सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आओ बुराई को ख़त्म करें

आज बुराई को जलाने का दिन है। मिटाने का दिन है। क्या कारण है कि हर साल बुराई को जलाया जाता है और वो फिर तनकर खड़ी हो जाती है। कारण यह है कि हम इसे प्रतीकात्मक रूप से करते हैं, मन से नहीं। आइए मन से बुराई को जलाएं। कुछ नहीं कर सकते तो एक मच्छर तो मार ही सकते हैं। .... तो आइये हम बुराई को भगाने का भगीरथ प्रयास शुरू करें।



शुरुआत देश के प्रधानमंत्री से करते हैं। वे दाल को सस्ता कर एक बुराई ख़त्म कर सकते हैं। साथ ही वे इस बात की ताकीद कर सकते हैं कि महंगाई नामक बुराई दाल या किसी अन्य पदार्थ को अब निशाना नहीं बना सकेगी। प्रधानमंत्री आज एक काम और कर सकते हैं कि अपने नेताओं और मंत्रियों की जुबान पर लगाम लगाने का काम कर सकते हैं। जुबान पर लगाम न लगा पाना बहुत बड़ी बुराई है। कहा जाता है कि जीभ पर लगा जख्म जल्दी ठीक हो जाता है पर जुबान से लगी चोट जिंदगी भर जख्म देती है।


अब बात करते हैं राहुल गांधी की। इनकी एक बहुत गन्दी आदत है बिना बताए गायब हो जाना। यह भी एक बुराई है। आज के दिन प्रण लेकर इन्हें इस बुराई से मुक्त होने की कोशिश करनी चाहिए। जो आदमी कांग्रेस पार्टी जैसे संगठन का उपाध्यक्ष हो, साथ ही अमेठी जैसे लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधि हो वो इतना गैर जिम्मेदार कैसे हो सकता है।




थोड़ी सी बुराई की चर्चा लालू यादव की भी कर लेते हैं। उनके अंदर वैसे तो कोई बुराई नहीं हैं। वे अपने आप में एक बुराई हैं। अब उनसे क्या अपील की जाए कि आप प्रण लेकर अपनी बुराई दूर करें। बल्कि आज समूचे बिहार को इस बुराई से दूर रहने का संकल्प लेना चाहिए। अब ये सोचने का वक़्त है कि बिना सत्ता में आये शैतान हावी हो गया है तो चुनाव जीतने के बाद तो वैसे ही होगा, जैसे राजा परीक्षित के दिमाग में शैतान घुस गया था।



अब बात करते हैं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की। उनके अंदर भी एक बुराई है- औकात से अधिक अपेक्षा पाल लेते हैं। 30 सांसद अकेले जिताने की औकात नहीं और सपना देख रहे हैं प्रधानमंत्री बनने का। इसी महत्वाकांक्षा में 20 साल पुराना गठबंधन तोड़ दिया और लोकसभा चुनाव में मुँह की खानी पड़ी। देखना यह है कि वे अब मुख्यमंत्री भी रह पाते हैं या नहीं। महत्वाकांक्षी होना अच्छी बात है पर अति महत्वाकांक्षी होना नुकसान कर जाता है। आज उन्हें अपने अति महत्वाकांक्षा को त्यागने का संकल्प लेना चाहिए।


बात करें मुलायम सिंह यादव की तो विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत मिला लेकिन राज्य में साढ़े चार मुख्यमंत्री हो गए। बेटे को सत्ता तो सौंप दी लेकिन नकेल कस दिया। बेचारे अखिलेश कई मामलों में बाकी चार से हलके दिखते हैं। मुलायम की तुष्टिकरण की इस तरह की नीति भी अपने आप में बुराई है। उन्हें आज के दिन इससे छुटकारा लेने के लिए प्रण लेना चाहिए। ये जनाब ऐसे नेता हैं, जिन्हें सीबीआई का दर दिखाकर कोई भी ब्लैकमेल कर सकता है।


थोड़ी सी बात मायावती की भी हो जाए। दलितों की राजनीति कर कई बार सत्ता में आयीं पर दलितों का उद्धार नहीं हुआ। उलटे खुद सीबीआई के शिकंजे में फंस गयीं। आज के दिन उन्हें अपने अंदर की इस बुराई को जला देनी चाहिए।






टिप्पणियाँ

  1. बहुत बढ़िया श्रीमान मिश्रा जी। ब्लॉग शुरू करने के लिए बधाई और धन्यवाद भी कि आपके ओजस्वी विचार हम लोगों तक पहुंचते रहेंगे। शुरुआत लाजवाब है तो आगे के अंदाज की कल्पना भी की जा सकती है। विषय सामयिक है और कैरेक्टर का चयन भी।
    अरविंद ओझा

