सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आओ बुराई को ख़त्म करें

आज बुराई को जलाने का दिन है। मिटाने का दिन है। क्या कारण है कि हर साल बुराई को जलाया जाता है और वो फिर तनकर खड़ी हो जाती है। कारण यह है कि हम इसे प्रतीकात्मक रूप से करते हैं, मन से नहीं। आइए मन से बुराई को जलाएं। कुछ नहीं कर सकते तो एक मच्छर तो मार ही सकते हैं। .... तो आइये हम बुराई को भगाने का भगीरथ प्रयास शुरू करें।



शुरुआत देश के प्रधानमंत्री से करते हैं। वे दाल को सस्ता कर एक बुराई ख़त्म कर सकते हैं। साथ ही वे इस बात की ताकीद कर सकते हैं कि महंगाई नामक बुराई दाल या किसी अन्य पदार्थ को अब निशाना नहीं बना सकेगी। प्रधानमंत्री आज एक काम और कर सकते हैं कि अपने नेताओं और मंत्रियों की जुबान पर लगाम लगाने का काम कर सकते हैं। जुबान पर लगाम न लगा पाना बहुत बड़ी बुराई है। कहा जाता है कि जीभ पर लगा जख्म जल्दी ठीक हो जाता है पर जुबान से लगी चोट जिंदगी भर जख्म देती है।


अब बात करते हैं राहुल गांधी की। इनकी एक बहुत गन्दी आदत है बिना बताए गायब हो जाना। यह भी एक बुराई है। आज के दिन प्रण लेकर इन्हें इस बुराई से मुक्त होने की कोशिश करनी चाहिए। जो आदमी कांग्रेस पार्टी जैसे संगठन का उपाध्यक्ष हो, साथ ही अमेठी जैसे लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधि हो वो इतना गैर जिम्मेदार कैसे हो सकता है।




थोड़ी सी बुराई की चर्चा लालू यादव की भी कर लेते हैं। उनके अंदर वैसे तो कोई बुराई नहीं हैं। वे अपने आप में एक बुराई हैं। अब उनसे क्या अपील की जाए कि आप प्रण लेकर अपनी बुराई दूर करें। बल्कि आज समूचे बिहार को इस बुराई से दूर रहने का संकल्प लेना चाहिए। अब ये सोचने का वक़्त है कि बिना सत्ता में आये शैतान हावी हो गया है तो चुनाव जीतने के बाद तो वैसे ही होगा, जैसे राजा परीक्षित के दिमाग में शैतान घुस गया था।



अब बात करते हैं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की। उनके अंदर भी एक बुराई है- औकात से अधिक अपेक्षा पाल लेते हैं। 30 सांसद अकेले जिताने की औकात नहीं और सपना देख रहे हैं प्रधानमंत्री बनने का। इसी महत्वाकांक्षा में 20 साल पुराना गठबंधन तोड़ दिया और लोकसभा चुनाव में मुँह की खानी पड़ी। देखना यह है कि वे अब मुख्यमंत्री भी रह पाते हैं या नहीं। महत्वाकांक्षी होना अच्छी बात है पर अति महत्वाकांक्षी होना नुकसान कर जाता है। आज उन्हें अपने अति महत्वाकांक्षा को त्यागने का संकल्प लेना चाहिए।


बात करें मुलायम सिंह यादव की तो विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत मिला लेकिन राज्य में साढ़े चार मुख्यमंत्री हो गए। बेटे को सत्ता तो सौंप दी लेकिन नकेल कस दिया। बेचारे अखिलेश कई मामलों में बाकी चार से हलके दिखते हैं। मुलायम की तुष्टिकरण की इस तरह की नीति भी अपने आप में बुराई है। उन्हें आज के दिन इससे छुटकारा लेने के लिए प्रण लेना चाहिए। ये जनाब ऐसे नेता हैं, जिन्हें सीबीआई का दर दिखाकर कोई भी ब्लैकमेल कर सकता है।


थोड़ी सी बात मायावती की भी हो जाए। दलितों की राजनीति कर कई बार सत्ता में आयीं पर दलितों का उद्धार नहीं हुआ। उलटे खुद सीबीआई के शिकंजे में फंस गयीं। आज के दिन उन्हें अपने अंदर की इस बुराई को जला देनी चाहिए।






टिप्पणियाँ

  1. बहुत बढ़िया श्रीमान मिश्रा जी। ब्लॉग शुरू करने के लिए बधाई और धन्यवाद भी कि आपके ओजस्वी विचार हम लोगों तक पहुंचते रहेंगे। शुरुआत लाजवाब है तो आगे के अंदाज की कल्पना भी की जा सकती है। विषय सामयिक है और कैरेक्टर का चयन भी।
    अरविंद ओझा

