सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आरोही क्रम में बढ़ती रही BJP तो अवरोही क्रम में घटती रही कांग्रेस

थोड़ा-बहुत भी गणित जानने वाले हेडिंग में दिए गए आरोही और अवरोही शब्‍दों से परिचित होंगे. आरोही क्रम यानी बढ़ते क्रम में और अवरोही यानी घटते क्रम में. 2020 में बीजेपी लगातार बढ़ती रही, वहां भी बढ़ी, जहां वह थी ही नहीं लेकिन कांग्रेस का दायरा और सिकुड़ गया. मध्‍य प्रदेश उसके हाथ से निकल गया राजस्‍थान निकलते-निकलते बचा. पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल में 'आपदा में अवसर' का आह्वान किया था. इस आह्वान का सबसे अधिक किसी ने पालन किया तो वह बीजेपी है. बीजेपी ने पीएम नरेंद्र मोदी के इस आह्वान को सूत्र वाक्‍य बना लिया और वो कर दिखाया, जो कभी बीजेपी सोचने की भी हिम्‍मत नहीं कर पाती थी. 


कोरोना महामारी के चलते जहां दुनिया के बड़े से बड़े धुरंधर राजनीतिज्ञों की साख को बड़ा धक्‍का लगा, वहीं पीएम नरेंद्र मोदी और प्रभावी होते चले गए. पीएम नरेंद्र मोदी की अपील पर देश भर के लोगों ने कोरोना के खिलाफ प्रतीकात्‍मक ऊर्जा से लैस होने के लिए थाली बजाई, दीप जलाए. कांग्रेस ने इन सब बातों का मजाक उड़ाया और खुद ही मजाक बन गई. 


हालांकि बीजेपी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा के लिए 2020 की शुरुआत अच्छी नहीं रही, क्‍योंकि दिल्‍ली चुनाव में पार्टी को एक बार फिर से मुंह की खानी पड़ी थी. जेपी नड्डा के नेतृत्‍व में बीजेपी का पहला चुनाव था. लेकिन साल के अंत में जेपी नड्डा ने वो कर दिखाया, जो अब तक बीजेपी का कोई अध्‍यक्ष नहीं कर पाया था. बिहार विधानसभा में एनडीए को भले ही नाम का बहुमत मिला है, लेकिन बीजेपी ने वहां अब तक का सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन किया. यहां तक कि नीतीश कुमार की पार्टी को भी पीछे छोड़ दिया. भाजपा ने 110 सीटों पर चुनाव लड़कर 74 पर जीत हासिल की, तो 115 सीटों पर लड़ने वाली जदयू 43 सीटों पर ही सिमट कर रह गई. 


वहां के चुनाव में नीतीश कुमार के खिलाफ नाराजगी साफ जाहिर हो रही थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील और कोरोना महामारी के दौरान सरकार के कामों से लोगों ने एक बार फिर एनडीए को सत्‍ता की कमान सौंपी. दिल्ली और बिहार विधानसभा के चुनाव के अलावा मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात सहित कई राज्यों में हुए उपचुनाव में भी 

बीजेपी ने अपनी काबिलियत दिखाई. हैदराबाद के नगर निगम चुनावों में तो गृह मंत्री अमित शाह और योगी आदित्‍यनाथ भी उतर गए और रोडशो किया, जिसकी चर्चा कई दिनों तक रही. तेलंगाना में दुब्बक विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में बीजेपी ने शानदार जीत हासिल की. 


बीजेपी जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषद के चुनाव में सबसे बड़ी दल बनी तो गुपकार गठबंधन को 110 सीटें ही मिलीं. जम्मू क्षेत्र में बढ़त बरकरार रखते हुए बीजेपी ने घाटी में भी खाता खोल लिया. हालांकि केरल के स्‍थानीय निकाय के परिणाम बीजेपी के लिए अच्‍छे नहीं रहे और पार्टी तीसरे नंबर पर ही. 


जाते-जाते 2019 ने शाहीनबाग और कोरोना वायरस के रूप में नई चुनौती पेश की थी तो जाते-जाते 2020 ने किसान आंदोलन और कोरोना वैक्‍सिनेशन के रूप में बहुत बड़ी चुनौती पेश की है. 6 दौर की बातचीत में भी किसान आंदोलन खत्‍म होता नहीं दिख रहा है, हालांकि 2 बिंदुओं पर सहमति बन गई है और 2 बिंदुओं पर 4 जनवरी को फिर से वार्ता होनी है. किसानों के मुद्दे पर बीजेपी का सबसे पुरानी सहयोगी शिरोमणि अकाली दल ने साथ छोड़ दिया है. दूसरी ओर, अरूणाचल प्रदेश में जदयू के सात में से छह विधायकों के भाजपा में शामिल हो जाने के बाद जदयू से भी रिश्‍ते सहज नहीं है और यह भी किसी चुनौती से कम नहीं है. राजद की ओर से लगातार विधायकों को तोड़े जाने की चेतावनी के बीच बिहार सरकार को बचाए रखना भी बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती साबित होगी.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

