सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

नवंबर 22, 2015 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आपका शो का बिजनेस है, शो कीजिए, हमारा दिल मत तोड़िए

आधी रात तक उधेड़बुन में था। सोच रहा था कि महीने दिन पहले जो शब्द लोग बोल नहीं पाते थे वो अचानक आम बोलचाल की भाषा कैसे हो गई? कैसे उसे लेकर ट्वीट पर ट्वीट किया जा रहा है। फेसबुक पर पक्ष और विपक्ष में पोस्टों की अचानक बाढ़ आ गई है। इस पर बहस करते लोग अपना-पराया, भाई-भाई, गुरु शिष्य परंपरा को भी भूल जा रहे हैं। एक तरह का साइबर वार चल रहा है। टीवी की बहस जिस शब्द के बिना पूरी नहीं हो रही है उस शब्‍द का नाम है असहिष्णुता। वाकई बहुत ही असहिष्णु शब्द है ये। सुबह इसी शब्द के साथ नींद टूटी। हाथ मोबाइल को टटोलने लगा। सोचा कि इस विषय पर कुछ न कुछ नए पोस्ट या ट्वीट आए होंगे या रात के पोस्ट पर नए रिएक्शन आए होंगे। नोटिफिकेशन की लंबी लाइन लगी थी। एक एक कर देखने लगा। हर एक टवीट और हर एक पोस्ट पर तत्काल मन में रिएक्शन उभरते चले गए। आसपास का माहौल तो सहिष्णु था। बीवी चाय लेकर सामने थी और बच्चे अठखेलियां कर रहे थे। छोटी बेटी जय जय बजरंग बली वाला गाना गा रही थी। साथ ही बजरंगी भाईजान में मुन्नी के कैरेक्टर की मिमिक्री कर रही थी पर मेरा पूरा ध्यान मोबाइल पर टिका था। पत्नी के साथ चाय की चुस्की ली। रोज की...

बेचारा आमिर खान

हमें नाज है आमिर खान पर। कितना रिस्क लेकर इंडिया में रह रहा है बेचारा। ऊपर से पत्नी की बात भी नहीं मानी। ये तो डबल रिस्क हो गया। इतना बड़ा स्टार और इतना बड़ा रिस्क। बेचारा क्या करे। पत्नी की मानेगा तो हीरोपंथी ख़त्म हो जायेगी। नहीं मानेगा तो गृहस्थी ख़त्म। अब आप ही बताओ पत्नी की बात मानकर सीरिया, नाइजीरिया, अरब, इराक, ईरान, पाकिस्तान, तुर्की आदि देशों में जाकर क्या करेगा। फ्रांस पर हमले के बाद यूरोप में जो सहिष्णुता बढ़ी है उसके कारण यूरोप नहीं जा सकते। अमेरिका और कनाडा में तो इतनी  सहिष्णुता है कि वहां अक्सर खान बंधुओं को नंगे होकर स्कैनर से गुजरना पड़ता है। पत्नियां यही तो मौलिक और व्यवहारिक ज्ञान नहीं समझ पातीं। एक तो ऐसे ही इतना बड़ा रिस्क लेकर आदमी चल रहा है ऊपर से देश छोड़ने का टेंशन। राय देना बड़ा आसान है और उस पर अमल करना उतना ही मुश्किल। बेचारे की सभी पिक्चर इस समय 500 करोड़ के क्लब में शामिल होती चली जा रही हैं और किरण है कि देश छोड़ने की बात कर रही है। पत्नी को इतना भी जुल्म नहीं करना चाहिए। हीरो है वो देश का। एक ढेला भी उस पर गिरा तो देश में असहिष्णुता फ़ैल जायेगी। और एक भ...