सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

चुनाव और चुनौतियां



#आमचुनाव का साल है। एक को खोने का डर है तो दूसरे के लिए पाने की चुनौती है। दोनों का अपना अपना अंतर्द्वंद्व है, जिससे जूझते हुए जितना है। चुनाव से पहले कोई यह नहीं कह सकता कि किसका पलड़ा भारी है और किसका नहीं। अभी तो इस 'महाभारत' का 'पांचजन्य' फूंका जाना भी शेष है। शब्दबाण चलेंगे, जुबानें लड़खड़ाएंगी, फिसलेंगी, सवाली-जवाबी होगी, उड़नखटोला धूल उड़ाएंगी, पार्टियां रैली-रैली खेलेंगी, जनता समझेगी-बुझेगी। फिर फैसले की घड़ी आएगी। सांस धुकुर-धुकुर चलेगी। आघात लगेगा, प्रतिघात होगा। कोई राजा होगा और कोई रंक होगा। कोई सड़क पर तो कोई संसद में होगा। कोई मजलिस में होगा तो कोई मंत्री होगा। फिर चुनाव आएंगे, चुनौतियां भी आएंगी-जाएंगी।
सिर्फ चुनाव और चुनावी मुद्दे को लेकर ऐसा होता है, यह सच नहीं है। हां, राजनीति का कैनवास जरूर बडा हो गया है। तभी तो गैर राजनीतिक मुद्दा भी राजनीति का केंद्र बन जाता है। प्रश्न का औरा बढ़ गया है और उत्तर उतना ही सतही प्रतीत हो रहा है। देश में इस समय #kathua कांड, #Unnav कांड, #AMU कांड, #Collegium कांड, #Kaveriwater, पश्चिम बंगाल में #Panchayatchunav, बिहार में छेड़छाड़ कांड, उत्तर प्रदेश में प्राकृतिक कांड (मौसम के बिगड़े मिजाज से 73 मरे), दिल्ली में मुख्य सचिव पिटाई कांड, हिमाचल में #Solan कांड, पंजाब में सिद्धू कांड, हरियाणा में रेप कांड, राजस्थान में एससी दूल्हे को घोड़ी से उतारने का कांड, आसाराम कांड, गुजरात मे नारद कांड, त्रिपुरा में इंटरनेट कांड, नक्सल कांड, कश्मीर में आतंकी कांड, देवरिया और मुजफ्फरपुर कांड, शहरी नक्सली कांड जैसे मुद्दों पर तो भारी विमर्श होता है, लेकिन इन मुद्दों में चुनाव हराने या जिताने की काबिलियत नहीं है। चुनाव के समय ये मुद्दे अपनी आभा खो देते हैं और कोई सतही मुद्दा राजनीतिक खाल ओढ़कर धमाकेदार एंट्री पा जाता है। चुनाव में जनेऊ, टीका, कलावा, टोपी, मंदिर, मस्जिद, चर्च, हिन्दू, मुस्लिम, तलाक़, आरक्षण जैसे मुद्दे दोनों तरफ से उछाले जाते हैं। इनमे से किसी एक पर भी किसी ने मुंह की खाई तो मजाल है कि वो बाजी मार सके। चुकने का मतलब हारी हुई बाज़ी खेलना। ये मुद्दे इतने संवेदनशील होते हैं कि जनता एकदम से सबक सिखाने के मूड में आ जाती है। 

ताज़ा मामला #SC/ST एक्ट को ही लें तो पार्टियों में होड़ मची थी कि हम उनके सबसे उन्नत किस्म का रहनुमा बनकर दिखाएं। सो उनके पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलटकर रख दिया गया। अब सवर्णों ने इसके खिलाफ आवाज उठाई तो सबके चेहरे पर से हवाइयां उड़ने लगी हैं। अब सवर्णों की सहानुभूति पाने की होड़ मची है। रूठने-मनाने का सिलसिला चल पड़ा है। अच्छी बात यह है कि सवर्ण अब एकमुश्त वोट दिखने लगा है। नहीं तो इससे पहले पसेरी और मन के भाव से दलितों और मुसलमानों का ही वोट अंक जाता रहा है। वोट की मंडी में सवर्णों के भाव खुदरा मार्केट में भी नहीं लगते थे। सवर्णों के लिए बातें होने लगी हैं। सत्तारूढ़ दल दोराहे पर है तो विपक्षी दल सवर्णों को लुभाने की यथसम्भाव कोशिश कर रहे हैं। सवर्णों को शायद वो लकड़ी का गठ्ठर वाला किस्सा याद आ गया होगा।

#कर्नाटक में चुनाव की रणभेरी बजते ही #कांग्रेस अध्यक्ष #राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री #नरेंद्र मोदी को एक चुनौती दे डाली। #कर्नाटक के रण में कूदे #प्रधानमंत्री ने उस चुनौती को स्वीकार नहीं किया और बातों-बातों में #राहुल गांधी को अपनी तरफ से चुनौती पेश कर दी। #राहुल गांधी इसका कुछ जवाब देते, इससे पहले ही #कर्नाटक के मुख्यमंत्री #सिद्धरमैया ने #प्रधानमंत्री को एक अन्य चुनौती दे डाली। खास बात यह है कि यहां कोई चुनौती स्वीकार नहीं कर रहा, बल्कि एक-दूसरे से आगे बढ़कर सिर्फ चुनौती देने की होड़ लगी है। चुनौती का जवाब चुनौती है। सवाल के जवाब में सवाल हैं। उत्तर गायब हैं। आक्रामक दिखने की होड़ में जवाब देने या चुनौती स्वीकार करने में बाधाएं आ रही हैं। सवाल का जवाब देने को इस तरह दर्शाया जा रहा है कि जैसे सामने वाले की कोई कमजोर नस दब गई हो। यह नई तरह की राजनीति है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

