सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

तेजस्‍वी यादव का PK कौन? जिसने उड़ा दी है नीतीश कुमार की नींद



पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और नीतीश कुमार (Nitish Kumar) जैसे दिग्‍गज राजनेताओं से लोहा लेते हुए राजद नेता और महागठबंधन से मुख्‍यमंत्री पद के दावेदार तेजस्‍वी यादव (Tejaswi Yadav) जिस तरह सधी हुई राजनीति कर रहे हैं, उससे लग रहा है कि उन्‍हें उनका PK मिल गया है. PK यानी प्रशांत किशोर (Prashant Kishor), जो पिछले चुनाव में नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की चुनावी रणनीति बना रहे थे. इस बार बिहार चुनाव से PK नदारद हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि तेजस्‍वी यादव का PK कौन है? कौन है जो चुनावी राजनीति की बिसात पर तेजस्‍वी से सधी हुई चाल चलने को कह रहा है. कहीं यह खुद PK तो नहीं, PK नहीं तो मनोज झा (Manoj Jha) तो नहीं. मनोज झा इसलिए कि तेजस्‍वी यादव मनोज झा का बहुत सम्‍मान करते हैं और तेजस्‍वी यादव ने जब 10 लाख नौकरियां देने की बात कही थी तो मनोज झा की उसमें प्रमुख भूमिका बताई जाती है. 10 लाख नौकरियां देने के वादे के साथ ही तेजस्‍वी यादव ने रोजगार को बिहार में चुनाव का प्रमुख मुद्दा बना दिया है, जिस पर NDA के नेता बगलें झांकने को मजबूर हो रहे हैं.


बिहार चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी के बाद तेजस्‍वी यादव सबसे अधिक भीड़ खिचाऊं नेता साबित हो रहे हैं. नीतीश कुमार की रैलियों में तो हूटिंग होने लगी है और राहुल गांधी बिहार चुनाव में कोई छाप नहीं छोड़ पाए हैं.

बेशक जेल से ही सही, लालू प्रसाद यादव बेटे तेजस्‍वी को चुनावी राय जरूर देते होंगे लेकिन जिस तरह तेजस्‍वी फ्रंटफुट पर बैटिंग कर रहे हैं, उससे लग रहा है कि उन्‍हें उनका PK मिल गया है. जिस तरह तेजस्‍वी NDA नेताओं की बातों को घुमा रहे हैं, उससे भी उनकी सधी हुई राजनीति का पता चल रहा है. नीतीश कुमार ने आठ-नौ बच्चे वाली बात की तो तेजस्‍वी यादव ने बड़ी चतुराई से उसे पीएम नरेंद्र मोदी की तरफ घुमा दिया. बाद में तेजस्‍वी ने नीतीश के इस बयान को महिलाओं की अस्‍मिता से जोड़ दिया.

इसी तरह पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रैली में तेजस्वी यादव को 'जंगलराज का युवराज' कहा था, जिस पर तेजस्‍वी ने कहा- वो देश के प्रधानमंत्री हैं और कुछ भी बोल सकते हैं. मुझे इस पर कुछ नहीं बोलना है. बाद में तेजस्‍वी ने कहा, बिहार के लोगों को उम्मीद थी कि पीएम मोदी विशेष पैकेज, बेरोजगारी और भूखमरी पर बोलेंगे लेकिन उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा.

तेजस्‍वी यादव की सूझबूझ का इस बात से भी पता चलता है कि वे बिहार के चुनाव में पाकिस्‍तान, जम्‍मू-कश्‍मीर, आतंकवाद, फ्रांस या किसी भी राष्‍ट्रीय मुद्दे को हावी नहीं होने दे रहे और यह उनकी बड़ी कामयाबी है. हालांकि सेल्‍फी लेने की कोशिश कर रहे राजद कार्यकर्ता की बांह पकड़कर झटकने की कोशिश की, जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है और इसका नुकसान उन्‍हें उठाना पड़ सकता है.

तेजस्‍वी यादव अपने पिता लालू प्रसाद यादव की तरह भीड़ से कनेक्‍ट होने की भी कोशिश कर रहे हैं. रैली में वे कहते हैं, सरकारी नौकरी मिलेगी तब न अच्छी मेहरारू मिलेगी. नौकरी होगी तब न बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा का इंतजाम होगा और मां-बाप को तीर्थयात्रा पर भेजा जा सकेगा.

ये सब बातें बता रही हैं कि कोई तो है जो तेजस्‍वी को गाइड कर रहा है. तेजस्‍वी यादव भाषणों में पीएम नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला नहीं बोल रहे. दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने यही रणनीति अपनाई है और पश्‍चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी इसी राह पर चल रही हैं. दीगर बात यह है कि इन नेताओं की चुनावी कमान PK ने ही संभाली थी. अब इन नेताओं को समझ में आने लगा है कि पीएम नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करना मतलब खुद के पैरों पर कुल्‍हाड़ी मारने जैसा है.

हालांकि मीडिया रिपोर्ट में एक बात सामने आई है कि पिछले साल अगस्‍त में PK ने तेजस्वी यादव को आरजेडी के पोस्टर से लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को गायब करने की टिप्‍स दी थी. PK का कहना था कि पोस्‍टर में लालू प्रसाद यादव के होने से जंगलराज चुनावी मुद्दा बन जाएगा और जवाब देना भारी पड़ जाएगा. तेजस्‍वी यादव की एक और रणनीति सामने आई है, वो यह कि उनकी रैली छोटे मैदानों में आयोजित की जा रही है, क्‍योंकि कम भीड़ होने पर भी मैदान भरा दिखे. इस तरह की रणनीति कोई काबिल रणनीतिकार ही बना सकता है.

