए। अगले ही दिन ऐसे ही एक कार्यक्रम में दिल्ली प्रेस क्लब में देशविरोधी नारों को हवा दी गई। बवाल मचना लाजिमी था, क्योंकि यहां सरकार वर्सेज अन्य नहीं, देश वर्सेज गद्दारों का हिट शो चल रहा था। लिहाजा न चाहते हुए भी अन्य चैनलों को इसे फॉलो करना पड़ा।

शतरंज में शह के बाद मात होता है लेकिन इस प्रकरण में मात के बाद शह का खेल खेला गया। बाकी चैनल मात खा गए लिहाजा उस न्यूज चैनल को सवालों के घेरे में लाने और गद्दारों को शह देने की भरसक कोशिश की गई। इसमें राष्ट्रविरोधी लाइन को भी नजरंदाज किया गया। एक वरिष्ठ पत्रकार ने अपने पोस्ट में लिखा: जेएनयू के उस कार्यक्रम में उस चैनल का रिपोर्टर क्या कर रहा था? वह अकेला ही वहां क्यों था? ऐसे कार्यक्रम न्यूज चैनल कब से कवर करने लगे? बाकी चैनलों के पत्रकार वहां क्यों नहीं थे? चैनल ने इस घटना को उजागर किया तो क्यों किया? इन सवालों के माध्यम से देश की एकता और अखंडता के प्रति संवेदना से भी खिलवाड़ किया गया। ये सवाल वैसे ही हैं, जैसे एक निर्लज्ज वकील बलात्कार पीड़िता से भांति-भांति के सवाल पूछता है। दरअसल वह वकील जिरह के दौरान सवाल नहीं पूछ रहा होता है, वह उस पीड़िता को भड़का रहा होता है, उकसा रहा होता है। वह वकील तब तक उस पीड़िता से सवाल करता है, जब तक पीड़िता लाज का दामन  छोड़ आक्रामक न हो जाए। वरिष्ठ पत्रकार महोदय की मंशा भी दरअसल वैसी ही प्रतीत हो रही थी। उन्होंने एकबारगी यह नहीं कहा कि जेएनयू में जो हुआ, वह राष्ट्रद्रोह था और उस पर सरकार को सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।

तीन दृश्य आपके सामने है: मालदा-पूर्णिया, रोहित वेमुला और जेएनयू प्रकरण। मालदा और पूर्णिया में वीडियो सामने था पर कहा गया कि वो सही नहीं था। रोहित वेमुला में कोई वीडियो नहीं था। उसमें कहा गया कि सरकार के इशारों पर हत्या की गई। अधिकांश ने तो आत्महत्या पर भी सवाल उठाए। तीसरा प्रकरण जेएनयू सामने है। तमाम वीडियो आ रहे हैं। रोज एक नया वीडियो आ रहा है। कल तक किसी के पास वीडियो नहीं था पर अब हर चैनल का अपना अलग एक्सक्लूसिव वीडियो है। हर चैनल का अपना अलग सीन है। किसी वीडियो में शाम का सीन है तो किसी में दोपहर और किसी में सुबह का। दूसरी ओर सभी अपने अपने वीडियो पर हकीकत का मुहर ठोके पड़े हैं। एंकर चीख-चीखकर कह रहा है- हमारा वीडियो ओरिजिनल है। जाहिर है बाकियों का वीडियो फर्जी है। इसमें एक और बात गौर करने वाली है। एक वीडियो में राष्ट्रद्रोह होते देखा जा सकता है और बाकियों में राष्ट्रद्रोह का आरोपी भय, भूख और भ्रष्टाचार से आजादी की बात कर रहा है। अर्थार्थ क्या है, आपको बताने की जरूरत नहीं है।

अब आते हैं तकनीक के ‘कमाल’ पर। तकनीक का अधिक इस्तेमाल भी विनाश के रास्ते पर ले जाता दिख रहा है। ये कैसी तकनीक है कि असली नकली हो जाता है और नकली असली। हमारे और आपके विचारों के टकराने का गेटवे बन गया है तकनीक। फोटोशॉप्ड फोटो और एडिटेड वीडियो जनमानस की भावनाओं से खूब खिलवाड़ कर रहे हैं। इस पर अंकुश लगाने के प्रयास होते दिख नहीं रहे हैं। तकनीक के फर्जी प्रयोग के रूप  में ऐसा लावा इकट्ठा हो रहा है, जो एक दिन ज्वालामुखी बनकर भड़क उठेगा और हम सब उस विनाश के शिकार हो जाएंगे। विचारों का टकराव मेरिट पर होना चाहिए। उचित  मंच पर होना चाहिए। इसमें थोड़ी से छेड़खानी भी भयानक रूप धारण कर लेती है। आज हम जिस मोड़ पर खड़े हैं, वो इसी का नतीजा है। अपने बुद्धि विवेक पर संयम रखें। वर्चुअल दुनिया को वर्चुअल ही मानें। यथार्थ मानते ही आप धोखे का शिकार होंगे और आपका आक्रोश अपनी मंजिल और शिकार खोजने लगेगा।

बाकी तो जो है वो हइये है जे बासे के बीच में। 

टिप्पणियाँ

  1. सच तो मीलों दूर कहीं असहाय सा दुबका पड़ा है।

    जवाब देंहटाएं
  2. न्यूज़ चैनल खुद ही जज हैं, खुद ही वकील भी। अब यह सड़ांध बास मारने लगी है

