सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नारंग! तुम "खलनायक" ही रह गए



नारंग और जेजे जैसे नाम किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। दोनों नाम बॉलीवुडिया खलनायकी के पर्याय रहे हैं। समय बदला, चरित्र बदला। आज नारंग मात्र कुछ ही लोगों के लिए हीरो बन पाया। जेजे के उन्‍मादियों ने नारंग को सिर्फ इसलिए दुनिया से रुखसत कर दिया कि वह बांगलादेश पर भारत की विजय के उल्‍लास को पचा नहीं पाया था। अपराध तो उसका संगीन था, इसमें कोई दो राय नहीं। नादानी में नारंग खुद ही अपनी जान का दुश्‍मन बन गया। उसका यही एकमात्र अपराध भी नहीं था। उसका सबसे बड़ा अपराध तो यह था कि उसके नाम के आगे न कोई दलित उपनाम था और न ही मुसलिम। सो हो गया बेचारे का खेल खत्‍म। अगर वह दलित और मुसलमान होता तो लालबत्‍ती गाडि़यों का रेला उसके घर के आगे लाइन लगा रहे होते। तमाम पुरस्‍कारों की मां बहन हो गई होती अब तक। कई लोग देश से यह कहकर कि निकल जाते कि यहां कोई सुरक्षित नहीं है। पर अफसोस, वह इन किसी मानकों को पूरा नहीं करता था।

नारंग बॉलीवुडिया खलनायकी से चरित्र अभिनेता के रोल में आ चुका था। जिन्‍दाल, बख्‍तावर, जोजो, मोगैंबो, डा डैंग, तात्‍या से अलग नारंग देशभक्ति दिखा रहा था। अब जनमानस तो नारंग को खलनायक ही जानती है, लिहाजा नारंग की करतूत देशभक्‍तों को रास नहीं आई और नारंग को छठी का दूध याद दिला दिया। घटना देश की राजधानी में घटी। अब राजधानी से बाहर इस तरह की काई घटना होती हो प्रकाश में आती। राजधानी के जाम में बेचारे पत्रकार फंसकर रह गए और नारंग को वो कुछ भी हासिल नहीं हुआ, जिसका वह हकदार नहीं था। अन्‍य सुदूर राज्‍यों की घटना होती तो नेता लोग प्‍लेन से चले जाते लेकिन जाम से निपटकर जाना तो समय को बर्बाद ही करना था न। उसमें भी जेजे और नारंग की दुश्‍मनी से किसी को क्‍या फायदा, ऐसे समय में जब नारंग अपना केंचुल उतार चुका था और जेजे की वादशाहत बढ़ती जा रही है। कहां जेजे और कहां नारंग। हुदहुद तूफान पीडि़तों का हाल जानने नहीं गए लोग रोहित वेमुला के आत्‍महत्‍या करने पर वहां जाने के लिए नंबर लगाते नजर आए, क्‍यों कि प्राथमिक सूचना के आधार पर वह दलित था, जो बाद में पिछड़ा करार दे दिया गया।

नारंग की हत्‍या नीरस निकली। इसमें किसी का कोई इंटरेस्‍ट नहीं था। ठीक वैसे ही जैसे केरल की हिंसा नीरत दिखती है। इन सब घटनाओं में पीड़ा का कोई स्‍थान नहीं होता। स्‍थान होता है उस पीड़ा के केंचुल का। अब केंचुल दलित का है, मुसलमान का है या और कोई वोट बैंक और बुद़धू गिरोह का तो उसकी महता पता चलती है या फिर कन्‍हैया जैसे तथाकथित दलित प्रेमी भूमिहार होना चाहिए, जो भारत तेरे टुकड़े होंगे जैसे नारे गढ़ सकता है। नारंग का क्‍या, जिसे हम सिर्फ फिल्‍मों में देखे और सुन सके हैं। कोई अफजल प्रेमी गैंग का आदमी भी नहीं था नारंग या इंशाल्‍लाह, इंशाल्‍लाह करने वाला भी नहीं था।

अपने देश में यह सुविधा है कि आपके जीते जी आपको वो हक नहीं मिलेगा, जो मरने पर मिल सकता है। आप सोच भी नहीं सकते कि मरने के बाद आप देश, राज्‍य या समाज के लिए कितने काबिल हो सकते हैं। आज ए राजा की मौत हो जाए तो राष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री की भी बाध्‍यता है कि वे यह बात कहें कि राजा ने जो स्‍थान छोड़ा है, उसे भरा नहीं जा सकता लेकिन नारंग बेचारा मरने के बाद भी कुछ लोगों के लिए खलनायक ही रह गया, क्‍योंकि उसकी गलती अक्षम्‍य थी।

नारंग, तुम समय को नहीं पहचान सके। कहां तो तुम्‍हें भारत की जीत पर मातम मनाना चाहिए था। कहां तुम जेजे के आदमियों के बीच में जीत का जश्‍न मनाने की भूल कर बैठे। देशभक्ति तो यहां मुर्ख दिखाते हैं। अभी आप कहीं भी देशभक्ति की बात कर दीजिए, लोग आपको मुर्ख समझेंगे। देशद्रोहियों को देखो, कैसे दामाद की तरह पाला जा रहा है। जिस कन्‍हैया के घर में खाने के लाले के दावे किए जा रहे थे, वो जेल से निकला फॉर्च्‍युनर में लेकिन वोट की राजनीति ऐसी है कि कन्‍हैया रहेगा गरीब ही। नारंग के साथ तो बुरा न मानो होली है चरितार्थ हो गई। वह चला गया और छोड़ गया एक संदेश- दलित पैदा होओ, मुसलिम बनो पर भारतीय नहीं। भारतीय हो भी गए तो इतराओ नहीं। ऐसा करना जानलेवा हो सकता है।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

