सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

#gaurilankesh : मौत हो तो ऐसी

मौत हो तो ऐसी। एक मिनट पहले तक जिन्हें कर्नाटक के बाहर बहुत अधिक नहीं जाना जाता था, उन्हें मरते ही पल भर में अनंत शोहरत हासिल हो गई। जगह-जगह मातमनुमा उल्लास-उत्सव मनाया जाने लगा। पिघलती मोमबत्तियां अगाध श्रद्धांजलि का भाव पैदा करने लगीं। देश की राजधानी दिल्ली में मातमपुरसी का आयोजन कर राजनीति की रोटियां सेंकी गईं और तमाम सेलिब्रिटी ने अपने जौहर दिखाए। क्या करें भाव भले मातम का न हो, माहौल तो मातम का था न।

#gaurilankesh कर्नाटक की पत्रकार की हत्या की खबरें टीवी पर कुछ यूं फ्लैश की गईं: कर्नाटक की पत्रकार #gaurilankesh की हत्या, गौरी हिन्दूवादी राजनीति की धुर विरोधी थीं और भाजपा की नीतियों का विरोध करती थीं। मेरे दस साल के कैरियर में खबर फ्लैश करने का यह नया और आधुनिक तरीका लगा। गौरी लंकेश के बारे में यही पूरी जानकारी थी और उन्हें इससे अधिक समझने का मौका न तो मानस को दिया गया और न ही पत्रकारों ने खुद इसमें अपनी दिलचस्पी दिखाई। मुझे भी उनके बारे में बहुत अधिक जानकारी नहीं थी। लगा कि किसी महिला की हत्या कर दी गई होगी। मुझे क्या पता था कि इसमें बहुत मसाला है और इतना मसाला है कि सोनिया गांधी भी कांग्रेस की गिरती लोकप्रियता को बचाने के लिए इसका इस्तेमाल करेंगी। पाकिस्तान और चीन मुद्दों पर सोनिया माइनो गांधी का बयान भले न आए पर #gaurilankesh की मौत में उन्हें देश की सुरक्षा का खतरा नजर आ गया। उनकी भी गलती नहीं है। वो कहते हैं न डूबते को तिनके का सहारा। 


गौरी की हत्या को निंदनीय कहने की गलती नहीं करूंगा, क्योंकि कोई भी हत्या वंदनीय नहीं होती लेकिन उनकी मौत के बाद की खबरों को डिजाइन किया गया। ऐसा लग रहा था कि उनके मरने का ही इंतजार था और आरोपी या दोषी पहले ही घोषित कर दिए गए थे। हत्या हो गई और दोषी घोषित कर दिए गए। मातमनुमा उत्सव शुरू हो गया पूरे देश में। पत्रकारों का मातम राजनीतिक सभा में तब्दील हो गई। रोटियां सेंकी जाने लगीं। चूल्हे की आग पर तवा गरम था और लोग अपने-अपने हिस्से की रोटियां सेंकते चले गए। कुछ लोग अब भी सेंक रहे हैं। पुलिस को मौका ही नहीं मिल रहा है कि वो जांच करे और हत्यारों तक पहुंचे, क्योंकि पुलिस तो अंधा कानून फॉलो करती है। 

ये सब तमाशेबाजी पुलिस के काम में रोड़े अटकाती है। पानसरे, दाभोलकर आदि के हत्या इसलिए नहीं पकड़े गए क्योंकि पुलिस को अपना काम करने ही नहीं दिया गया और चिल्ल-पों में सारा समय व्यर्थ हो गया। ये भी एक तरह की राजनीति है कि पुलिस को अपना काम न करने दो और रोड़े अटकाते रहो। इससे न आरोपी सामने आएगा और न ही सत्तापक्ष पर लगे आरोप धुलेंगे। तब तक कोई और लंकेश, पानसरे, दाभोलकर का नंबर आ जाएगा और रोटियां सिंकती रहेंगी। मौत पर मातम के बहाने उत्सव करने का फिर नया बहाना मिल जाएगा और राजनीति की दुकान चलती रहेगी। 

टिप्पणियाँ

  1. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं
  2. मुझे भी अजीब लगा जब एक नामी चैनल ने खबर फ्लैश किया कि भाजपा विरोधी पत्रकार की हत्या. शर्मनाक यह कि अपने को बुद्धिजीवी मानने वाले पत्रकार भी राजनीतिक वर्गीकरण से आनंद में हैं.