    जवाब देंहटाएं
  2. धन्यवाद ओझा जी। ऐसे ही हौसला बढ़ाए रखिए।

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दक्षिण और हम

कितना अंतर है, तमिलनाडु में अम्‍मा की हालत बिगड़ने मात्र की सूचना से वहां मातम पसर गया है। लोग छाती पीट रहे हैं, भगवान से गुहार लगा रहे हैं, जो हो सकता है वो कर रहे हैं इसलिए कि अम्‍मा बच जाएं। वो सही सलामत अपोलो से बाहर निकलें और सीएम आवास में पूर्व की तरह विराजमान हों। दूसरी तरफ देश में ही तमिलनाडु से इतर एक दुनिया है, जो स्‍मार्टफोन और कंप्‍यूटरों के स्‍क्रीन पर अम्‍मा के निधन की सूचना टाइप कर चुका है और इंतजार कर रहा है कि वो मरें और हम पूरी दुनिया को सबसे पहले यह खबर बताएं। हममें से कई तो ऐसे हैं, जिन्‍होंने अम्‍मा के मरने का भी इंतजार नहीं किया और सोशल मीडिया पर अम्‍मा की स्‍मृति शेष की याद दिला दी। कइयों ने लिखा - अनंत सफर पर निकलीं अम्‍मा। कुछ ने पुरानी फोटो के साथ कुछ ऐसा लिखा कि लगा कि सचमुच अम्‍मा हमें छोड़कर चली गईं। सोमवार को दिन चढ़ने के साथ सोशल मीडिया पर स्थिति स्‍पष्‍ट होती गई लेकिन शाम को फिर वहीं कौतूहल, आतुरता और एक न दिखने वाली लाइन से आगे जाने की सोच, जिस पर अफसोस के अलावा कुछ किया ही नहीं जा सकता। जरा सोचिए, तमिलनाडुु में अम्‍मा की हालत खराब होने मात्र की...

भाजपा को बिहार चुनाव हारना ही था

आप बिहार चुनाव में मिली करारी हार के लिए भाजपा की रणनीति को दोष दीजिए। अमित शाह के बिहार में कैंप करने का मजाक उड़ा लीजिए। मोदी की ताबड़तोड़ रैली की खिल्ली उड़ा लीजिए। मोदी के पैकेज देने के तरीकों पर सवाल उठाइए। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के आरक्षण की समीक्षा संबंधी बयान पर सारा ठीकरा फोड़ दीजिए। गाय और अखलाक विवाद को भी बिहार चुनाव परिणाम से जोड़कर मजा ले लीजिए पर इतना जान लीजिए कि ये सब नहीं होता तब भी बिहार चुनाव का परिणाम यही आने वाला था। हां, थोड़ा कम और अधिक होने की गुंजाइश हो सकती थी। ये सोचने से कि अगर ऐसा होता तो वैसा होता और वैसा होता तो ऐसा होगा, गलत होगा। बिहार में जाति आधारित चुनाव होते रहे हैं। यह चुनाव भी विशुद्ध जातीय आधार पर लड़ा गया। महागठबंधन ने जाति आधारित व्यूह रचना की तो एनडीए ने संप्रदाय आधारित। गलत और सही पर न जाइए। चुनावों में हर पार्टी की अपनी अपनी रणनीति होती है, जो गलत भी होती है और सही भी। खैर ये सब देखना चुनाव आयोग का सिरदर्द है। महागठबंधन की व्यूह रचना, जो लोकसभा चुनाव के बाद से ही मूर्त रूप लेने लगी थी, वो प्रथम दृष्टया ही प्रभावी लग रही थी। आधार वोट के रूप मे...

बिहार चुनाव जीतने में जुबां बनी बाधा

बिहार में एनडीए की हार क्या दिल्ली के इर्द-गिर्द हुई घटनाओं से तय होगी। एक से एक घटनाएं हो रही हैं जिसमें बेशक एनडीए सरकारों का कोई हाथ नहीं है पर जिम्मेदारी से वे बच नहीं सकते। खास बात यह है कि  बिहार में भाजपा दलितों को ही साधने में लगी हुई है। इसी कारण वहां पार्टी ने दो दलित नेताओं राम विलास पासवान और जीतन राम मांझी पर दांव लगाया है लेकिन हरियाणा की घटनाओं से ये दोनों ही नेता बिदक गए हैं। हरियाणा में हुई दलित परिवारों के साथ लगातार हुई दूसरी घटना से भारतीय जनता पार्टी अपनों के निशाने पर आ गई है। इसके बाद केंद्र और राज्य सरकार के मंत्रियों की बयानबाजी ने आग में घी का काम किया है। दूसरी ओर, बिहार में इन्हीं सब घटनाओं और बयानवीरों का बखान कर महागठबंधन अपनी पैठ बनाने में जुट गया है। जुबान के जले : ऐसे तो नेताओं की बयानबाजी अपने आप में अनोखी मानी जाती है। जानते वे ए के बारे में हैं और बताते जेड के बारे में। ऐसी बयानबाजी से ही नेता बिरादरी एक दूसरे को आगे-पीछे करने में लगी रहती है। एक नेता बयान देने वाला होता है तो दूसरा लपकने वाला। इसी तरह नेता बिरादरी एक-दूसरे की टांग खींचने म...