सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

परदे के पीछे क्यों रह गया मालदा?

नए साल के पहले हफ्ते में ही हुईं दो बड़ी घटनाओं से देश दहल गया। एक तरफ पठानकोट एयरबेस पर आतंकियों ने हमला कर दिया तो दूसरी ओर पश्चिम बंगाल के मालदा शहर में हज़ारों की भीड़ ने प्रदर्शन करने के बाद आतंक मचाना शुरू कर दिया। थाने में आग लगा दी गयी। कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। जो सामने मिला उसे लतियाया जुतियाया गया। एक तरफ पठानकोट एयरबेस पर हमले को 24×7 कवरेज दिया जा रहा था। जो नहीं दिखाना चाहिए था वो भी दिखाया जा रहा था। जो नहीं बताना चाहिए वो भी बताया जा रहा था। दूसरी ओर मालदा की घटना से देश अनजान था क्योंकि मीडिया वाले उस घटना को पचा गए। उस खबर को पी गए।


अब सवाल उठता है कि देश के लिए बड़ा खतरा कौन है? प्रतीकात्मक नजरिये से देखेंगे तो पठानकोट एयरबेस पर हमला बड़ा है लेकिन खतरे के नजरिये से देखें तो दोनों घटनाओं के चरित्र में कोई खास फर्क नहीं है। दोनों ही घटनाएं देश की संप्रभुता को चुनौती देने वाली थीं। दोनों ही घटनाओं का उद्देश्य दहशत का खेल खेलना ही था। आतंकवाद की शिकायत तो पाकिस्तान, अमेरिका, चीन, रूस या यूएन से कर लेंगे लेकिन देश के अंदर जो धार्मिक ज्वार उमड़ रहा है, उसका क्या करेंगे? आतंकवादियों को तो मार गिरा दिया गया लेकिन मालदा के कालिया चौक थाने के सामने 'जिहाद' का जो नंगा नाच हुआ उसका क्या? हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि ऐसी ही भीड़ ने अयोध्या में बाबरी मस्जिद को तहस नहस कर दिया था। वैसे भी जिस मुद्दे को लेकर मालदा में हथियारों के डैम पर विरोध प्रदर्शन हुआ, दरअसल वो मुद्दा ही नहीं है। नबी की शान में गुस्ताखी करने वाला कमलेश तिवारी जेल में है। अब क्या चाहिए? उसे क्या फांसी पर लटकाया जाएगा। यहाँ क्या शरीयत कानून चलता है? तुरंत कार्यवाई होने के बाद भी कभी बिजनौर तो कभी बरेली में हज़ारों की तादाद में लोग इकठ्ठा होकर कमलेश तिवारी को फाँसी देने की मांग कर रहे हैं। यही आग धीरे धीरे मालदा पहुँच गई और बर्बादी का नंगा नाच खेला गया। कमलेश तिवारी के मुद्दे पर इकठ्ठा होने वाले लोग तब कहाँ रह जाते हैं, जब जनगणना की रिपोर्ट में कहा जाता है कि देश में सबसे पिछड़े लोग उन्ही में से हैं।

मालदा के कालिया चौक के पास के थाने में स्टाफ के बैठने की जगह नहीं बची है। थाने के रिकॉर्ड भस्म हो गए हैं। आसपास के लोगों का दर्द सुननेवाला कोई नहीं है। इलाके में कर्फ्यू लगा है। जिस पार्टी के कई नेता आतंकवाद को शरण देने के आरोप में एनआईए के राडार पर हैं उस पार्टी के राज में तो ये होना ही था। चुनाव सर पर है इसलिए भी धार्मिक ध्रुवीकरण के लिए ऐसा होना जरुरी था।

इस घटना में दूसरी जो सबसे चिंताजनक बात उभरी वो है न्यूज़ चैनलों की तुष्टिकरण की नीति। नेताओं को तुष्टिकरण को लेकर गाली देते देते ये सब भी तुष्टिकरण की नीति पर चलने लगे। दूसरों से सवाल पूछने वाले खुद सवालों के घेरे में आ गए। इस सूचना तकनीक के ज़माने में ये तो कहना गलत होगा कि सूचना नहीं मिली होगी। ये बात सही भी हो तो इतना तो है कि जब सूचना आम हो जाए तब उसे चला देते। खबर को पीने का कोई तो मतलब होगा। एक बात निकलकर आ रही है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खबर फ़्लैश नहीं होने दिया। अरे वाह! ये तो बहुत बड़ी मीडिया मैनेजर निकलीं। इसी साल वहां चुनाव होने हैं, लिहाजा ममता बनर्जी ने खबर दबा दिया। ये परदे की बात है कि बदले में किसको क्या मिला? जो मिलेगा अच्छा ही मिलेगा वर्ना ऐसे कोई अपना पेशा थोड़े बेचता है। मशहूर शायर सुनील लिखते हैं:
बहाना मत कर कि तुझे कुछ पता नहीं था।
हमें पता है तुझे वो भी पता है जो किसी को पता नहीं।।
अब हमें पता चला है कि तू झूठ बोल रहा था।
तुझे सब पता था पर तूने अपने 'पते' का सौदा कर लिया।।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

