सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गाय वोट देती है

आजकल पूरे देश में गाय पर राजनीति गरमाई हुई है। राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग के बीच गाय एक तरह से राजनीतिक प्राणी हो गई है। यह खुद वोट तो नहीं दे सकती लेकिन वोट दिला जरूर सकती है। और किसी भी पशु या जानवर में गाय जैसा राजनीतिक चरित्र न मिल रहा है और न ही ढूंढा जा रहा है। यह एक समाज विशेष के लिए मां है और दूसरे समाजों के लिए मात्र गोश्त। अजीब इत्तेफाक है। हम बाघों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। शेरों को बचाने में लगे हुए हैं। करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। तमाम वन्यजीव को बचाने के लिए कई अभियान कई स्तरों पर चलाए जा रहे हैं और गाय को बचाने की बात आती है तो कहा जाता है कि कट्टरवाद को हवा दी जा रही है।


आजकल गाय के बारे में नित्त नई जानकारी आ रही है। यह जानकारी किसी पशु वैज्ञानिक या शोधकर्ताओं की तरफ से नहीं, बल्कि हमारे राजनेताओं की जिह्वा से निकल रही है।  जानकारी भी ऐसी कि क्या कहा जाए। हालिया जानकारी मिली है कि ऋषि-मुनि भी गाय का मांस खाते थे। इस जानकारी से अभी तक मानव जाति अनभिज्ञ थी। तमाम शोधों के बाद भी ये जानकारी अब तक नहीं जुटाई जा सकी थी लेकिन राजनीतिक जीवन में वो भी चुनाव के समय ऐसी जानकारियां हमारा सामान्य ज्ञान खूब बढ़ा रही हैं।


गाय के बारे में और अधिक जानकारी चाहिए तो बिहार चुनाव में डूब जाएँ। नित्त नई जानकारी मिलेगी। चुनाव के समय पूरे विश्व में किसी पशु विशेष पर इतनी चर्चा कभी नहीं हुई होगी। गाय दूध देती है। गाय वोट देती है। यही नहीं चुनाव हराने और जिताने में भी इस पशु का बहुत बड़ा रोल है लेकिन इतना अधिक महत्व होने के बाद भी गोमांस का व्यापार रुक नहीं रहा है। हालांकि गाय के कटान का भी अपना अलग महत्व है। गाय दो समानान्तर धर्मों को एक दूसरे के सामने तनकर खड़े होने का माद्दा पैदा करती है।


गाय के पक्ष में किसी ने कुछ भी कह दिया तो बवाल ही बवाल। क्यों भई? इसीलिए न कि गाय पहले सिर्फ दूध देती थी। अब वोट भी देने लगी है। साथ ही गाय विदेशों से डॉलर भी लाने में सहायक साबित हो रही है। अब इस पर अंकुश लगेगा तो हंगामा बरपेगा न। गायों को मारने के पक्ष में तो यहां तक कहा जा रहा है कि पुराने कबाइली जमाने में हिन्दू भी गोमांस खाते थे। हालांकि इस बात में तमाम विरोधाभास है। कभी कभी तो यह बात वामपंथ विचारधारा की साजिश मात्र लगती है। चलो एक बारगी मान भी लें कि आदिम युग में लोग गाय खाते थे तो भी क्या हमें शनै शनै कम हो रही गायों की संख्या का भी ख्याल नहीं रखना चाहिए।

टिप्पणियाँ

  1. samaj ke aakh par parda pada hain isliye vah netao ke baato mein aati hain. neta to kursi ke liye apne zameer ki vali bhi de dete hain sir ji

    जवाब देंहटाएं
  2. samaj ko aaina dikhane ki zaroorat hai. andhe samaj ko aaina dikhana usko bura lagega par sachch ek baar ke kadvi lagti hai