#Nitish को समझना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है

बिहार की राजनीति एक बार फिर से करवट ले रही है। महागठबंधन के नेताओं के रोज आ रहे नए-नए बयान सुर्खियां बन रहे हैं। आम के मौसम में जनता परिवार के बीच खटास बढ़ती जा रही है। हर एक बयान के बाद डैमेज कंट्रोल की कोशिश हो रही है तब तक एक नया बयान आ जाता है। रिश्‍ते तल्‍ख हो रहे हैं और बदलाव की आहट हर रोज सुबह के साथ महसूस हो रही है और शाम को फिर समन्‍वय की कोशिश हो रही होती है। छटपटाहट सभी को है पर पहल कौन करे। जाहिर है पहल नीतीश कुमार को ही करनी होगी क्‍योंकि लालू यादव ऐसा करने से रहे। केंद्र के बाद अब वे किसी भी कीमत पर बिहार की सत्‍ता से विमुख होना नहीं चाहेंगे। ऐसा नहीं है कि महागठबंधन में आई दरार का एकमात्र कारण राष्‍ट्रपति चुनाव ही है। इसकी खिचड़ी तब से पक रही थी, जब नीतीश कुमार को यह भान हो गया कि लालू प्रसाद यादव के साथ सरकार चलाने में उनकी ही मिट़टी पलीद होनी है। उनकी ही छवि को बट़टा लगेगा, क्‍योंकि लालू यादव जो कर रहे हैं वो उनके लिए नैसर्गिक है। उनका वोट बैंक भी यही चाहता है। इसलिए उन्‍हें कोई नुकसान नहीं है। नुकसान हर हाल में नीतीश कुमार को ही होना है। पिछले चुनाव में भी उन्...

बिहार चुनाव जीतने में जुबां बनी बाधा

बिहार में एनडीए की हार क्या दिल्ली के इर्द-गिर्द हुई घटनाओं से तय होगी। एक से एक घटनाएं हो रही हैं जिसमें बेशक एनडीए सरकारों का कोई हाथ नहीं है पर जिम्मेदारी से वे बच नहीं सकते। खास बात यह है कि  बिहार में भाजपा दलितों को ही साधने में लगी हुई है। इसी कारण वहां पार्टी ने दो दलित नेताओं राम विलास पासवान और जीतन राम मांझी पर दांव लगाया है लेकिन हरियाणा की घटनाओं से ये दोनों ही नेता बिदक गए हैं। हरियाणा में हुई दलित परिवारों के साथ लगातार हुई दूसरी घटना से भारतीय जनता पार्टी अपनों के निशाने पर आ गई है। इसके बाद केंद्र और राज्य सरकार के मंत्रियों की बयानबाजी ने आग में घी का काम किया है। दूसरी ओर, बिहार में इन्हीं सब घटनाओं और बयानवीरों का बखान कर महागठबंधन अपनी पैठ बनाने में जुट गया है। जुबान के जले : ऐसे तो नेताओं की बयानबाजी अपने आप में अनोखी मानी जाती है। जानते वे ए के बारे में हैं और बताते जेड के बारे में। ऐसी बयानबाजी से ही नेता बिरादरी एक दूसरे को आगे-पीछे करने में लगी रहती है। एक नेता बयान देने वाला होता है तो दूसरा लपकने वाला। इसी तरह नेता बिरादरी एक-दूसरे की टांग खींचने म...

हमले अच्छे हैं!

ये कैसा इत्तेफाक है कि जिस आतंकवाद (टेररिज्म) से फ्रांस इस पूरे साल त्रस्त रहा, वहीं पर टेररिज्म शब्द इजाद किया गया था। टेररिज्म लैटिन शब्द टेरर से बना है, जिसका अर्थ भयभीत करना होता है। दरअसल फ्रांस में 1793 से 1794 के बीच के शासन को रिजिन ऑफ टेरर कहा जाता है। उस समय फ्रांस पर जैकोबिन का शासन था। उसके शासन को गाली देने के लिए तब के लोग इस शब्द का प्रयोग करने लगे। इस शब्द को और चर्चा उस समय मिली, जब 1869 में रूस के सर्गेई नेकावेव ने खुद पीपल्स रिट्रीब्यूशन की स्थापना कर खुद को टेररिस्ट घोषित कर लिया। यह वह वर्ष था, जब हमारे राष्ट्रपिता और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी पैदा हुए थे। आज टेररिज्म शब्द अंतरराष्ट्रीय पटल पर काफी मशहूर शब्द है। क्यों? क्योंकि अब शक्तिशाली और दादा कहे जाने वाले देश भी इससे भयभीत हो चले हैं। पहले उनके लिए इस शब्द का कोई अर्थ ही नहीं था, क्योंकि आतंकवादियों की पहुंच इन तक नहीं थी लेकिन जब अंतरराष्ट्रीय आतंक के गुरु ओसामा बिन लादेन ने अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश पर भी हमला बोल दिया तब माना गया कि आतंकवाद जैसा भी कुछ होता है। विश्व बिरादरी में हाहाकार मच गय...