सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कह दो कि ब्राह़मणों को मुआवजा नहीं देंगे

जून के महीने में सड़ी हुई गर्मी के बीच राजनितिक हलकों में भी कुछ ऐसा हुआ, जिससे सड़ांध और बढ़ गई। अगले साल होने वाले चुनाव में अगर सपा सरकार चली जाती है तो इसमें इस जून महीने की इस सड़ांध का भारी योगदान होगा। दरअसल जून के पहले हफ्ते में ये रिपोर्ट आई कि बिसााहड़ा में अख़लाक़ के घर में जो मीट रखा था, वो गाय का ही था। इसके एक दो दिन बाद ही मथुरा बवाल में यूपी पुलिस ने तेजतर्रार एसपी मुकुल द्विवेदी समेत एसओ फरह को खो दिया। सकते में आई सरकार ने दोनों के परिजनों को 20-20 लाख रूपये मुआवज़ा देने की घोषणा कर दी। यही घोषणा और जल्दबाजी सरकार के गले की फांस बन गई।



दरअसल बिसाहड़ा कांड में अखिलेश सरकार ने तुष्टिकरण की नीति अपनाते हुए 45 लाख रुपये और नॉएडा में 3 फ्लैट मुफ़्त देने की घोषणा की थी। अब मथुरा कांड में अखिलेश सरकार ने जैसे ही 20-20 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की, भाजपा को बैठे बिठाये बड़ा और उसके मन के मुफीद मुद्दा मिल गया। अख़लाक़ के घर में गाय का मांस होने की पुष्टि होने पर पहले से तैयार बैठी भाजपा ने सरकार के मुआवजा देने के तरीके पर ही सवाल उठा दिया। मुकुल द्विवेदी से पहले दरोगा मनोज मिश्र के परिवार को भी अखिलेश सरकार ने मात्र 20 लाख रुपये ही बतौर मुआवजा दिया था। आज तक इस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं, जबकि उससे पहले सीओ जियाउल हक़ के मारे जाने पर अखिलेश सरकार ने खजाना खोल दिया था। देखते ही देखते मनोज मिश्र, मुकुल द्विवेदी और संतोष यादव को मिले कम मुआवजे ने राजनीतिक हलकों में तूफान खड़ा कर दिया।


सरकार की मुआवजा नीति: वैसे तो सरकार ने अब तक कोई मुआवजा नीति घोषित नहीं की है पर अघोषित रूप से जो मुआवजा नीति घोषित है, उसमें भेदभाव और तुष्टिकरण की बू तो आती ही है। इसी तरह की मुआवजा नीति दिल्‍ली की प्रदेश सरकार ने भी अघोषित रूप से घोषित कर रखी है। मुसलमान वकील की मौत पर एक करोड़ का मुआवजा और डा: नारंग की मौत पर कोई झांकने तक नहीं गया। सरकार की मुआवजा नीति का सार यह है कि अगर आप मुसलमान हैं तो खजाना आपके लिए खुला है। भले ही आप गाय मारने के जुर्म के आरोपी क्यों न हों। अगर आप यादव हैं तो आपको भी दिल खोलकर खुश करने की कोशिश की जायेगी लेकिन यह कोशिश उस स्तर की नहीं होगी। तब भी मुआवजा पाने की यह श्रेष्टतम श्रेणी है। इसके बाद सरकार मुआवजा देने का जो तरीका है, वो अवरोही क्रम में नजर आते चला जाता है। अवरोही क्रम का अंतिम पायदान ब्राह़मण है और उसके आसपास ही बनिया और भूमिहार जैसी जातियां हैं। इन जातियों के लोगों को तो सरकार यह संदेश देना चाहती है कि आप मुआवजे की उम्‍मीद न करें, क्‍योंकि आप इस श्रेणी में नहीं आते। वो तो शुक्र है कि मनोज मिश्रा और मुकुल द्विवेदी पुलिस में थे, नहीं तो किसी और सेवा में होते तो इनके परिजनों को मुआवजे के नाम पर इन्‍हें फुटी कौड़ी भी नहीं मिलती और उल्‍टे पीएफ और अन्‍य जमा निकासी के लिए बाबुओं के जेब अलग से गर्म करने पड़ते। मायावती अगर इस तरह की मुआवजा नीति अपनातीं तो कुछ दलितों का कल्‍याण हो गया होता पर अफसोस! वे चूक गईं और पत्‍थरों में ही दलितों को तलाशती और तराशती रह गईं।



आबकारी की तरह घोषित हो मुआवजा नीति - सरकारों को चाहिए कि वेे जिस तरह साल में आबकारी नीति घोषित करते हैं, उसी तरह मुआवजा नीति भी घोषित करें। उस नीति में नियम और शर्तें भी तय हो जाएं कि किस जाति, मजहब को किस मामले में कितना मुआवजा देना चाहिए। यह अघोषित नीति अगर कानून का शक्‍ल ले लेती है तो शायद ही किसी को शिकवा हो। बहुत होगा तो शुरुआती दिनों में एकाध जगह धरना प्रदर्शन के बाद विरोध खत्‍म हो जाएगा और लोग मान लेंगे कि ये अंगूर खट़टे हैं और इनके लिए बहुत चहलकदमी नहीं करनी चाहिए। उस नीति में वोट बैंक के हिसाब से सरकारों को अधिकार हो कि किस जाति को अधिक मुआवजा मिलेगा और किस जाति को कम। साथ ही यह भी पता चल जाएगा कि ब्राह़मण समाज तो मुआवजा पाने का हकदार ही नहीं है। ब्राह़मण समाज तो ऐसी किसी भी सरकारी सुविधा पाने की अर्हता ही नहीं रखता।

टिप्पणियाँ

  1. Bhut hi badhiya baat khi he
    Ye bhedbhav to brahmno ke sath hmesha se hota aa rha he fir chahe aarkshn niti ho ya fir education aur job ho
    Humare liye kab koi ambedkar paida hoga.