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

#gaurilankesh : मौत हो तो ऐसी

मौत हो तो ऐसी। एक मिनट पहले तक जिन्हें कर्नाटक के बाहर बहुत अधिक नहीं जाना जाता था, उन्हें मरते ही पल भर में अनंत शोहरत हासिल हो गई। जगह-जगह मातमनुमा उल्लास-उत्सव मनाया जाने लगा। पिघलती मोमबत्तियां अगाध श्रद्धांजलि का भाव पैदा करने लगीं। देश की राजधानी दिल्ली में मातमपुरसी का आयोजन कर राजनीति की रोटियां सेंकी गईं और तमाम सेलिब्रिटी ने अपने जौहर दिखाए। क्या करें भाव भले मातम का न हो, माहौल तो मातम का था न। #gaurilankesh कर्नाटक की पत्रकार की हत्या की खबरें टीवी पर कुछ यूं फ्लैश की गईं: कर्नाटक की पत्रकार #gaurilankesh की हत्या, गौरी हिन्दूवादी राजनीति की धुर विरोधी थीं और भाजपा की नीतियों का विरोध करती थीं। मेरे दस साल के कैरियर में खबर फ्लैश करने का यह नया और आधुनिक तरीका लगा। गौरी लंकेश के बारे में यही पूरी जानकारी थी और उन्हें इससे अधिक समझने का मौका न तो मानस को दिया गया और न ही पत्रकारों ने खुद इसमें अपनी दिलचस्पी दिखाई। मुझे भी उनके बारे में बहुत अधिक जानकारी नहीं थी। लगा कि किसी महिला की हत्या कर दी गई होगी। मुझे क्या पता था कि इसमें बहुत मसाला है और इतना मसाला है कि स...

दिल्ली में हिंसा का 'सालाना जलसा'

दिल्‍ली में हिंसा अब सालाना जलसे की तरह हो गई है. पिछले साल नागरिकता कानून के नाम पर दिल्‍ली को भड़काया गया तो इस बार किसान आंदोलन के नाम पर दिल्‍ली को दहलाया गया. संभव है कि अगले साल कोई और बहाने से किसी और को आगे कर अपना उल्‍लू सीधा किया जाए. कुल मिलाकर सरकार को नवंबर के बाद सचेत हो जाना चाहिए, क्‍योंकि इसकी क्रोनोलॉजी समझना बेहद जरूरी है. वो तो खैर मनाइए कोरोना महामारी का कि दिल्‍ली का दंगा कंट्रोल हो गया, नहीं तो हम वो देखने वाले थे, जो कभी सोच भी नहीं सकते थे. ये जो तस्‍वीरें आप देख रहे हैं, वो आपको विचलित करने के लिए काफी हैं. गणतंत्र दिवस जैसे गौरवशाली दिन, जब हमें दुनिया को अपना गौरव दिखाना होता है, उस दिन को आंदोलन के नाम पर राष्‍ट्रीय शर्म बना दिया गया. एक तरफ जवान दुनिया के सामने अपना फौलादी इरादा जाहिर कर रहे थे तो दूसरी ओर, दिल्‍ली को दहलाने के लिए कुछ साजिशें कुछ कर गुजरने के लिए बेकरार हो रही थीं. तभी तो तय समय से पहले कई जगहों पर दिल्‍ली पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ने की खबरें आने लगीं. यह पहले से तय था कि आज का दिन भारी साबित होने वाला है, फिर भी सरकार और दिल्‍ली पुलि...

हमले अच्छे हैं!

ये कैसा इत्तेफाक है कि जिस आतंकवाद (टेररिज्म) से फ्रांस इस पूरे साल त्रस्त रहा, वहीं पर टेररिज्म शब्द इजाद किया गया था। टेररिज्म लैटिन शब्द टेरर से बना है, जिसका अर्थ भयभीत करना होता है। दरअसल फ्रांस में 1793 से 1794 के बीच के शासन को रिजिन ऑफ टेरर कहा जाता है। उस समय फ्रांस पर जैकोबिन का शासन था। उसके शासन को गाली देने के लिए तब के लोग इस शब्द का प्रयोग करने लगे। इस शब्द को और चर्चा उस समय मिली, जब 1869 में रूस के सर्गेई नेकावेव ने खुद पीपल्स रिट्रीब्यूशन की स्थापना कर खुद को टेररिस्ट घोषित कर लिया। यह वह वर्ष था, जब हमारे राष्ट्रपिता और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी पैदा हुए थे। आज टेररिज्म शब्द अंतरराष्ट्रीय पटल पर काफी मशहूर शब्द है। क्यों? क्योंकि अब शक्तिशाली और दादा कहे जाने वाले देश भी इससे भयभीत हो चले हैं। पहले उनके लिए इस शब्द का कोई अर्थ ही नहीं था, क्योंकि आतंकवादियों की पहुंच इन तक नहीं थी लेकिन जब अंतरराष्ट्रीय आतंक के गुरु ओसामा बिन लादेन ने अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश पर भी हमला बोल दिया तब माना गया कि आतंकवाद जैसा भी कुछ होता है। विश्व बिरादरी में हाहाकार मच गय...