सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बेचारा आमिर खान

हमें नाज है आमिर खान पर। कितना रिस्क लेकर इंडिया में रह रहा है बेचारा। ऊपर से पत्नी की बात भी नहीं मानी। ये तो डबल रिस्क हो गया। इतना बड़ा स्टार और इतना बड़ा रिस्क। बेचारा क्या करे। पत्नी की मानेगा तो हीरोपंथी ख़त्म हो जायेगी। नहीं मानेगा तो गृहस्थी ख़त्म।
अब आप ही बताओ पत्नी की बात मानकर सीरिया, नाइजीरिया, अरब, इराक, ईरान, पाकिस्तान, तुर्की आदि देशों में जाकर क्या करेगा। फ्रांस पर हमले के बाद यूरोप में जो सहिष्णुता बढ़ी है उसके कारण यूरोप नहीं जा सकते। अमेरिका और कनाडा में तो इतनी सहिष्णुता है कि वहां अक्सर खान बंधुओं को नंगे होकर स्कैनर से गुजरना पड़ता है।
पत्नियां यही तो मौलिक और व्यवहारिक ज्ञान नहीं समझ पातीं। एक तो ऐसे ही इतना बड़ा रिस्क लेकर आदमी चल रहा है ऊपर से देश छोड़ने का टेंशन। राय देना बड़ा आसान है और उस पर अमल करना उतना ही मुश्किल। बेचारे की सभी पिक्चर इस समय 500 करोड़ के क्लब में शामिल होती चली जा रही हैं और किरण है कि देश छोड़ने की बात कर रही है। पत्नी को इतना भी जुल्म नहीं करना चाहिए।
हीरो है वो देश का। एक ढेला भी उस पर गिरा तो देश में असहिष्णुता फ़ैल जायेगी। और एक भी ढेला नहीं गिरा तब तो असहिष्णुता जरूर फैल जायेगी। इतना रिस्क ले रहा है। पता नहीं कितना रिस्क ले रहा है। पता नहीं किरण मानेगी या नहीं। एक आमिर है कि सरफ़रोश बना हुआ है और उधर किरण है कि मानती ही नहीं।

टिप्पणियाँ

  1. पति की मौजूदगी में भी जिस पत्नी को डर लगता हो वैसे

    ऐसे पति को तो नामर्द ही कहा जाना चाहिए,

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत सही ......पर आप लोग समझ नहीं रहे है। दंगल आने वाली है। ये आदमी अपनी फिल्मो के ख़ातिर किसी भी तरह चर्चा का केंद्र बिंदु बनकर मार्केटिंग करता है। ये महज मार्केटिंग स्टेटजी है। बाकी ई सुतिया है हि

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत सही ......पर आप लोग समझ नहीं रहे है। दंगल आने वाली है। ये आदमी अपनी फिल्मो के ख़ातिर किसी भी तरह चर्चा का केंद्र बिंदु बनकर मार्केटिंग करता है। ये महज मार्केटिंग स्टेटजी है। बाकी ई सुतिया है हि

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

#gaurilankesh : मौत हो तो ऐसी

मौत हो तो ऐसी। एक मिनट पहले तक जिन्हें कर्नाटक के बाहर बहुत अधिक नहीं जाना जाता था, उन्हें मरते ही पल भर में अनंत शोहरत हासिल हो गई। जगह-जगह मातमनुमा उल्लास-उत्सव मनाया जाने लगा। पिघलती मोमबत्तियां अगाध श्रद्धांजलि का भाव पैदा करने लगीं। देश की राजधानी दिल्ली में मातमपुरसी का आयोजन कर राजनीति की रोटियां सेंकी गईं और तमाम सेलिब्रिटी ने अपने जौहर दिखाए। क्या करें भाव भले मातम का न हो, माहौल तो मातम का था न। #gaurilankesh कर्नाटक की पत्रकार की हत्या की खबरें टीवी पर कुछ यूं फ्लैश की गईं: कर्नाटक की पत्रकार #gaurilankesh की हत्या, गौरी हिन्दूवादी राजनीति की धुर विरोधी थीं और भाजपा की नीतियों का विरोध करती थीं। मेरे दस साल के कैरियर में खबर फ्लैश करने का यह नया और आधुनिक तरीका लगा। गौरी लंकेश के बारे में यही पूरी जानकारी थी और उन्हें इससे अधिक समझने का मौका न तो मानस को दिया गया और न ही पत्रकारों ने खुद इसमें अपनी दिलचस्पी दिखाई। मुझे भी उनके बारे में बहुत अधिक जानकारी नहीं थी। लगा कि किसी महिला की हत्या कर दी गई होगी। मुझे क्या पता था कि इसमें बहुत मसाला है और इतना मसाला है कि स...