#gaurilankesh : मौत हो तो ऐसी

मौत हो तो ऐसी। एक मिनट पहले तक जिन्हें कर्नाटक के बाहर बहुत अधिक नहीं जाना जाता था, उन्हें मरते ही पल भर में अनंत शोहरत हासिल हो गई। जगह-जगह मातमनुमा उल्लास-उत्सव मनाया जाने लगा। पिघलती मोमबत्तियां अगाध श्रद्धांजलि का भाव पैदा करने लगीं। देश की राजधानी दिल्ली में मातमपुरसी का आयोजन कर राजनीति की रोटियां सेंकी गईं और तमाम सेलिब्रिटी ने अपने जौहर दिखाए। क्या करें भाव भले मातम का न हो, माहौल तो मातम का था न। #gaurilankesh कर्नाटक की पत्रकार की हत्या की खबरें टीवी पर कुछ यूं फ्लैश की गईं: कर्नाटक की पत्रकार #gaurilankesh की हत्या, गौरी हिन्दूवादी राजनीति की धुर विरोधी थीं और भाजपा की नीतियों का विरोध करती थीं। मेरे दस साल के कैरियर में खबर फ्लैश करने का यह नया और आधुनिक तरीका लगा। गौरी लंकेश के बारे में यही पूरी जानकारी थी और उन्हें इससे अधिक समझने का मौका न तो मानस को दिया गया और न ही पत्रकारों ने खुद इसमें अपनी दिलचस्पी दिखाई। मुझे भी उनके बारे में बहुत अधिक जानकारी नहीं थी। लगा कि किसी महिला की हत्या कर दी गई होगी। मुझे क्या पता था कि इसमें बहुत मसाला है और इतना मसाला है कि स...

राम मंदिर निर्माण के लिए बरस रहा पैसा

  इस समय पूरा देश राममय हो गया है. राम भक्‍ति में सराबोर देशवासियों ने मात्र 72 घंटों में 246 करोड़ रुपये दान के रूप में दिया है. छोटा हो गया बड़ा, इस दान के कार्य में अधिकांश देशवासी अपना योगदान दे रहा है. राम मंदिर के लिए हर घंटे 3.41 करोड़ रुपये जमा हो रहे हैं. अगर इसे मिनट में बांटे तो एक मिनट में 57 लाख रुपये जमा हो रहे हैं.  42 दिन तक चंदा इकट्ठा करने का काम. चलेगा और इसकी रकम एसबीआई, पीएनबी और बैंक ऑफ बड़ौदा में जमा की जा रही है. बैंकों के कुल 46000 ब्रांचों से पूरे देश को कवर किया जाएगा. 15 से 31 जनवरी तक रशीद काटकर चंदा जुटाया जाएगा. एक से 27 फरवरी तक कूपन के जरिए चंदा जुटाया जाएगा. चंदे के लिए 10, 100 और 1000 रुपये के कूपन जारी किए जाएंगे. 100 रुपये के 8 करोड़ कूपन छापे जाएंगे तो 10 रुपये के 4 करोड़ और 1000 रुपये के चंदे के लिए 12 लाख कूपन छापे जाएंगे.  विहिप और आरएसएस से जुड़े 40,00,000 कार्यकर्ताओं को दी गई है. इसके लिए 10 लाख टोली बनाई गई है, हर चार टोली पर एक कलेक्‍टर बनाया गया है, जिसकी जिम्‍मेदारी बैंक में पैसा जमा कराने की होगी. अब तक का सबसे बड़ा 11 कर...

दिल्ली में हिंसा का 'सालाना जलसा'

दिल्‍ली में हिंसा अब सालाना जलसे की तरह हो गई है. पिछले साल नागरिकता कानून के नाम पर दिल्‍ली को भड़काया गया तो इस बार किसान आंदोलन के नाम पर दिल्‍ली को दहलाया गया. संभव है कि अगले साल कोई और बहाने से किसी और को आगे कर अपना उल्‍लू सीधा किया जाए. कुल मिलाकर सरकार को नवंबर के बाद सचेत हो जाना चाहिए, क्‍योंकि इसकी क्रोनोलॉजी समझना बेहद जरूरी है. वो तो खैर मनाइए कोरोना महामारी का कि दिल्‍ली का दंगा कंट्रोल हो गया, नहीं तो हम वो देखने वाले थे, जो कभी सोच भी नहीं सकते थे. ये जो तस्‍वीरें आप देख रहे हैं, वो आपको विचलित करने के लिए काफी हैं. गणतंत्र दिवस जैसे गौरवशाली दिन, जब हमें दुनिया को अपना गौरव दिखाना होता है, उस दिन को आंदोलन के नाम पर राष्‍ट्रीय शर्म बना दिया गया. एक तरफ जवान दुनिया के सामने अपना फौलादी इरादा जाहिर कर रहे थे तो दूसरी ओर, दिल्‍ली को दहलाने के लिए कुछ साजिशें कुछ कर गुजरने के लिए बेकरार हो रही थीं. तभी तो तय समय से पहले कई जगहों पर दिल्‍ली पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ने की खबरें आने लगीं. यह पहले से तय था कि आज का दिन भारी साबित होने वाला है, फिर भी सरकार और दिल्‍ली पुलि...