सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कह दो कि ब्राह़मणों को मुआवजा नहीं देंगे

जून के महीने में सड़ी हुई गर्मी के बीच राजनितिक हलकों में भी कुछ ऐसा हुआ, जिससे सड़ांध और बढ़ गई। अगले साल होने वाले चुनाव में अगर सपा सरकार चली जाती है तो इसमें इस जून महीने की इस सड़ांध का भारी योगदान होगा। दरअसल जून के पहले हफ्ते में ये रिपोर्ट आई कि बिसााहड़ा में अख़लाक़ के घर में जो मीट रखा था, वो गाय का ही था। इसके एक दो दिन बाद ही मथुरा बवाल में यूपी पुलिस ने तेजतर्रार एसपी मुकुल द्विवेदी समेत एसओ फरह को खो दिया। सकते में आई सरकार ने दोनों के परिजनों को 20-20 लाख रूपये मुआवज़ा देने की घोषणा कर दी। यही घोषणा और जल्दबाजी सरकार के गले की फांस बन गई।



दरअसल बिसाहड़ा कांड में अखिलेश सरकार ने तुष्टिकरण की नीति अपनाते हुए 45 लाख रुपये और नॉएडा में 3 फ्लैट मुफ़्त देने की घोषणा की थी। अब मथुरा कांड में अखिलेश सरकार ने जैसे ही 20-20 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की, भाजपा को बैठे बिठाये बड़ा और उसके मन के मुफीद मुद्दा मिल गया। अख़लाक़ के घर में गाय का मांस होने की पुष्टि होने पर पहले से तैयार बैठी भाजपा ने सरकार के मुआवजा देने के तरीके पर ही सवाल उठा दिया। मुकुल द्विवेदी से पहले दरोगा मनोज मिश्र के परिवार को भी अखिलेश सरकार ने मात्र 20 लाख रुपये ही बतौर मुआवजा दिया था। आज तक इस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं, जबकि उससे पहले सीओ जियाउल हक़ के मारे जाने पर अखिलेश सरकार ने खजाना खोल दिया था। देखते ही देखते मनोज मिश्र, मुकुल द्विवेदी और संतोष यादव को मिले कम मुआवजे ने राजनीतिक हलकों में तूफान खड़ा कर दिया।


सरकार की मुआवजा नीति: वैसे तो सरकार ने अब तक कोई मुआवजा नीति घोषित नहीं की है पर अघोषित रूप से जो मुआवजा नीति घोषित है, उसमें भेदभाव और तुष्टिकरण की बू तो आती ही है। इसी तरह की मुआवजा नीति दिल्‍ली की प्रदेश सरकार ने भी अघोषित रूप से घोषित कर रखी है। मुसलमान वकील की मौत पर एक करोड़ का मुआवजा और डा: नारंग की मौत पर कोई झांकने तक नहीं गया। सरकार की मुआवजा नीति का सार यह है कि अगर आप मुसलमान हैं तो खजाना आपके लिए खुला है। भले ही आप गाय मारने के जुर्म के आरोपी क्यों न हों। अगर आप यादव हैं तो आपको भी दिल खोलकर खुश करने की कोशिश की जायेगी लेकिन यह कोशिश उस स्तर की नहीं होगी। तब भी मुआवजा पाने की यह श्रेष्टतम श्रेणी है। इसके बाद सरकार मुआवजा देने का जो तरीका है, वो अवरोही क्रम में नजर आते चला जाता है। अवरोही क्रम का अंतिम पायदान ब्राह़मण है और उसके आसपास ही बनिया और भूमिहार जैसी जातियां हैं। इन जातियों के लोगों को तो सरकार यह संदेश देना चाहती है कि आप मुआवजे की उम्‍मीद न करें, क्‍योंकि आप इस श्रेणी में नहीं आते। वो तो शुक्र है कि मनोज मिश्रा और मुकुल द्विवेदी पुलिस में थे, नहीं तो किसी और सेवा में होते तो इनके परिजनों को मुआवजे के नाम पर इन्‍हें फुटी कौड़ी भी नहीं मिलती और उल्‍टे पीएफ और अन्‍य जमा निकासी के लिए बाबुओं के जेब अलग से गर्म करने पड़ते। मायावती अगर इस तरह की मुआवजा नीति अपनातीं तो कुछ दलितों का कल्‍याण हो गया होता पर अफसोस! वे चूक गईं और पत्‍थरों में ही दलितों को तलाशती और तराशती रह गईं।



आबकारी की तरह घोषित हो मुआवजा नीति - सरकारों को चाहिए कि वेे जिस तरह साल में आबकारी नीति घोषित करते हैं, उसी तरह मुआवजा नीति भी घोषित करें। उस नीति में नियम और शर्तें भी तय हो जाएं कि किस जाति, मजहब को किस मामले में कितना मुआवजा देना चाहिए। यह अघोषित नीति अगर कानून का शक्‍ल ले लेती है तो शायद ही किसी को शिकवा हो। बहुत होगा तो शुरुआती दिनों में एकाध जगह धरना प्रदर्शन के बाद विरोध खत्‍म हो जाएगा और लोग मान लेंगे कि ये अंगूर खट़टे हैं और इनके लिए बहुत चहलकदमी नहीं करनी चाहिए। उस नीति में वोट बैंक के हिसाब से सरकारों को अधिकार हो कि किस जाति को अधिक मुआवजा मिलेगा और किस जाति को कम। साथ ही यह भी पता चल जाएगा कि ब्राह़मण समाज तो मुआवजा पाने का हकदार ही नहीं है। ब्राह़मण समाज तो ऐसी किसी भी सरकारी सुविधा पाने की अर्हता ही नहीं रखता।

टिप्पणियाँ

  1. Bhut hi badhiya baat khi he
    Ye bhedbhav to brahmno ke sath hmesha se hota aa rha he fir chahe aarkshn niti ho ya fir education aur job ho
    Humare liye kab koi ambedkar paida hoga.

