सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

इलेक्शन मोड में

यूं तो अपना देश चौथे साल के बजट से ही चुनावी मोड में आ जाता है। चौथे साल में सरकारें चुनाव को ध्यान में रखकर बजट में लोकलुभावन घोषणाएं करती हैं, ताकि पिछले कुछ वर्षों की जनता की नाराजगी दूर की जा सके, लेकिन इस साल बजट में ऐसा कुछ नहीं हुआ, जिसके आधार पर यह बात कही जाए। हां, आयुष्मान भारत की घोषणा जरूर हुई पर ऐसा नहीं लगता कि यह योजना इस चुनाव में अपनी कोई खास भूमिका अदा कर पायेगी, क्योंकि लोगों तक इसका लाभ पहुंचने से पहले चुनाव का परिणाम आ चुका होगा। एमएसपी को लेकर सरकार ने कुछ कदम जरूर उठाये, लेकिन यह पहले से घोषित था। अब इसे सरकार का आत्मविश्वास माना जाए या फिर इसे ढीठ सरकार कहा जाए।
बजट में इलेक्शन मोड भले न दिखा हो, पर अब देश पूरी तरह इसके लिए तैयार दिख रहा है। पार्टियों की गहमागहमी, उनकी तैयारी और बयानबाजी बता रही है कि वे चुनाव के लिए कमर कस चुके हैं। बस बिगुल फूंकने की देर है और वे एक-दूसरे पर टूट पड़ेंगे। निकल पड़ेंगे जनता को हथियाने, रिझाने और बरगलाने के लिए। विपक्षी हिसाब मांग रहे हैं तो सत्ताधारी दावे कर रहे हैं। पिछले चुनाव में जो दावे कर रहे थे, वे अब वादे कर रहे हैं और जो वादे कर रहे थे वे दावे कर रहे हैं। न्यूटन के गति का तीसरा नियम यहां सटीक सा लग रहा है। पेट्रोल की महंगाई और डॉलर की कमर टूटने से जनता आक्रोशित है, विपक्ष इस पर जवाब मांग रहा है तो सरकार इस पर फंसती दिख रही है। राफेल पर विपक्ष कमर कसे हुए है तो सरकार भी अलग-अलग मंचों से इसका जवाब दे रही है।

अयोध्या में राम मंदिर, धारा 370, समान नागरिक संहिता,  15 लाख रुपये, बेरोजगारी, गोरक्षा, गंगा की सफाई, एक के बदले 10 सिर लाने के वादे अब सरकार की पेशानी पर बल डाल सकते हैं, वहीं उज्ज्वला योजना, जनधन, मुद्रा, स्टार्टअप, स्टैंडअप, आयुष्मान भारत, आतंकवाद पर लगाम, 18 हज़ार गांव का विद्युतीकरण के अलावा बिजली की समुचित आपूर्ति को सरकार भुना सकती है। सर्जिकल स्ट्राइक और नोटबन्दी को सरकार ट्रम्प कार्ड के रूप में इस्तेमाल कर सकती है, वहीं विपक्ष इसी मुद्दे पर सरकार से दो-दो हाथ करने को तैयार है। इन दिनों राफेल डील पर संग्राम छिड़ा हुआ है। गोपनीयता कानून को हथियार बनाते हुए विपक्ष नित नए आरोप लगा रहा है, वही सरकार की तरफ़ से भी करार जवाब मिल रहा है।