    जवाब देंहटाएं
  2. धन्यवाद ओझा जी। ऐसे ही हौसला बढ़ाए रखिए।

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

#gaurilankesh : मौत हो तो ऐसी

मौत हो तो ऐसी। एक मिनट पहले तक जिन्हें कर्नाटक के बाहर बहुत अधिक नहीं जाना जाता था, उन्हें मरते ही पल भर में अनंत शोहरत हासिल हो गई। जगह-जगह मातमनुमा उल्लास-उत्सव मनाया जाने लगा। पिघलती मोमबत्तियां अगाध श्रद्धांजलि का भाव पैदा करने लगीं। देश की राजधानी दिल्ली में मातमपुरसी का आयोजन कर राजनीति की रोटियां सेंकी गईं और तमाम सेलिब्रिटी ने अपने जौहर दिखाए। क्या करें भाव भले मातम का न हो, माहौल तो मातम का था न। #gaurilankesh कर्नाटक की पत्रकार की हत्या की खबरें टीवी पर कुछ यूं फ्लैश की गईं: कर्नाटक की पत्रकार #gaurilankesh की हत्या, गौरी हिन्दूवादी राजनीति की धुर विरोधी थीं और भाजपा की नीतियों का विरोध करती थीं। मेरे दस साल के कैरियर में खबर फ्लैश करने का यह नया और आधुनिक तरीका लगा। गौरी लंकेश के बारे में यही पूरी जानकारी थी और उन्हें इससे अधिक समझने का मौका न तो मानस को दिया गया और न ही पत्रकारों ने खुद इसमें अपनी दिलचस्पी दिखाई। मुझे भी उनके बारे में बहुत अधिक जानकारी नहीं थी। लगा कि किसी महिला की हत्या कर दी गई होगी। मुझे क्या पता था कि इसमें बहुत मसाला है और इतना मसाला है कि स...

राम मंदिर निर्माण के लिए बरस रहा पैसा

  इस समय पूरा देश राममय हो गया है. राम भक्‍ति में सराबोर देशवासियों ने मात्र 72 घंटों में 246 करोड़ रुपये दान के रूप में दिया है. छोटा हो गया बड़ा, इस दान के कार्य में अधिकांश देशवासी अपना योगदान दे रहा है. राम मंदिर के लिए हर घंटे 3.41 करोड़ रुपये जमा हो रहे हैं. अगर इसे मिनट में बांटे तो एक मिनट में 57 लाख रुपये जमा हो रहे हैं.  42 दिन तक चंदा इकट्ठा करने का काम. चलेगा और इसकी रकम एसबीआई, पीएनबी और बैंक ऑफ बड़ौदा में जमा की जा रही है. बैंकों के कुल 46000 ब्रांचों से पूरे देश को कवर किया जाएगा. 15 से 31 जनवरी तक रशीद काटकर चंदा जुटाया जाएगा. एक से 27 फरवरी तक कूपन के जरिए चंदा जुटाया जाएगा. चंदे के लिए 10, 100 और 1000 रुपये के कूपन जारी किए जाएंगे. 100 रुपये के 8 करोड़ कूपन छापे जाएंगे तो 10 रुपये के 4 करोड़ और 1000 रुपये के चंदे के लिए 12 लाख कूपन छापे जाएंगे.  विहिप और आरएसएस से जुड़े 40,00,000 कार्यकर्ताओं को दी गई है. इसके लिए 10 लाख टोली बनाई गई है, हर चार टोली पर एक कलेक्‍टर बनाया गया है, जिसकी जिम्‍मेदारी बैंक में पैसा जमा कराने की होगी. अब तक का सबसे बड़ा 11 कर...

दिल्ली में हिंसा का 'सालाना जलसा'

दिल्‍ली में हिंसा अब सालाना जलसे की तरह हो गई है. पिछले साल नागरिकता कानून के नाम पर दिल्‍ली को भड़काया गया तो इस बार किसान आंदोलन के नाम पर दिल्‍ली को दहलाया गया. संभव है कि अगले साल कोई और बहाने से किसी और को आगे कर अपना उल्‍लू सीधा किया जाए. कुल मिलाकर सरकार को नवंबर के बाद सचेत हो जाना चाहिए, क्‍योंकि इसकी क्रोनोलॉजी समझना बेहद जरूरी है. वो तो खैर मनाइए कोरोना महामारी का कि दिल्‍ली का दंगा कंट्रोल हो गया, नहीं तो हम वो देखने वाले थे, जो कभी सोच भी नहीं सकते थे. ये जो तस्‍वीरें आप देख रहे हैं, वो आपको विचलित करने के लिए काफी हैं. गणतंत्र दिवस जैसे गौरवशाली दिन, जब हमें दुनिया को अपना गौरव दिखाना होता है, उस दिन को आंदोलन के नाम पर राष्‍ट्रीय शर्म बना दिया गया. एक तरफ जवान दुनिया के सामने अपना फौलादी इरादा जाहिर कर रहे थे तो दूसरी ओर, दिल्‍ली को दहलाने के लिए कुछ साजिशें कुछ कर गुजरने के लिए बेकरार हो रही थीं. तभी तो तय समय से पहले कई जगहों पर दिल्‍ली पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ने की खबरें आने लगीं. यह पहले से तय था कि आज का दिन भारी साबित होने वाला है, फिर भी सरकार और दिल्‍ली पुलि...