दिल्ली में हिंसा का 'सालाना जलसा'

दिल्‍ली में हिंसा अब सालाना जलसे की तरह हो गई है. पिछले साल नागरिकता कानून के नाम पर दिल्‍ली को भड़काया गया तो इस बार किसान आंदोलन के नाम पर दिल्‍ली को दहलाया गया. संभव है कि अगले साल कोई और बहाने से किसी और को आगे कर अपना उल्‍लू सीधा किया जाए. कुल मिलाकर सरकार को नवंबर के बाद सचेत हो जाना चाहिए, क्‍योंकि इसकी क्रोनोलॉजी समझना बेहद जरूरी है. वो तो खैर मनाइए कोरोना महामारी का कि दिल्‍ली का दंगा कंट्रोल हो गया, नहीं तो हम वो देखने वाले थे, जो कभी सोच भी नहीं सकते थे. ये जो तस्‍वीरें आप देख रहे हैं, वो आपको विचलित करने के लिए काफी हैं. गणतंत्र दिवस जैसे गौरवशाली दिन, जब हमें दुनिया को अपना गौरव दिखाना होता है, उस दिन को आंदोलन के नाम पर राष्‍ट्रीय शर्म बना दिया गया. एक तरफ जवान दुनिया के सामने अपना फौलादी इरादा जाहिर कर रहे थे तो दूसरी ओर, दिल्‍ली को दहलाने के लिए कुछ साजिशें कुछ कर गुजरने के लिए बेकरार हो रही थीं. तभी तो तय समय से पहले कई जगहों पर दिल्‍ली पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ने की खबरें आने लगीं. यह पहले से तय था कि आज का दिन भारी साबित होने वाला है, फिर भी सरकार और दिल्‍ली पुलि...

हमले अच्छे हैं!

ये कैसा इत्तेफाक है कि जिस आतंकवाद (टेररिज्म) से फ्रांस इस पूरे साल त्रस्त रहा, वहीं पर टेररिज्म शब्द इजाद किया गया था। टेररिज्म लैटिन शब्द टेरर से बना है, जिसका अर्थ भयभीत करना होता है। दरअसल फ्रांस में 1793 से 1794 के बीच के शासन को रिजिन ऑफ टेरर कहा जाता है। उस समय फ्रांस पर जैकोबिन का शासन था। उसके शासन को गाली देने के लिए तब के लोग इस शब्द का प्रयोग करने लगे। इस शब्द को और चर्चा उस समय मिली, जब 1869 में रूस के सर्गेई नेकावेव ने खुद पीपल्स रिट्रीब्यूशन की स्थापना कर खुद को टेररिस्ट घोषित कर लिया। यह वह वर्ष था, जब हमारे राष्ट्रपिता और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी पैदा हुए थे। आज टेररिज्म शब्द अंतरराष्ट्रीय पटल पर काफी मशहूर शब्द है। क्यों? क्योंकि अब शक्तिशाली और दादा कहे जाने वाले देश भी इससे भयभीत हो चले हैं। पहले उनके लिए इस शब्द का कोई अर्थ ही नहीं था, क्योंकि आतंकवादियों की पहुंच इन तक नहीं थी लेकिन जब अंतरराष्ट्रीय आतंक के गुरु ओसामा बिन लादेन ने अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश पर भी हमला बोल दिया तब माना गया कि आतंकवाद जैसा भी कुछ होता है। विश्व बिरादरी में हाहाकार मच गय...