सरकार की बात करें तो जीएसटी पर अभी बहुत कुछ करना बाकी है। पेट्रोलियम पदार्थों की महंगाई थामने को लेकर कोई कदम नहीं उठाए गए। ट्रेनों की लेटलतीफी पर कोई आश्वासन सरकार ने नहीं दिया। पाकिस्तान, कश्मीर, आतंकवाद, धारा 370, राम मंदिर, समान नागरिक संहिता, आर्थिक रूप से कमजोर अगड़ों को आरक्षण, जाट-गुर्जर आरक्षण आंदोलन, एससी-एसटी एक्ट अब भी सरकार की कमजोरी साबित करती हैं। हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश जैसे गढ़ में भाजपा पहले से कमजोर हुई है तो असम, बंगाल और अन्य पूर्वोत्तर के राज्यों में पार्टी ने अपने हालात सुधारे हैं। ओडिसा, कर्नाटक और केरल में भी पार्टी बेहतर स्थिति में है। उत्तर प्रदेश में नुकसान प्रबल है तो बिहार, झारखंड और उत्तराखंड के अलावा छत्तीसगढ़ में पार्टी न नुकसान में है और न फायदे में है। तमिलनाडु में जयललिता और करुणानिधि की मौत के बाद का खालीपन पार्टी को फायदा दिलाता है या नही, यह देखना बाकी है। आंध्र में जगन मोहन और तेलंगाना में चंद्रशेखर से दोस्ताना फायदे का सौदा साबित हो सकता है

वही विपक्ष की बात करें तो उत्तर प्रदेश से अछि खबर आ सकती है। विपक्ष को जीत के लिए आपस मे फायदा नुकसान से इतर एक साथ आना होगा। बिहार में विपक्ष के लिए बराबरी की लड़ाई है तो बंगाल में ममता की छांव तले सबको इकठा होना होगा। राजस्थान, मध्यप्रदेश और हरियाणा से विपक्ष को सौगात मिल सकती है। पूर्वोत्तर से विपक्ष की उम्मीद को पलीता लग सकता है। ओडिसा में कांग्रेस के लिए कोई अच्छी खबर नही है तो आंध्र में चंद्रबाबू नायडू सरकार को एंटी इनकंबेंसी का सामना करना पड़ सकता है। केरल अभी भी विपक्ष के लिए खुशनुमा हो सकता है। महाराष्ट्र की राजनीति में अभी बहुत कुछ होना बाकी है, फिर भी भाजपा को नुकसान होता नही दिख रहा है। कर्नाटक में कुमारस्वामी की नौटंकी की ठीकरा कांग्रेस पर ही फूटना है। झारखंड भाजपा के लिए सेफ हाउस बना हुआ है। चुनाव में अभी छह महीने बाकी हैं और सरकार आयुष्मान भारत जैसी योजना लॉच कर चुकी है। पक्ष और विपक्ष की ओर से अभी कई तीर छूटने बाकी हैं। राहुल मंदिर-मंदिर घूम रहे हैं तो सरकार तीन तलाक़ और हलाला के खिलाफ अध्यादेश ला चुकी है। अभी कई नेता पाला बदलेंगे। घात होगा, प्रतिघात होगा। राजनीतिक तापमान बढ़ेगा। चुनाव में अचानक पाकिस्तान की एंट्री होगी। आत्मघाती बयान होंगे, दूसरों को मौका मिलेगा। भूल होगी, चूक होगी। अंत में जनता आशीर्वाद देगी

टिप्पणियाँ

  1. उम्दा विश्लेषण।
    झारखंड सेफ हाउस बनेगा, इसको लेकर सहमत नहीं। मेरी जानकारी ये है कि झारखंड सरकार से जनता बुरी तरह त्रस्त है, अफसर नहीं हैं खुश।

    जवाब देंहटाएं
  2. समीक्षा अच्छी की है सर जी।

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

#Nitish को समझना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है

बिहार की राजनीति एक बार फिर से करवट ले रही है। महागठबंधन के नेताओं के रोज आ रहे नए-नए बयान सुर्खियां बन रहे हैं। आम के मौसम में जनता परिवार के बीच खटास बढ़ती जा रही है। हर एक बयान के बाद डैमेज कंट्रोल की कोशिश हो रही है तब तक एक नया बयान आ जाता है। रिश्‍ते तल्‍ख हो रहे हैं और बदलाव की आहट हर रोज सुबह के साथ महसूस हो रही है और शाम को फिर समन्‍वय की कोशिश हो रही होती है। छटपटाहट सभी को है पर पहल कौन करे। जाहिर है पहल नीतीश कुमार को ही करनी होगी क्‍योंकि लालू यादव ऐसा करने से रहे। केंद्र के बाद अब वे किसी भी कीमत पर बिहार की सत्‍ता से विमुख होना नहीं चाहेंगे। ऐसा नहीं है कि महागठबंधन में आई दरार का एकमात्र कारण राष्‍ट्रपति चुनाव ही है। इसकी खिचड़ी तब से पक रही थी, जब नीतीश कुमार को यह भान हो गया कि लालू प्रसाद यादव के साथ सरकार चलाने में उनकी ही मिट़टी पलीद होनी है। उनकी ही छवि को बट़टा लगेगा, क्‍योंकि लालू यादव जो कर रहे हैं वो उनके लिए नैसर्गिक है। उनका वोट बैंक भी यही चाहता है। इसलिए उन्‍हें कोई नुकसान नहीं है। नुकसान हर हाल में नीतीश कुमार को ही होना है। पिछले चुनाव में भी उन्...

