सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

चार 'पी' से देश में आ गया है भूचाल



वैसे तो अपने देश में किसी भी बात पर भूचाल आ जाता है। हालिया घटनाक्रम को देखें तो एक पकौड़ा भी देश मे भूचाल लाने के लिए काफी है। मुद्दों की दरिद्रगी और चर्चा में बने रहने की छटपटाहट ने विपक्षियों को पकौड़े पर सियासत करने को मजबूर कर दिया है। दूसरी ओर, बजट के बाद लगातार लुढ़कते और फिर संभलते बाजार को पंजाब नेशनल बैंक घोटाले से बड़ा झटका लगा है। इन सबके बीच अब तक अनाम-गुमनाम दक्षिण भारतीय अभिनेत्री प्रिया अचानक अपनी आंखों के करामात से नई सनसनी बनकर उभरती हैं और हर भारतीयों के मोबाइल में ठौर बना लेती हैं। कुल मिलाकर चार 'पी' ने यहां तहलका मचा रखा है: पद्मावत, पकौड़ा, प्रिया और पंजाब नेशनल बैंक।


सबसे पहले बात करते हैं पद्मावत की। कुछ दिनों पहले तक पद्मावत ने देश की राजनीति को हिलाकर रख दिया था। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म (पहले पद्मावती और बाद में पद्मावत) ने उत्तर और मध्य भारत के लगभग सभी राज्यों की राजनीति को प्रभावित करके रख दिया। हिंसक आंदोलन हुए और सुप्रीम कोर्ट तक को इसमें दखल देना पड़ा था। उसके बाद भी कई राज्यों में शुरुआती दौर में फ़िल्म का प्रदर्शन नहीं हो सका। कुछ राज्य सरकारों ने तो फ़िल्म पर प्रतिबंध तक लगा दिया था। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में तो इसे लेकर स्कूली बच्चों तक पर हमले किये गए। हालांकि बाद में कड़ी सुरक्षा में फ़िल्म प्रदर्शित की गई।


पद्मावत के विरोध का स्वर कुछ कमजोर पड़ा तो पकौड़े ने बवाल मचा दिया। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंंद्र मोदी ने एक निजी टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में पकौड़े बेचने को भी रोजगार करार दिया था। उसके बाद विपक्षी दलों ने इसे मुद्दा बना लिया और पकौड़े पर सियासत होने लगी। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के इस बयान का जमकर मखौल उड़ाया गया, वही इस बयान के समर्थन में भी आवाज़ें उठीं। भाजपा ने विरोधियों पर पकौड़े वालों की अस्मिता से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया तो पासा पलटता देख विपक्षी दलों ने चुप रहने में ही भलाई समझी।


'पकौड़ा' अभी गर्म ही था कि एक और 'पी' प्रिया प्रकाश वारियर ने अपनी अदाओं से देश भर में तहलका मचा दिया। प्रिया प्रकाश वारियर एक दक्षिण भारतीय अभिनेत्री हैं और वो मलयालम फिल्म ओरु अदार लव से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर रही हैं। केरल में जन्मी इस अभिनेत्री ने फिल्म में एक स्कूल की लड़की का किरदार निभाया है, जो अपने ब्वॉयफ्रेंड को भरे सेमिनार में हॉल में एक खास अंदाज़ में आँख मारती है और प्रिया के आंख मारने का यह अंदाज़ देश भर के लोगों को भा जाता है। आज शायद ही कोई एंड्राइड मोबाइल होगा, जिसमे प्रिया के आंख मारने वाला वीडियो नही होगा। 3 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली इस फिल्म के प्रमोशन के लिए प्रिया की यह वीडियो लांच किया गया था, जिस पर दर्शकों का दिल आ गया और वो वायरल हो गईं।


अब आते हैं एक और 'पी' पर, जिसने मोदी सरकार की भ्रष्टाचार रहित सरकार के दावों पर उंगली उठा दी है। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं पंजाब नेशनल बैंक की, जिसमें हुए हालिया घोटाले ने देेेश की बैंकिंग प्रणाली की पोल खोलकर रख दी है। एक हीरा कारोबारी नीरव मोदी और मेंंहल चौकसी बैंक गारंटी केे रूप में 11000 करोड़ से अधिक रकम दबाकर चलते बनेे। दोनों अपने परिवार के साथ देश छोड़ भाग गए और एजेंसियों को कानोंकान खबर तक नही लगी। सकते में आए बैंक अफसरों ने घोटाले का खुलासा किया तो देश की राजनीति में फिर भूचाल आ गया। अब सरकार और विपक्ष में आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। आरोप का जवाब आरोप है और प्रश्न का जवाब प्रश्न। उत्तर लुप्तप्रायः हो गया है।

टिप्पणियाँ

  1. तीन पी से तो देश को आर्थिक नुकसान नहीं था, हां इस चौथे पी ने तो देश को झकझोर कर रख दिया है, चौथे पी के कारनामे से देश की साख को भी बहुत नुकसान pauchaya है