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राम मंदिर निर्माण के लिए बरस रहा पैसा

  इस समय पूरा देश राममय हो गया है. राम भक्‍ति में सराबोर देशवासियों ने मात्र 72 घंटों में 246 करोड़ रुपये दान के रूप में दिया है. छोटा हो गया बड़ा, इस दान के कार्य में अधिकांश देशवासी अपना योगदान दे रहा है. राम मंदिर के लिए हर घंटे 3.41 करोड़ रुपये जमा हो रहे हैं. अगर इसे मिनट में बांटे तो एक मिनट में 57 लाख रुपये जमा हो रहे हैं.  42 दिन तक चंदा इकट्ठा करने का काम. चलेगा और इसकी रकम एसबीआई, पीएनबी और बैंक ऑफ बड़ौदा में जमा की जा रही है. बैंकों के कुल 46000 ब्रांचों से पूरे देश को कवर किया जाएगा. 15 से 31 जनवरी तक रशीद काटकर चंदा जुटाया जाएगा. एक से 27 फरवरी तक कूपन के जरिए चंदा जुटाया जाएगा. चंदे के लिए 10, 100 और 1000 रुपये के कूपन जारी किए जाएंगे. 100 रुपये के 8 करोड़ कूपन छापे जाएंगे तो 10 रुपये के 4 करोड़ और 1000 रुपये के चंदे के लिए 12 लाख कूपन छापे जाएंगे.  विहिप और आरएसएस से जुड़े 40,00,000 कार्यकर्ताओं को दी गई है. इसके लिए 10 लाख टोली बनाई गई है, हर चार टोली पर एक कलेक्‍टर बनाया गया है, जिसकी जिम्‍मेदारी बैंक में पैसा जमा कराने की होगी. अब तक का सबसे बड़ा 11 कर...

दिल्ली में हिंसा का 'सालाना जलसा'

दिल्‍ली में हिंसा अब सालाना जलसे की तरह हो गई है. पिछले साल नागरिकता कानून के नाम पर दिल्‍ली को भड़काया गया तो इस बार किसान आंदोलन के नाम पर दिल्‍ली को दहलाया गया. संभव है कि अगले साल कोई और बहाने से किसी और को आगे कर अपना उल्‍लू सीधा किया जाए. कुल मिलाकर सरकार को नवंबर के बाद सचेत हो जाना चाहिए, क्‍योंकि इसकी क्रोनोलॉजी समझना बेहद जरूरी है. वो तो खैर मनाइए कोरोना महामारी का कि दिल्‍ली का दंगा कंट्रोल हो गया, नहीं तो हम वो देखने वाले थे, जो कभी सोच भी नहीं सकते थे. ये जो तस्‍वीरें आप देख रहे हैं, वो आपको विचलित करने के लिए काफी हैं. गणतंत्र दिवस जैसे गौरवशाली दिन, जब हमें दुनिया को अपना गौरव दिखाना होता है, उस दिन को आंदोलन के नाम पर राष्‍ट्रीय शर्म बना दिया गया. एक तरफ जवान दुनिया के सामने अपना फौलादी इरादा जाहिर कर रहे थे तो दूसरी ओर, दिल्‍ली को दहलाने के लिए कुछ साजिशें कुछ कर गुजरने के लिए बेकरार हो रही थीं. तभी तो तय समय से पहले कई जगहों पर दिल्‍ली पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ने की खबरें आने लगीं. यह पहले से तय था कि आज का दिन भारी साबित होने वाला है, फिर भी सरकार और दिल्‍ली पुलि...