सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रवासी बिहारियों पर दारोमदार



बिहार में दशहरा के बाद जो चुनाव का चरण शुरू होने जा रहा है, वो दोनों सियासी धड़ों के लिए महत्वपूर्ण है। भाजपा के लिए इन चरणों में अपना गढ़ बचाने की चुनौती है तो महागठबंधन को  भाजपा के गढ़ में सेंधमारी करने का मौका। इस चरण में महत्वपूर्ण भूमिका उन प्रवासी बिहारियों की होगी,  जो आम तौर पर बिहार से बाहर रहते हैं या रहने को मजबूर हैं क्योंकि घर में उन्हें कोई रोजगार हासिल नहीं है। इसकी टीस आमतौर पर हर बिहारी को रहती है।  आमतौर पर दशहरा के बाद बिहार से बाहर रहने वाले लोग लौटकर दिवाली और छठ पर्व के लिए घर लौटते हैं।   काफी तादाद में घर लौटे मतदाता भी बड़ी उलटफेर कर सकते हैं। प्रवासी बिहारी जिधर अपना वोट डालेंगे, उसका पलड़ा उतना ही मजबूत होगा। आगे के चरणों के चुनाव के लिए दोनों गठबंधनों की नजर प्रवासी बिहारियों पर टिकी है।



महाराष्ट्र के भुक्तभोगी : भाजपा प्रवासी बिहारियों को अपना वोटर मानती है पर महाराष्ट्र की सरकार ने वहां ऐसा कानून लागू किया है, जिसके अनुसार वहां ड्राइविंग लाइसेंस उन्हीं को मिलेगा, जो मराठी भाषी हैं। इस कारण लाखों बिहारी वहां प्रभावित हो रहे हैं और उनकी रोज-रोटी छिन रही है। ऐसे में महाराष्ट्र से लौटे प्रवासी बिहारी भाजपा का रुख करेंगे, इसकी उम्मीद कम है। महाराष्ट्र सरकार के फैसले से बिहार के लोग ठगा महसूस कर रहे हैं। इससे पहले भी राज ठाकरे की सेना वहां बिहारियों के साथ सितम ढाती चली आ रही है। यह फैसला भी शिवसेना और राज ठाकरे के दबाव में लिया गया बताया जा रहा है। इसके बाद भी भाजपा को उम्मीद है कि महाराष्ट्र से लौटे लोग उसे वोट देंगे तो यह उसकी दिक्कत है।


रिजिजू का बड़बोलापन : जुबान पर लगाम न लगा पाने वाले भाजपा नेताओं में गृह राज्यमंत्री किरिन रिजिजू का नाम भी जुड़ गया है। बिहार चुनाव के शबाव के बीच उन्होंने बयान दे डाला कि उत्तर भारतीय लोग नियम कानूनों की धज्जियां उड़ाते हैं। फिर क्या था, उनकी जुबां से बात निकली नहीं कि दूर तलक चली गई। महागठबंधन ने इसे हाथोंहाथ लपका और फिर सरकार को जनविरोधी करार देने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा। इससे पहले विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने दलितों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। हालत ये हो गई कि राजनाथ सिंह को भाजपा नेताओं को फटकार तक लगानी पड़ी। बड़े आश्चर्य की बात है कि कैडर पार्टी होने का दावा करने वाली भाजपा अपने नेताओं के बड़बोलेपन पर कोई अंकुश नहीं लगा पा रही है। इससे भ्रम होता है कि कहीं ये बयानबाजी प्रायोजित तो नहीं है।



बिहार चुनाव अब निर्णायक दौर में प्रवेश कर गया है। जीत के दावे इधर से भी हो रहे हैं और उधर से भी लेकिन इसके लिए आठ नवंबर की दुपहरिया का इंतजार करना होगा। एनडीए जीता तो नरेंद्र मोदी अपनी प्राथमिकताओं की ओर बढ़ते चले जाएंगे और महागठबंधन जीता तो यह तय हो जाएगा कि नरेंद्र मोदी के एकत्व को देश स्वीकारने नहीं जा रहा है और आगे भाजपा को अपनी रणनीति में फेरबदल करना होगा। बिहार के बाद बंगाल और असम आदि राज्यों में भी चुनाव होने हैं, जहां बदली परिस्थिति में भाजपा के कदम दुरुह साबित होंगे। 

टिप्पणियाँ

  1. सही कह रहे हैं सुनीलजी। बिहार के लोगों का दर्द सही बयां किया। बिहार के लोगों से रोजी-रोटी छीनने का हक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को किसने दिया? क्या बिहारी इस देश नागरिक नहीं है? मोदी जी को समझना होगा कि खुद ईंमानदार होकर अगर आप गलत कार्यों और गलत लोगों को संरक्षण दे रहे या चुप्पी साधे हैं तो आप सबसे बड़े गुनाहगार हैं।

    जवाब देंहटाएं
  2. सही कह रहे हैं सुनीलजी। बिहार के लोगों का दर्द सही बयां किया। बिहार के लोगों से रोजी-रोटी छीनने का हक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को किसने दिया? क्या बिहारी इस देश नागरिक नहीं है? मोदी जी को समझना होगा कि खुद ईंमानदार होकर अगर आप गलत कार्यों और गलत लोगों को संरक्षण दे रहे या चुप्पी साधे हैं तो आप सबसे बड़े गुनाहगार हैं।