बिहार चुनाव जीतने में जुबां बनी बाधा

बिहार में एनडीए की हार क्या दिल्ली के इर्द-गिर्द हुई घटनाओं से तय होगी। एक से एक घटनाएं हो रही हैं जिसमें बेशक एनडीए सरकारों का कोई हाथ नहीं है पर जिम्मेदारी से वे बच नहीं सकते। खास बात यह है कि  बिहार में भाजपा दलितों को ही साधने में लगी हुई है। इसी कारण वहां पार्टी ने दो दलित नेताओं राम विलास पासवान और जीतन राम मांझी पर दांव लगाया है लेकिन हरियाणा की घटनाओं से ये दोनों ही नेता बिदक गए हैं। हरियाणा में हुई दलित परिवारों के साथ लगातार हुई दूसरी घटना से भारतीय जनता पार्टी अपनों के निशाने पर आ गई है। इसके बाद केंद्र और राज्य सरकार के मंत्रियों की बयानबाजी ने आग में घी का काम किया है। दूसरी ओर, बिहार में इन्हीं सब घटनाओं और बयानवीरों का बखान कर महागठबंधन अपनी पैठ बनाने में जुट गया है। जुबान के जले : ऐसे तो नेताओं की बयानबाजी अपने आप में अनोखी मानी जाती है। जानते वे ए के बारे में हैं और बताते जेड के बारे में। ऐसी बयानबाजी से ही नेता बिरादरी एक दूसरे को आगे-पीछे करने में लगी रहती है। एक नेता बयान देने वाला होता है तो दूसरा लपकने वाला। इसी तरह नेता बिरादरी एक-दूसरे की टांग खींचने म...

हमले अच्छे हैं!

ये कैसा इत्तेफाक है कि जिस आतंकवाद (टेररिज्म) से फ्रांस इस पूरे साल त्रस्त रहा, वहीं पर टेररिज्म शब्द इजाद किया गया था। टेररिज्म लैटिन शब्द टेरर से बना है, जिसका अर्थ भयभीत करना होता है। दरअसल फ्रांस में 1793 से 1794 के बीच के शासन को रिजिन ऑफ टेरर कहा जाता है। उस समय फ्रांस पर जैकोबिन का शासन था। उसके शासन को गाली देने के लिए तब के लोग इस शब्द का प्रयोग करने लगे। इस शब्द को और चर्चा उस समय मिली, जब 1869 में रूस के सर्गेई नेकावेव ने खुद पीपल्स रिट्रीब्यूशन की स्थापना कर खुद को टेररिस्ट घोषित कर लिया। यह वह वर्ष था, जब हमारे राष्ट्रपिता और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी पैदा हुए थे। आज टेररिज्म शब्द अंतरराष्ट्रीय पटल पर काफी मशहूर शब्द है। क्यों? क्योंकि अब शक्तिशाली और दादा कहे जाने वाले देश भी इससे भयभीत हो चले हैं। पहले उनके लिए इस शब्द का कोई अर्थ ही नहीं था, क्योंकि आतंकवादियों की पहुंच इन तक नहीं थी लेकिन जब अंतरराष्ट्रीय आतंक के गुरु ओसामा बिन लादेन ने अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश पर भी हमला बोल दिया तब माना गया कि आतंकवाद जैसा भी कुछ होता है। विश्व बिरादरी में हाहाकार मच गय...