सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गाली, कबाली और मदारी

गाली, कबाली और मदारी। इत्‍तेफाक है कि ये तीनों एक साथ दृश्‍य हो रहे हैं। गाली का तो इतिहास पुराना है पर इस बार की गाली थोड़ी अलग है। गालियां पहले भी दी जाती रही हैं, अफसोस पहले भी जताई जाती रही है और माफी पहले भी मांगी जाती रही है पर इस बार की गाली चुनाव की चौखट पर दी गई है। इसलिए यह खास हो जाती है। यह गाली कुलीन वर्ग से निकलकर दलित वर्ग को निशाना बना गई है। प्रत्‍युत्‍तर में दलित वर्ग से निकली गाली कुलीन वर्ग को छलनी कर गई है। प्रख्‍यात विचारक हीगल ने द्वंद्वात्‍मक भौतिकवाद का सिद़धांत दिया था पर इस बार की गाली द्वंद्वात्‍मक समाजवाद का संदेश दे गई है। देखना होगा कि दोनों तरफ से निकली गालियां क्‍या गुल खिलाती हैं। ध्‍यान रहे, इसे गोली समझने की भूल न करें।



गाली के बीच कबाली आ गई। करोड़ों दर्शक रजनीकांत के इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। दर्शकों ने खूब सराहा। फिल्‍म में मलेशियाई लोकेशन की शूटिंग ने लोगों का मन मोह लिया। इसके अलावा रजनीकांत का स्‍टाइल दर्शकों को खूब भाया। इस बीच खबर आई कि फिल्‍म ऑनलाइन लीक हो गई है। इससे निर्माता और निर्देशक को करारा झटका लगा। हालांकि यह दावा किया जा रहा था कि फिल्‍म की पाइरेसी रोकने के लिए फूलप्रूफ इंतजाम किए गए हैं पर इंतजाम धरे के धरे रह गए और लीक करने वाले सफल हो गए। फिल्‍म कबाली की कहानी कुछ भी हो पर अगर गाली के संदर्भ में इसे जोड़ा जाए तो सिर्फ और सिर्फ कबीलाई संस्‍कृति याद आती है। इस मध्‍ययुगीन संस्‍कृति में मानव जानवरों जैसा सलूक करता था। अब इस तथाकथित सभ्‍य समाज में गाली उसी युग की याद दिलाती है, जो हमने किताबों में पढ़ा है। इसलिए गाली और कबाली का आपस में रिश्‍ता बनता है। कोई 'दया'वश यूं ही गाली नहीं दे सकता है और कोई 'माया'मय होकर इस तरह जवाबी गाली नहीं दे सकता। यह तो सब कबाली का असर है।

अब आते हैं मदारी पर। फिल्‍म नेताओं के चाल, चरित्र और चेहरे पर केंद्रित है। इसमें मुख्‍य पात्र मुख्‍यमंत्री के बेटे को किडनैप कर लेता है। घुमा-फिराकर फिल्‍म राजनीति को आईना दिखाती है। फिल्‍म आज के संदर्भ को भी अच्‍छी तरह परिभाषित करती है। कैसे नेता मदारी की भूमिका में आ गए हैं। राजनीति आजकल मदारी की भूमिका में है। पात्र नेता जमूरे बनकर रह गए हैं। गाली प्रकरण के बाद तो इस पर और बल लग गया है। तुम मुझे गाली दो, मैं भी तुझे गाली दूंगा और बदले में दोनों को वोट मिलेंगे। जिसकी गाली अधिक असरदार, वोट उसे और भी जानदार।

इसमें कोई संदेह नहीं कि हमारी राजनीति मदारी से और नेता किसी कबीलाई जाहिल से कम नहीं। गाली प्रकरण के बीच ही रिपोर्ट आई कि दिल्‍ली में कॉल गर्ल रैकेट का खुलासा हुआ और उसमें तमाम बड़े नेताओं के हाथ हैं। यह खबर अभी चर्चा में ही थी कि संसद भवन परिसर में घुसने की वीडियोग्राफी करते सदस्‍य को लेकर बवाल मच गया। टीवी पर चलता वीडियो किसी मदारी और जमूरे के सीन को याद दिला रहा था। अच्‍छा है कि नेताओं ने इस विधा को जिंदा किए रखा है वरना यह विधा भी लुप्‍त होने के कगार पर है। सिर्फ ड्रेस कोड, प्रोफाइल और किरदार बदल गए हैं पर पेशा वहीं पुराना है जो आप और हम गांवाें देखते थे। फर्क आज इतना है कि मदारी और जमूरे को हम सीधा यानी चावल देते थे और अब वोट देते हैं। एक फर्क यह भी है कि मदारी गांव में कभी भी आ जाते थे लेकिन अब के मदारियों का आना जाना पंचवर्षीय योजना में तब्‍दील होकर रह गया है।

टिप्पणियाँ

  1. मौका था और दस्तूर भी। गालियां अब सबको हैं मंजूर।भी। आखिर चुनाव की चौखट जो है। बेहतरीन।

    जवाब देंहटाएं
  2. मौका था और दस्तूर भी। गालियां अब सबको हैं मंजूर।भी। आखिर चुनाव की चौखट जो है। बेहतरीन।