#gaurilankesh : मौत हो तो ऐसी

मौत हो तो ऐसी। एक मिनट पहले तक जिन्हें कर्नाटक के बाहर बहुत अधिक नहीं जाना जाता था, उन्हें मरते ही पल भर में अनंत शोहरत हासिल हो गई। जगह-जगह मातमनुमा उल्लास-उत्सव मनाया जाने लगा। पिघलती मोमबत्तियां अगाध श्रद्धांजलि का भाव पैदा करने लगीं। देश की राजधानी दिल्ली में मातमपुरसी का आयोजन कर राजनीति की रोटियां सेंकी गईं और तमाम सेलिब्रिटी ने अपने जौहर दिखाए। क्या करें भाव भले मातम का न हो, माहौल तो मातम का था न। #gaurilankesh कर्नाटक की पत्रकार की हत्या की खबरें टीवी पर कुछ यूं फ्लैश की गईं: कर्नाटक की पत्रकार #gaurilankesh की हत्या, गौरी हिन्दूवादी राजनीति की धुर विरोधी थीं और भाजपा की नीतियों का विरोध करती थीं। मेरे दस साल के कैरियर में खबर फ्लैश करने का यह नया और आधुनिक तरीका लगा। गौरी लंकेश के बारे में यही पूरी जानकारी थी और उन्हें इससे अधिक समझने का मौका न तो मानस को दिया गया और न ही पत्रकारों ने खुद इसमें अपनी दिलचस्पी दिखाई। मुझे भी उनके बारे में बहुत अधिक जानकारी नहीं थी। लगा कि किसी महिला की हत्या कर दी गई होगी। मुझे क्या पता था कि इसमें बहुत मसाला है और इतना मसाला है कि स...

राम मंदिर निर्माण के लिए बरस रहा पैसा

  इस समय पूरा देश राममय हो गया है. राम भक्‍ति में सराबोर देशवासियों ने मात्र 72 घंटों में 246 करोड़ रुपये दान के रूप में दिया है. छोटा हो गया बड़ा, इस दान के कार्य में अधिकांश देशवासी अपना योगदान दे रहा है. राम मंदिर के लिए हर घंटे 3.41 करोड़ रुपये जमा हो रहे हैं. अगर इसे मिनट में बांटे तो एक मिनट में 57 लाख रुपये जमा हो रहे हैं.  42 दिन तक चंदा इकट्ठा करने का काम. चलेगा और इसकी रकम एसबीआई, पीएनबी और बैंक ऑफ बड़ौदा में जमा की जा रही है. बैंकों के कुल 46000 ब्रांचों से पूरे देश को कवर किया जाएगा. 15 से 31 जनवरी तक रशीद काटकर चंदा जुटाया जाएगा. एक से 27 फरवरी तक कूपन के जरिए चंदा जुटाया जाएगा. चंदे के लिए 10, 100 और 1000 रुपये के कूपन जारी किए जाएंगे. 100 रुपये के 8 करोड़ कूपन छापे जाएंगे तो 10 रुपये के 4 करोड़ और 1000 रुपये के चंदे के लिए 12 लाख कूपन छापे जाएंगे.  विहिप और आरएसएस से जुड़े 40,00,000 कार्यकर्ताओं को दी गई है. इसके लिए 10 लाख टोली बनाई गई है, हर चार टोली पर एक कलेक्‍टर बनाया गया है, जिसकी जिम्‍मेदारी बैंक में पैसा जमा कराने की होगी. अब तक का सबसे बड़ा 11 कर...

दिल्ली में हिंसा का 'सालाना जलसा'

दिल्‍ली में हिंसा अब सालाना जलसे की तरह हो गई है. पिछले साल नागरिकता कानून के नाम पर दिल्‍ली को भड़काया गया तो इस बार किसान आंदोलन के नाम पर दिल्‍ली को दहलाया गया. संभव है कि अगले साल कोई और बहाने से किसी और को आगे कर अपना उल्‍लू सीधा किया जाए. कुल मिलाकर सरकार को नवंबर के बाद सचेत हो जाना चाहिए, क्‍योंकि इसकी क्रोनोलॉजी समझना बेहद जरूरी है. वो तो खैर मनाइए कोरोना महामारी का कि दिल्‍ली का दंगा कंट्रोल हो गया, नहीं तो हम वो देखने वाले थे, जो कभी सोच भी नहीं सकते थे. ये जो तस्‍वीरें आप देख रहे हैं, वो आपको विचलित करने के लिए काफी हैं. गणतंत्र दिवस जैसे गौरवशाली दिन, जब हमें दुनिया को अपना गौरव दिखाना होता है, उस दिन को आंदोलन के नाम पर राष्‍ट्रीय शर्म बना दिया गया. एक तरफ जवान दुनिया के सामने अपना फौलादी इरादा जाहिर कर रहे थे तो दूसरी ओर, दिल्‍ली को दहलाने के लिए कुछ साजिशें कुछ कर गुजरने के लिए बेकरार हो रही थीं. तभी तो तय समय से पहले कई जगहों पर दिल्‍ली पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ने की खबरें आने लगीं. यह पहले से तय था कि आज का दिन भारी साबित होने वाला है, फिर भी सरकार और दिल्‍ली पुलि...