तेजस्‍वी यादव को जो भी गाइड कर रहा है, अगर वो PK नहीं है तो PK से कम भी नहीं है. इस तरह PK को भी अब तगड़ी चुनौती मिलने लगी है. चुनाव में हार-जीत कुछ भी हो, पर इतना तो है कि तेजस्‍वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार की नींद हराम कर दी है.
#SunilKahin #BiharPolls2020 #BiharAssemblyElection2020 #BiharElection2020 #BiharChunav2020 #PMNarendraModi #NitishKumar #PrashantKishor #TejaswiYadav

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

#gaurilankesh : मौत हो तो ऐसी

मौत हो तो ऐसी। एक मिनट पहले तक जिन्हें कर्नाटक के बाहर बहुत अधिक नहीं जाना जाता था, उन्हें मरते ही पल भर में अनंत शोहरत हासिल हो गई। जगह-जगह मातमनुमा उल्लास-उत्सव मनाया जाने लगा। पिघलती मोमबत्तियां अगाध श्रद्धांजलि का भाव पैदा करने लगीं। देश की राजधानी दिल्ली में मातमपुरसी का आयोजन कर राजनीति की रोटियां सेंकी गईं और तमाम सेलिब्रिटी ने अपने जौहर दिखाए। क्या करें भाव भले मातम का न हो, माहौल तो मातम का था न। #gaurilankesh कर्नाटक की पत्रकार की हत्या की खबरें टीवी पर कुछ यूं फ्लैश की गईं: कर्नाटक की पत्रकार #gaurilankesh की हत्या, गौरी हिन्दूवादी राजनीति की धुर विरोधी थीं और भाजपा की नीतियों का विरोध करती थीं। मेरे दस साल के कैरियर में खबर फ्लैश करने का यह नया और आधुनिक तरीका लगा। गौरी लंकेश के बारे में यही पूरी जानकारी थी और उन्हें इससे अधिक समझने का मौका न तो मानस को दिया गया और न ही पत्रकारों ने खुद इसमें अपनी दिलचस्पी दिखाई। मुझे भी उनके बारे में बहुत अधिक जानकारी नहीं थी। लगा कि किसी महिला की हत्या कर दी गई होगी। मुझे क्या पता था कि इसमें बहुत मसाला है और इतना मसाला है कि स...

राम मंदिर निर्माण के लिए बरस रहा पैसा

  इस समय पूरा देश राममय हो गया है. राम भक्‍ति में सराबोर देशवासियों ने मात्र 72 घंटों में 246 करोड़ रुपये दान के रूप में दिया है. छोटा हो गया बड़ा, इस दान के कार्य में अधिकांश देशवासी अपना योगदान दे रहा है. राम मंदिर के लिए हर घंटे 3.41 करोड़ रुपये जमा हो रहे हैं. अगर इसे मिनट में बांटे तो एक मिनट में 57 लाख रुपये जमा हो रहे हैं.  42 दिन तक चंदा इकट्ठा करने का काम. चलेगा और इसकी रकम एसबीआई, पीएनबी और बैंक ऑफ बड़ौदा में जमा की जा रही है. बैंकों के कुल 46000 ब्रांचों से पूरे देश को कवर किया जाएगा. 15 से 31 जनवरी तक रशीद काटकर चंदा जुटाया जाएगा. एक से 27 फरवरी तक कूपन के जरिए चंदा जुटाया जाएगा. चंदे के लिए 10, 100 और 1000 रुपये के कूपन जारी किए जाएंगे. 100 रुपये के 8 करोड़ कूपन छापे जाएंगे तो 10 रुपये के 4 करोड़ और 1000 रुपये के चंदे के लिए 12 लाख कूपन छापे जाएंगे.  विहिप और आरएसएस से जुड़े 40,00,000 कार्यकर्ताओं को दी गई है. इसके लिए 10 लाख टोली बनाई गई है, हर चार टोली पर एक कलेक्‍टर बनाया गया है, जिसकी जिम्‍मेदारी बैंक में पैसा जमा कराने की होगी. अब तक का सबसे बड़ा 11 कर...

दिल्ली में हिंसा का 'सालाना जलसा'

दिल्‍ली में हिंसा अब सालाना जलसे की तरह हो गई है. पिछले साल नागरिकता कानून के नाम पर दिल्‍ली को भड़काया गया तो इस बार किसान आंदोलन के नाम पर दिल्‍ली को दहलाया गया. संभव है कि अगले साल कोई और बहाने से किसी और को आगे कर अपना उल्‍लू सीधा किया जाए. कुल मिलाकर सरकार को नवंबर के बाद सचेत हो जाना चाहिए, क्‍योंकि इसकी क्रोनोलॉजी समझना बेहद जरूरी है. वो तो खैर मनाइए कोरोना महामारी का कि दिल्‍ली का दंगा कंट्रोल हो गया, नहीं तो हम वो देखने वाले थे, जो कभी सोच भी नहीं सकते थे. ये जो तस्‍वीरें आप देख रहे हैं, वो आपको विचलित करने के लिए काफी हैं. गणतंत्र दिवस जैसे गौरवशाली दिन, जब हमें दुनिया को अपना गौरव दिखाना होता है, उस दिन को आंदोलन के नाम पर राष्‍ट्रीय शर्म बना दिया गया. एक तरफ जवान दुनिया के सामने अपना फौलादी इरादा जाहिर कर रहे थे तो दूसरी ओर, दिल्‍ली को दहलाने के लिए कुछ साजिशें कुछ कर गुजरने के लिए बेकरार हो रही थीं. तभी तो तय समय से पहले कई जगहों पर दिल्‍ली पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ने की खबरें आने लगीं. यह पहले से तय था कि आज का दिन भारी साबित होने वाला है, फिर भी सरकार और दिल्‍ली पुलि...