    जवाब देंहटाएं
  3. एक गाली की कीमत तुम क्या जानों दया बाबू, हज़ार रैलीयों का काम कर जातीं हैं।

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

#gaurilankesh : मौत हो तो ऐसी

मौत हो तो ऐसी। एक मिनट पहले तक जिन्हें कर्नाटक के बाहर बहुत अधिक नहीं जाना जाता था, उन्हें मरते ही पल भर में अनंत शोहरत हासिल हो गई। जगह-जगह मातमनुमा उल्लास-उत्सव मनाया जाने लगा। पिघलती मोमबत्तियां अगाध श्रद्धांजलि का भाव पैदा करने लगीं। देश की राजधानी दिल्ली में मातमपुरसी का आयोजन कर राजनीति की रोटियां सेंकी गईं और तमाम सेलिब्रिटी ने अपने जौहर दिखाए। क्या करें भाव भले मातम का न हो, माहौल तो मातम का था न। #gaurilankesh कर्नाटक की पत्रकार की हत्या की खबरें टीवी पर कुछ यूं फ्लैश की गईं: कर्नाटक की पत्रकार #gaurilankesh की हत्या, गौरी हिन्दूवादी राजनीति की धुर विरोधी थीं और भाजपा की नीतियों का विरोध करती थीं। मेरे दस साल के कैरियर में खबर फ्लैश करने का यह नया और आधुनिक तरीका लगा। गौरी लंकेश के बारे में यही पूरी जानकारी थी और उन्हें इससे अधिक समझने का मौका न तो मानस को दिया गया और न ही पत्रकारों ने खुद इसमें अपनी दिलचस्पी दिखाई। मुझे भी उनके बारे में बहुत अधिक जानकारी नहीं थी। लगा कि किसी महिला की हत्या कर दी गई होगी। मुझे क्या पता था कि इसमें बहुत मसाला है और इतना मसाला है कि स...

दिल्ली में हिंसा का 'सालाना जलसा'

दिल्‍ली में हिंसा अब सालाना जलसे की तरह हो गई है. पिछले साल नागरिकता कानून के नाम पर दिल्‍ली को भड़काया गया तो इस बार किसान आंदोलन के नाम पर दिल्‍ली को दहलाया गया. संभव है कि अगले साल कोई और बहाने से किसी और को आगे कर अपना उल्‍लू सीधा किया जाए. कुल मिलाकर सरकार को नवंबर के बाद सचेत हो जाना चाहिए, क्‍योंकि इसकी क्रोनोलॉजी समझना बेहद जरूरी है. वो तो खैर मनाइए कोरोना महामारी का कि दिल्‍ली का दंगा कंट्रोल हो गया, नहीं तो हम वो देखने वाले थे, जो कभी सोच भी नहीं सकते थे. ये जो तस्‍वीरें आप देख रहे हैं, वो आपको विचलित करने के लिए काफी हैं. गणतंत्र दिवस जैसे गौरवशाली दिन, जब हमें दुनिया को अपना गौरव दिखाना होता है, उस दिन को आंदोलन के नाम पर राष्‍ट्रीय शर्म बना दिया गया. एक तरफ जवान दुनिया के सामने अपना फौलादी इरादा जाहिर कर रहे थे तो दूसरी ओर, दिल्‍ली को दहलाने के लिए कुछ साजिशें कुछ कर गुजरने के लिए बेकरार हो रही थीं. तभी तो तय समय से पहले कई जगहों पर दिल्‍ली पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ने की खबरें आने लगीं. यह पहले से तय था कि आज का दिन भारी साबित होने वाला है, फिर भी सरकार और दिल्‍ली पुलि...

हमले अच्छे हैं!

ये कैसा इत्तेफाक है कि जिस आतंकवाद (टेररिज्म) से फ्रांस इस पूरे साल त्रस्त रहा, वहीं पर टेररिज्म शब्द इजाद किया गया था। टेररिज्म लैटिन शब्द टेरर से बना है, जिसका अर्थ भयभीत करना होता है। दरअसल फ्रांस में 1793 से 1794 के बीच के शासन को रिजिन ऑफ टेरर कहा जाता है। उस समय फ्रांस पर जैकोबिन का शासन था। उसके शासन को गाली देने के लिए तब के लोग इस शब्द का प्रयोग करने लगे। इस शब्द को और चर्चा उस समय मिली, जब 1869 में रूस के सर्गेई नेकावेव ने खुद पीपल्स रिट्रीब्यूशन की स्थापना कर खुद को टेररिस्ट घोषित कर लिया। यह वह वर्ष था, जब हमारे राष्ट्रपिता और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी पैदा हुए थे। आज टेररिज्म शब्द अंतरराष्ट्रीय पटल पर काफी मशहूर शब्द है। क्यों? क्योंकि अब शक्तिशाली और दादा कहे जाने वाले देश भी इससे भयभीत हो चले हैं। पहले उनके लिए इस शब्द का कोई अर्थ ही नहीं था, क्योंकि आतंकवादियों की पहुंच इन तक नहीं थी लेकिन जब अंतरराष्ट्रीय आतंक के गुरु ओसामा बिन लादेन ने अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश पर भी हमला बोल दिया तब माना गया कि आतंकवाद जैसा भी कुछ होता है। विश्व बिरादरी में हाहाकार मच गय...