    जवाब देंहटाएं
  2. इस टिप्पणी को एक ब्लॉग व्यवस्थापक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं
  3. कड़वा मगर सच, आपकी लेखनी और हिम्‍मत को सलाम

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

#gaurilankesh : मौत हो तो ऐसी

मौत हो तो ऐसी। एक मिनट पहले तक जिन्हें कर्नाटक के बाहर बहुत अधिक नहीं जाना जाता था, उन्हें मरते ही पल भर में अनंत शोहरत हासिल हो गई। जगह-जगह मातमनुमा उल्लास-उत्सव मनाया जाने लगा। पिघलती मोमबत्तियां अगाध श्रद्धांजलि का भाव पैदा करने लगीं। देश की राजधानी दिल्ली में मातमपुरसी का आयोजन कर राजनीति की रोटियां सेंकी गईं और तमाम सेलिब्रिटी ने अपने जौहर दिखाए। क्या करें भाव भले मातम का न हो, माहौल तो मातम का था न। #gaurilankesh कर्नाटक की पत्रकार की हत्या की खबरें टीवी पर कुछ यूं फ्लैश की गईं: कर्नाटक की पत्रकार #gaurilankesh की हत्या, गौरी हिन्दूवादी राजनीति की धुर विरोधी थीं और भाजपा की नीतियों का विरोध करती थीं। मेरे दस साल के कैरियर में खबर फ्लैश करने का यह नया और आधुनिक तरीका लगा। गौरी लंकेश के बारे में यही पूरी जानकारी थी और उन्हें इससे अधिक समझने का मौका न तो मानस को दिया गया और न ही पत्रकारों ने खुद इसमें अपनी दिलचस्पी दिखाई। मुझे भी उनके बारे में बहुत अधिक जानकारी नहीं थी। लगा कि किसी महिला की हत्या कर दी गई होगी। मुझे क्या पता था कि इसमें बहुत मसाला है और इतना मसाला है कि स...

दिल्ली में हिंसा का 'सालाना जलसा'

दिल्‍ली में हिंसा अब सालाना जलसे की तरह हो गई है. पिछले साल नागरिकता कानून के नाम पर दिल्‍ली को भड़काया गया तो इस बार किसान आंदोलन के नाम पर दिल्‍ली को दहलाया गया. संभव है कि अगले साल कोई और बहाने से किसी और को आगे कर अपना उल्‍लू सीधा किया जाए. कुल मिलाकर सरकार को नवंबर के बाद सचेत हो जाना चाहिए, क्‍योंकि इसकी क्रोनोलॉजी समझना बेहद जरूरी है. वो तो खैर मनाइए कोरोना महामारी का कि दिल्‍ली का दंगा कंट्रोल हो गया, नहीं तो हम वो देखने वाले थे, जो कभी सोच भी नहीं सकते थे. ये जो तस्‍वीरें आप देख रहे हैं, वो आपको विचलित करने के लिए काफी हैं. गणतंत्र दिवस जैसे गौरवशाली दिन, जब हमें दुनिया को अपना गौरव दिखाना होता है, उस दिन को आंदोलन के नाम पर राष्‍ट्रीय शर्म बना दिया गया. एक तरफ जवान दुनिया के सामने अपना फौलादी इरादा जाहिर कर रहे थे तो दूसरी ओर, दिल्‍ली को दहलाने के लिए कुछ साजिशें कुछ कर गुजरने के लिए बेकरार हो रही थीं. तभी तो तय समय से पहले कई जगहों पर दिल्‍ली पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ने की खबरें आने लगीं. यह पहले से तय था कि आज का दिन भारी साबित होने वाला है, फिर भी सरकार और दिल्‍ली पुलि...

हमले अच्छे हैं!

ये कैसा इत्तेफाक है कि जिस आतंकवाद (टेररिज्म) से फ्रांस इस पूरे साल त्रस्त रहा, वहीं पर टेररिज्म शब्द इजाद किया गया था। टेररिज्म लैटिन शब्द टेरर से बना है, जिसका अर्थ भयभीत करना होता है। दरअसल फ्रांस में 1793 से 1794 के बीच के शासन को रिजिन ऑफ टेरर कहा जाता है। उस समय फ्रांस पर जैकोबिन का शासन था। उसके शासन को गाली देने के लिए तब के लोग इस शब्द का प्रयोग करने लगे। इस शब्द को और चर्चा उस समय मिली, जब 1869 में रूस के सर्गेई नेकावेव ने खुद पीपल्स रिट्रीब्यूशन की स्थापना कर खुद को टेररिस्ट घोषित कर लिया। यह वह वर्ष था, जब हमारे राष्ट्रपिता और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी पैदा हुए थे। आज टेररिज्म शब्द अंतरराष्ट्रीय पटल पर काफी मशहूर शब्द है। क्यों? क्योंकि अब शक्तिशाली और दादा कहे जाने वाले देश भी इससे भयभीत हो चले हैं। पहले उनके लिए इस शब्द का कोई अर्थ ही नहीं था, क्योंकि आतंकवादियों की पहुंच इन तक नहीं थी लेकिन जब अंतरराष्ट्रीय आतंक के गुरु ओसामा बिन लादेन ने अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश पर भी हमला बोल दिया तब माना गया कि आतंकवाद जैसा भी कुछ होता है। विश्व बिरादरी में हाहाकार मच गय...