    जवाब देंहटाएं
  2. इस टिप्पणी को एक ब्लॉग व्यवस्थापक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं
  3. कड़वा मगर सच, आपकी लेखनी और हिम्‍मत को सलाम

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

#Nitish को समझना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है

बिहार की राजनीति एक बार फिर से करवट ले रही है। महागठबंधन के नेताओं के रोज आ रहे नए-नए बयान सुर्खियां बन रहे हैं। आम के मौसम में जनता परिवार के बीच खटास बढ़ती जा रही है। हर एक बयान के बाद डैमेज कंट्रोल की कोशिश हो रही है तब तक एक नया बयान आ जाता है। रिश्‍ते तल्‍ख हो रहे हैं और बदलाव की आहट हर रोज सुबह के साथ महसूस हो रही है और शाम को फिर समन्‍वय की कोशिश हो रही होती है। छटपटाहट सभी को है पर पहल कौन करे। जाहिर है पहल नीतीश कुमार को ही करनी होगी क्‍योंकि लालू यादव ऐसा करने से रहे। केंद्र के बाद अब वे किसी भी कीमत पर बिहार की सत्‍ता से विमुख होना नहीं चाहेंगे। ऐसा नहीं है कि महागठबंधन में आई दरार का एकमात्र कारण राष्‍ट्रपति चुनाव ही है। इसकी खिचड़ी तब से पक रही थी, जब नीतीश कुमार को यह भान हो गया कि लालू प्रसाद यादव के साथ सरकार चलाने में उनकी ही मिट़टी पलीद होनी है। उनकी ही छवि को बट़टा लगेगा, क्‍योंकि लालू यादव जो कर रहे हैं वो उनके लिए नैसर्गिक है। उनका वोट बैंक भी यही चाहता है। इसलिए उन्‍हें कोई नुकसान नहीं है। नुकसान हर हाल में नीतीश कुमार को ही होना है। पिछले चुनाव में भी उन्...

बिहार चुनाव जीतने में जुबां बनी बाधा

बिहार में एनडीए की हार क्या दिल्ली के इर्द-गिर्द हुई घटनाओं से तय होगी। एक से एक घटनाएं हो रही हैं जिसमें बेशक एनडीए सरकारों का कोई हाथ नहीं है पर जिम्मेदारी से वे बच नहीं सकते। खास बात यह है कि  बिहार में भाजपा दलितों को ही साधने में लगी हुई है। इसी कारण वहां पार्टी ने दो दलित नेताओं राम विलास पासवान और जीतन राम मांझी पर दांव लगाया है लेकिन हरियाणा की घटनाओं से ये दोनों ही नेता बिदक गए हैं। हरियाणा में हुई दलित परिवारों के साथ लगातार हुई दूसरी घटना से भारतीय जनता पार्टी अपनों के निशाने पर आ गई है। इसके बाद केंद्र और राज्य सरकार के मंत्रियों की बयानबाजी ने आग में घी का काम किया है। दूसरी ओर, बिहार में इन्हीं सब घटनाओं और बयानवीरों का बखान कर महागठबंधन अपनी पैठ बनाने में जुट गया है। जुबान के जले : ऐसे तो नेताओं की बयानबाजी अपने आप में अनोखी मानी जाती है। जानते वे ए के बारे में हैं और बताते जेड के बारे में। ऐसी बयानबाजी से ही नेता बिरादरी एक दूसरे को आगे-पीछे करने में लगी रहती है। एक नेता बयान देने वाला होता है तो दूसरा लपकने वाला। इसी तरह नेता बिरादरी एक-दूसरे की टांग खींचने म...

हमले अच्छे हैं!

ये कैसा इत्तेफाक है कि जिस आतंकवाद (टेररिज्म) से फ्रांस इस पूरे साल त्रस्त रहा, वहीं पर टेररिज्म शब्द इजाद किया गया था। टेररिज्म लैटिन शब्द टेरर से बना है, जिसका अर्थ भयभीत करना होता है। दरअसल फ्रांस में 1793 से 1794 के बीच के शासन को रिजिन ऑफ टेरर कहा जाता है। उस समय फ्रांस पर जैकोबिन का शासन था। उसके शासन को गाली देने के लिए तब के लोग इस शब्द का प्रयोग करने लगे। इस शब्द को और चर्चा उस समय मिली, जब 1869 में रूस के सर्गेई नेकावेव ने खुद पीपल्स रिट्रीब्यूशन की स्थापना कर खुद को टेररिस्ट घोषित कर लिया। यह वह वर्ष था, जब हमारे राष्ट्रपिता और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी पैदा हुए थे। आज टेररिज्म शब्द अंतरराष्ट्रीय पटल पर काफी मशहूर शब्द है। क्यों? क्योंकि अब शक्तिशाली और दादा कहे जाने वाले देश भी इससे भयभीत हो चले हैं। पहले उनके लिए इस शब्द का कोई अर्थ ही नहीं था, क्योंकि आतंकवादियों की पहुंच इन तक नहीं थी लेकिन जब अंतरराष्ट्रीय आतंक के गुरु ओसामा बिन लादेन ने अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश पर भी हमला बोल दिया तब माना गया कि आतंकवाद जैसा भी कुछ होता है। विश्व बिरादरी में हाहाकार मच गय...