सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

नवंबर 8, 2015 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

हमले अच्छे हैं!

ये कैसा इत्तेफाक है कि जिस आतंकवाद (टेररिज्म) से फ्रांस इस पूरे साल त्रस्त रहा, वहीं पर टेररिज्म शब्द इजाद किया गया था। टेररिज्म लैटिन शब्द टेरर से बना है, जिसका अर्थ भयभीत करना होता है। दरअसल फ्रांस में 1793 से 1794 के बीच के शासन को रिजिन ऑफ टेरर कहा जाता है। उस समय फ्रांस पर जैकोबिन का शासन था। उसके शासन को गाली देने के लिए तब के लोग इस शब्द का प्रयोग करने लगे। इस शब्द को और चर्चा उस समय मिली, जब 1869 में रूस के सर्गेई नेकावेव ने खुद पीपल्स रिट्रीब्यूशन की स्थापना कर खुद को टेररिस्ट घोषित कर लिया। यह वह वर्ष था, जब हमारे राष्ट्रपिता और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी पैदा हुए थे। आज टेररिज्म शब्द अंतरराष्ट्रीय पटल पर काफी मशहूर शब्द है। क्यों? क्योंकि अब शक्तिशाली और दादा कहे जाने वाले देश भी इससे भयभीत हो चले हैं। पहले उनके लिए इस शब्द का कोई अर्थ ही नहीं था, क्योंकि आतंकवादियों की पहुंच इन तक नहीं थी लेकिन जब अंतरराष्ट्रीय आतंक के गुरु ओसामा बिन लादेन ने अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश पर भी हमला बोल दिया तब माना गया कि आतंकवाद जैसा भी कुछ होता है। विश्व बिरादरी में हाहाकार मच गय...

बिहार चुनाव के बाद

बिहार में चुनाव का शोर खत्म हो चुका है। परिणाम आ चुके हैं। भारी बहुमत से चुनी गई नई सरकार छठ के बाद शपथ लेने जा रही है। बिहार की नईनवेली सरकार को ढेरों बधाई। "राज्य का चुनाव पर असर पूरे देश में" का स्लोगन इस राज्य के महत्व को दर्शाता है। इस चुनाव के समय कई तरह के घटनाक्रम सामने आए। पहले डीएनए और फिर पैकेज को लेकर विवाद जोड़ पकड़ा। चुनाव नजदीक आया तो  बीफ खाने की आशंका में अखलाक  का मारा जाना, गोहत्या, हरियाणा में दलितों के बच्चों को जलाने, एक दलित की थाने में रहस्यमय हालात में मौत, भाजपा नेताओं की अनर्गल बयानबाजी, महाराष्ट्र मेंटैक्सी और ऑटो ड्राइवरों को लाइसेंस मराठी भाषा जानने पर ही देने की घोषणा, बिहार से तमाम लोगों को घूमने के लिए महाराष्ट्र ले जाना, छोटा राजन की गिरफ्तारी, पाकिस्तान के खिलाफ बयानबाजी, मोहन भागवत का आरक्षण संबंधी बयान, लालू के मुंह में शैतान का घुसना, मोदी को ब्रहमपिशाच बताना आदि घटनाएं एक के बाद एक हुईं। बिहार चुनाव ने इन सभी मुद्दों को खुद में समेट लिया। इसका परिदृश्य राष्ट्रीय हो गया। कुछ तो बिहार का राजनीतिक चरित्र ही ऐसा है और कुछ बना दिया गया। ...

भाजपा को बिहार चुनाव हारना ही था

आप बिहार चुनाव में मिली करारी हार के लिए भाजपा की रणनीति को दोष दीजिए। अमित शाह के बिहार में कैंप करने का मजाक उड़ा लीजिए। मोदी की ताबड़तोड़ रैली की खिल्ली उड़ा लीजिए। मोदी के पैकेज देने के तरीकों पर सवाल उठाइए। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के आरक्षण की समीक्षा संबंधी बयान पर सारा ठीकरा फोड़ दीजिए। गाय और अखलाक विवाद को भी बिहार चुनाव परिणाम से जोड़कर मजा ले लीजिए पर इतना जान लीजिए कि ये सब नहीं होता तब भी बिहार चुनाव का परिणाम यही आने वाला था। हां, थोड़ा कम और अधिक होने की गुंजाइश हो सकती थी। ये सोचने से कि अगर ऐसा होता तो वैसा होता और वैसा होता तो ऐसा होगा, गलत होगा। बिहार में जाति आधारित चुनाव होते रहे हैं। यह चुनाव भी विशुद्ध जातीय आधार पर लड़ा गया। महागठबंधन ने जाति आधारित व्यूह रचना की तो एनडीए ने संप्रदाय आधारित। गलत और सही पर न जाइए। चुनावों में हर पार्टी की अपनी अपनी रणनीति होती है, जो गलत भी होती है और सही भी। खैर ये सब देखना चुनाव आयोग का सिरदर्द है। महागठबंधन की व्यूह रचना, जो लोकसभा चुनाव के बाद से ही मूर्त रूप लेने लगी थी, वो प्रथम दृष्टया ही प्रभावी लग रही थी। आधार वोट के रूप मे...