#gaurilankesh : मौत हो तो ऐसी

मौत हो तो ऐसी। एक मिनट पहले तक जिन्हें कर्नाटक के बाहर बहुत अधिक नहीं जाना जाता था, उन्हें मरते ही पल भर में अनंत शोहरत हासिल हो गई। जगह-जगह मातमनुमा उल्लास-उत्सव मनाया जाने लगा। पिघलती मोमबत्तियां अगाध श्रद्धांजलि का भाव पैदा करने लगीं। देश की राजधानी दिल्ली में मातमपुरसी का आयोजन कर राजनीति की रोटियां सेंकी गईं और तमाम सेलिब्रिटी ने अपने जौहर दिखाए। क्या करें भाव भले मातम का न हो, माहौल तो मातम का था न। #gaurilankesh कर्नाटक की पत्रकार की हत्या की खबरें टीवी पर कुछ यूं फ्लैश की गईं: कर्नाटक की पत्रकार #gaurilankesh की हत्या, गौरी हिन्दूवादी राजनीति की धुर विरोधी थीं और भाजपा की नीतियों का विरोध करती थीं। मेरे दस साल के कैरियर में खबर फ्लैश करने का यह नया और आधुनिक तरीका लगा। गौरी लंकेश के बारे में यही पूरी जानकारी थी और उन्हें इससे अधिक समझने का मौका न तो मानस को दिया गया और न ही पत्रकारों ने खुद इसमें अपनी दिलचस्पी दिखाई। मुझे भी उनके बारे में बहुत अधिक जानकारी नहीं थी। लगा कि किसी महिला की हत्या कर दी गई होगी। मुझे क्या पता था कि इसमें बहुत मसाला है और इतना मसाला है कि स...

दिल्ली में हिंसा का 'सालाना जलसा'

दिल्‍ली में हिंसा अब सालाना जलसे की तरह हो गई है. पिछले साल नागरिकता कानून के नाम पर दिल्‍ली को भड़काया गया तो इस बार किसान आंदोलन के नाम पर दिल्‍ली को दहलाया गया. संभव है कि अगले साल कोई और बहाने से किसी और को आगे कर अपना उल्‍लू सीधा किया जाए. कुल मिलाकर सरकार को नवंबर के बाद सचेत हो जाना चाहिए, क्‍योंकि इसकी क्रोनोलॉजी समझना बेहद जरूरी है. वो तो खैर मनाइए कोरोना महामारी का कि दिल्‍ली का दंगा कंट्रोल हो गया, नहीं तो हम वो देखने वाले थे, जो कभी सोच भी नहीं सकते थे. ये जो तस्‍वीरें आप देख रहे हैं, वो आपको विचलित करने के लिए काफी हैं. गणतंत्र दिवस जैसे गौरवशाली दिन, जब हमें दुनिया को अपना गौरव दिखाना होता है, उस दिन को आंदोलन के नाम पर राष्‍ट्रीय शर्म बना दिया गया. एक तरफ जवान दुनिया के सामने अपना फौलादी इरादा जाहिर कर रहे थे तो दूसरी ओर, दिल्‍ली को दहलाने के लिए कुछ साजिशें कुछ कर गुजरने के लिए बेकरार हो रही थीं. तभी तो तय समय से पहले कई जगहों पर दिल्‍ली पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ने की खबरें आने लगीं. यह पहले से तय था कि आज का दिन भारी साबित होने वाला है, फिर भी सरकार और दिल्‍ली पुलि...

हमले अच्छे हैं!

ये कैसा इत्तेफाक है कि जिस आतंकवाद (टेररिज्म) से फ्रांस इस पूरे साल त्रस्त रहा, वहीं पर टेररिज्म शब्द इजाद किया गया था। टेररिज्म लैटिन शब्द टेरर से बना है, जिसका अर्थ भयभीत करना होता है। दरअसल फ्रांस में 1793 से 1794 के बीच के शासन को रिजिन ऑफ टेरर कहा जाता है। उस समय फ्रांस पर जैकोबिन का शासन था। उसके शासन को गाली देने के लिए तब के लोग इस शब्द का प्रयोग करने लगे। इस शब्द को और चर्चा उस समय मिली, जब 1869 में रूस के सर्गेई नेकावेव ने खुद पीपल्स रिट्रीब्यूशन की स्थापना कर खुद को टेररिस्ट घोषित कर लिया। यह वह वर्ष था, जब हमारे राष्ट्रपिता और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी पैदा हुए थे। आज टेररिज्म शब्द अंतरराष्ट्रीय पटल पर काफी मशहूर शब्द है। क्यों? क्योंकि अब शक्तिशाली और दादा कहे जाने वाले देश भी इससे भयभीत हो चले हैं। पहले उनके लिए इस शब्द का कोई अर्थ ही नहीं था, क्योंकि आतंकवादियों की पहुंच इन तक नहीं थी लेकिन जब अंतरराष्ट्रीय आतंक के गुरु ओसामा बिन लादेन ने अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश पर भी हमला बोल दिया तब माना गया कि आतंकवाद जैसा भी कुछ होता है। विश्व बिरादरी में हाहाकार मच गय...