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

#gaurilankesh : मौत हो तो ऐसी

मौत हो तो ऐसी। एक मिनट पहले तक जिन्हें कर्नाटक के बाहर बहुत अधिक नहीं जाना जाता था, उन्हें मरते ही पल भर में अनंत शोहरत हासिल हो गई। जगह-जगह मातमनुमा उल्लास-उत्सव मनाया जाने लगा। पिघलती मोमबत्तियां अगाध श्रद्धांजलि का भाव पैदा करने लगीं। देश की राजधानी दिल्ली में मातमपुरसी का आयोजन कर राजनीति की रोटियां सेंकी गईं और तमाम सेलिब्रिटी ने अपने जौहर दिखाए। क्या करें भाव भले मातम का न हो, माहौल तो मातम का था न। #gaurilankesh कर्नाटक की पत्रकार की हत्या की खबरें टीवी पर कुछ यूं फ्लैश की गईं: कर्नाटक की पत्रकार #gaurilankesh की हत्या, गौरी हिन्दूवादी राजनीति की धुर विरोधी थीं और भाजपा की नीतियों का विरोध करती थीं। मेरे दस साल के कैरियर में खबर फ्लैश करने का यह नया और आधुनिक तरीका लगा। गौरी लंकेश के बारे में यही पूरी जानकारी थी और उन्हें इससे अधिक समझने का मौका न तो मानस को दिया गया और न ही पत्रकारों ने खुद इसमें अपनी दिलचस्पी दिखाई। मुझे भी उनके बारे में बहुत अधिक जानकारी नहीं थी। लगा कि किसी महिला की हत्या कर दी गई होगी। मुझे क्या पता था कि इसमें बहुत मसाला है और इतना मसाला है कि स...

दिल्ली में हिंसा का 'सालाना जलसा'

दिल्‍ली में हिंसा अब सालाना जलसे की तरह हो गई है. पिछले साल नागरिकता कानून के नाम पर दिल्‍ली को भड़काया गया तो इस बार किसान आंदोलन के नाम पर दिल्‍ली को दहलाया गया. संभव है कि अगले साल कोई और बहाने से किसी और को आगे कर अपना उल्‍लू सीधा किया जाए. कुल मिलाकर सरकार को नवंबर के बाद सचेत हो जाना चाहिए, क्‍योंकि इसकी क्रोनोलॉजी समझना बेहद जरूरी है. वो तो खैर मनाइए कोरोना महामारी का कि दिल्‍ली का दंगा कंट्रोल हो गया, नहीं तो हम वो देखने वाले थे, जो कभी सोच भी नहीं सकते थे. ये जो तस्‍वीरें आप देख रहे हैं, वो आपको विचलित करने के लिए काफी हैं. गणतंत्र दिवस जैसे गौरवशाली दिन, जब हमें दुनिया को अपना गौरव दिखाना होता है, उस दिन को आंदोलन के नाम पर राष्‍ट्रीय शर्म बना दिया गया. एक तरफ जवान दुनिया के सामने अपना फौलादी इरादा जाहिर कर रहे थे तो दूसरी ओर, दिल्‍ली को दहलाने के लिए कुछ साजिशें कुछ कर गुजरने के लिए बेकरार हो रही थीं. तभी तो तय समय से पहले कई जगहों पर दिल्‍ली पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ने की खबरें आने लगीं. यह पहले से तय था कि आज का दिन भारी साबित होने वाला है, फिर भी सरकार और दिल्‍ली पुलि...

हमले अच्छे हैं!

ये कैसा इत्तेफाक है कि जिस आतंकवाद (टेररिज्म) से फ्रांस इस पूरे साल त्रस्त रहा, वहीं पर टेररिज्म शब्द इजाद किया गया था। टेररिज्म लैटिन शब्द टेरर से बना है, जिसका अर्थ भयभीत करना होता है। दरअसल फ्रांस में 1793 से 1794 के बीच के शासन को रिजिन ऑफ टेरर कहा जाता है। उस समय फ्रांस पर जैकोबिन का शासन था। उसके शासन को गाली देने के लिए तब के लोग इस शब्द का प्रयोग करने लगे। इस शब्द को और चर्चा उस समय मिली, जब 1869 में रूस के सर्गेई नेकावेव ने खुद पीपल्स रिट्रीब्यूशन की स्थापना कर खुद को टेररिस्ट घोषित कर लिया। यह वह वर्ष था, जब हमारे राष्ट्रपिता और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी पैदा हुए थे। आज टेररिज्म शब्द अंतरराष्ट्रीय पटल पर काफी मशहूर शब्द है। क्यों? क्योंकि अब शक्तिशाली और दादा कहे जाने वाले देश भी इससे भयभीत हो चले हैं। पहले उनके लिए इस शब्द का कोई अर्थ ही नहीं था, क्योंकि आतंकवादियों की पहुंच इन तक नहीं थी लेकिन जब अंतरराष्ट्रीय आतंक के गुरु ओसामा बिन लादेन ने अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश पर भी हमला बोल दिया तब माना गया कि आतंकवाद जैसा भी कुछ होता है। विश्व बिरादरी में हाहाकार मच गय...