    जवाब देंहटाएं
  3. सही कह रहे हैं सुनीलजी। बिहार के लोगों का दर्द सही बयां किया। बिहार के लोगों से रोजी-रोटी छीनने का हक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को किसने दिया? क्या बिहारी इस देश नागरिक नहीं है? मोदी जी को समझना होगा कि खुद ईंमानदार होकर अगर आप गलत कार्यों और गलत लोगों को संरक्षण दे रहे या चुप्पी साधे हैं तो आप सबसे बड़े गुनाहगार हैं।

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

#gaurilankesh : मौत हो तो ऐसी

मौत हो तो ऐसी। एक मिनट पहले तक जिन्हें कर्नाटक के बाहर बहुत अधिक नहीं जाना जाता था, उन्हें मरते ही पल भर में अनंत शोहरत हासिल हो गई। जगह-जगह मातमनुमा उल्लास-उत्सव मनाया जाने लगा। पिघलती मोमबत्तियां अगाध श्रद्धांजलि का भाव पैदा करने लगीं। देश की राजधानी दिल्ली में मातमपुरसी का आयोजन कर राजनीति की रोटियां सेंकी गईं और तमाम सेलिब्रिटी ने अपने जौहर दिखाए। क्या करें भाव भले मातम का न हो, माहौल तो मातम का था न। #gaurilankesh कर्नाटक की पत्रकार की हत्या की खबरें टीवी पर कुछ यूं फ्लैश की गईं: कर्नाटक की पत्रकार #gaurilankesh की हत्या, गौरी हिन्दूवादी राजनीति की धुर विरोधी थीं और भाजपा की नीतियों का विरोध करती थीं। मेरे दस साल के कैरियर में खबर फ्लैश करने का यह नया और आधुनिक तरीका लगा। गौरी लंकेश के बारे में यही पूरी जानकारी थी और उन्हें इससे अधिक समझने का मौका न तो मानस को दिया गया और न ही पत्रकारों ने खुद इसमें अपनी दिलचस्पी दिखाई। मुझे भी उनके बारे में बहुत अधिक जानकारी नहीं थी। लगा कि किसी महिला की हत्या कर दी गई होगी। मुझे क्या पता था कि इसमें बहुत मसाला है और इतना मसाला है कि स...

दिल्ली में हिंसा का 'सालाना जलसा'

दिल्‍ली में हिंसा अब सालाना जलसे की तरह हो गई है. पिछले साल नागरिकता कानून के नाम पर दिल्‍ली को भड़काया गया तो इस बार किसान आंदोलन के नाम पर दिल्‍ली को दहलाया गया. संभव है कि अगले साल कोई और बहाने से किसी और को आगे कर अपना उल्‍लू सीधा किया जाए. कुल मिलाकर सरकार को नवंबर के बाद सचेत हो जाना चाहिए, क्‍योंकि इसकी क्रोनोलॉजी समझना बेहद जरूरी है. वो तो खैर मनाइए कोरोना महामारी का कि दिल्‍ली का दंगा कंट्रोल हो गया, नहीं तो हम वो देखने वाले थे, जो कभी सोच भी नहीं सकते थे. ये जो तस्‍वीरें आप देख रहे हैं, वो आपको विचलित करने के लिए काफी हैं. गणतंत्र दिवस जैसे गौरवशाली दिन, जब हमें दुनिया को अपना गौरव दिखाना होता है, उस दिन को आंदोलन के नाम पर राष्‍ट्रीय शर्म बना दिया गया. एक तरफ जवान दुनिया के सामने अपना फौलादी इरादा जाहिर कर रहे थे तो दूसरी ओर, दिल्‍ली को दहलाने के लिए कुछ साजिशें कुछ कर गुजरने के लिए बेकरार हो रही थीं. तभी तो तय समय से पहले कई जगहों पर दिल्‍ली पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ने की खबरें आने लगीं. यह पहले से तय था कि आज का दिन भारी साबित होने वाला है, फिर भी सरकार और दिल्‍ली पुलि...

हमले अच्छे हैं!

ये कैसा इत्तेफाक है कि जिस आतंकवाद (टेररिज्म) से फ्रांस इस पूरे साल त्रस्त रहा, वहीं पर टेररिज्म शब्द इजाद किया गया था। टेररिज्म लैटिन शब्द टेरर से बना है, जिसका अर्थ भयभीत करना होता है। दरअसल फ्रांस में 1793 से 1794 के बीच के शासन को रिजिन ऑफ टेरर कहा जाता है। उस समय फ्रांस पर जैकोबिन का शासन था। उसके शासन को गाली देने के लिए तब के लोग इस शब्द का प्रयोग करने लगे। इस शब्द को और चर्चा उस समय मिली, जब 1869 में रूस के सर्गेई नेकावेव ने खुद पीपल्स रिट्रीब्यूशन की स्थापना कर खुद को टेररिस्ट घोषित कर लिया। यह वह वर्ष था, जब हमारे राष्ट्रपिता और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी पैदा हुए थे। आज टेररिज्म शब्द अंतरराष्ट्रीय पटल पर काफी मशहूर शब्द है। क्यों? क्योंकि अब शक्तिशाली और दादा कहे जाने वाले देश भी इससे भयभीत हो चले हैं। पहले उनके लिए इस शब्द का कोई अर्थ ही नहीं था, क्योंकि आतंकवादियों की पहुंच इन तक नहीं थी लेकिन जब अंतरराष्ट्रीय आतंक के गुरु ओसामा बिन लादेन ने अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश पर भी हमला बोल दिया तब माना गया कि आतंकवाद जैसा भी कुछ होता है। विश्व बिरादरी में हाहाकार मच गय...