    जवाब देंहटाएं
  3. It in nice. No favor, no fear. Truly impartial. But some facts are ready to be clear and transparent. You should raise that point which you feel true. Everyone should take a stand here,so that these things can be discouraged and suppressed. By the way, well done

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दक्षिण और हम

कितना अंतर है, तमिलनाडु में अम्‍मा की हालत बिगड़ने मात्र की सूचना से वहां मातम पसर गया है। लोग छाती पीट रहे हैं, भगवान से गुहार लगा रहे हैं, जो हो सकता है वो कर रहे हैं इसलिए कि अम्‍मा बच जाएं। वो सही सलामत अपोलो से बाहर निकलें और सीएम आवास में पूर्व की तरह विराजमान हों। दूसरी तरफ देश में ही तमिलनाडु से इतर एक दुनिया है, जो स्‍मार्टफोन और कंप्‍यूटरों के स्‍क्रीन पर अम्‍मा के निधन की सूचना टाइप कर चुका है और इंतजार कर रहा है कि वो मरें और हम पूरी दुनिया को सबसे पहले यह खबर बताएं। हममें से कई तो ऐसे हैं, जिन्‍होंने अम्‍मा के मरने का भी इंतजार नहीं किया और सोशल मीडिया पर अम्‍मा की स्‍मृति शेष की याद दिला दी। कइयों ने लिखा - अनंत सफर पर निकलीं अम्‍मा। कुछ ने पुरानी फोटो के साथ कुछ ऐसा लिखा कि लगा कि सचमुच अम्‍मा हमें छोड़कर चली गईं। सोमवार को दिन चढ़ने के साथ सोशल मीडिया पर स्थिति स्‍पष्‍ट होती गई लेकिन शाम को फिर वहीं कौतूहल, आतुरता और एक न दिखने वाली लाइन से आगे जाने की सोच, जिस पर अफसोस के अलावा कुछ किया ही नहीं जा सकता। जरा सोचिए, तमिलनाडुु में अम्‍मा की हालत खराब होने मात्र की...

भाजपा को बिहार चुनाव हारना ही था

आप बिहार चुनाव में मिली करारी हार के लिए भाजपा की रणनीति को दोष दीजिए। अमित शाह के बिहार में कैंप करने का मजाक उड़ा लीजिए। मोदी की ताबड़तोड़ रैली की खिल्ली उड़ा लीजिए। मोदी के पैकेज देने के तरीकों पर सवाल उठाइए। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के आरक्षण की समीक्षा संबंधी बयान पर सारा ठीकरा फोड़ दीजिए। गाय और अखलाक विवाद को भी बिहार चुनाव परिणाम से जोड़कर मजा ले लीजिए पर इतना जान लीजिए कि ये सब नहीं होता तब भी बिहार चुनाव का परिणाम यही आने वाला था। हां, थोड़ा कम और अधिक होने की गुंजाइश हो सकती थी। ये सोचने से कि अगर ऐसा होता तो वैसा होता और वैसा होता तो ऐसा होगा, गलत होगा। बिहार में जाति आधारित चुनाव होते रहे हैं। यह चुनाव भी विशुद्ध जातीय आधार पर लड़ा गया। महागठबंधन ने जाति आधारित व्यूह रचना की तो एनडीए ने संप्रदाय आधारित। गलत और सही पर न जाइए। चुनावों में हर पार्टी की अपनी अपनी रणनीति होती है, जो गलत भी होती है और सही भी। खैर ये सब देखना चुनाव आयोग का सिरदर्द है। महागठबंधन की व्यूह रचना, जो लोकसभा चुनाव के बाद से ही मूर्त रूप लेने लगी थी, वो प्रथम दृष्टया ही प्रभावी लग रही थी। आधार वोट के रूप मे...

बिहार चुनाव जीतने में जुबां बनी बाधा

बिहार में एनडीए की हार क्या दिल्ली के इर्द-गिर्द हुई घटनाओं से तय होगी। एक से एक घटनाएं हो रही हैं जिसमें बेशक एनडीए सरकारों का कोई हाथ नहीं है पर जिम्मेदारी से वे बच नहीं सकते। खास बात यह है कि  बिहार में भाजपा दलितों को ही साधने में लगी हुई है। इसी कारण वहां पार्टी ने दो दलित नेताओं राम विलास पासवान और जीतन राम मांझी पर दांव लगाया है लेकिन हरियाणा की घटनाओं से ये दोनों ही नेता बिदक गए हैं। हरियाणा में हुई दलित परिवारों के साथ लगातार हुई दूसरी घटना से भारतीय जनता पार्टी अपनों के निशाने पर आ गई है। इसके बाद केंद्र और राज्य सरकार के मंत्रियों की बयानबाजी ने आग में घी का काम किया है। दूसरी ओर, बिहार में इन्हीं सब घटनाओं और बयानवीरों का बखान कर महागठबंधन अपनी पैठ बनाने में जुट गया है। जुबान के जले : ऐसे तो नेताओं की बयानबाजी अपने आप में अनोखी मानी जाती है। जानते वे ए के बारे में हैं और बताते जेड के बारे में। ऐसी बयानबाजी से ही नेता बिरादरी एक दूसरे को आगे-पीछे करने में लगी रहती है। एक नेता बयान देने वाला होता है तो दूसरा लपकने वाला। इसी तरह नेता बिरादरी एक-दूसरे की टांग खींचने म...