सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कोर्ट नहीं देखता, आरोपी सोनिया हैं या सलमान


दिसंबर के दूसरे सप्ताह में कोर्ट से दो फैसले आए। दोनों हैरान करने वाले थे।  एक फैसले में गांधी परिवार की ‘संप्रभुता’ को तगड़ी चुनौती मिली थी और दूसरे में हिट एंड रन मामले में सलमान खान बरी हो गए थे। दोनों फैसलों ने इसलिए हैरान किया कि देश में गांधी परिवार के बारे में ये माना जाता है कि वो किसी भी प्रकार की कार्रवाई से उपर है। दूसरा, अदालत द्वारा दोषी ठहराए गए सलमान खान एकाएक कैसे बेदाग हो सकते हैं।

खैर फैसले आए और छा गए। दोनों फैसलों के निहितार्थ तलाशे जाने लगे। तब तक संसद की कार्यवाही ने गति पकड़ी ही थी लेकिन कोर्ट के फैसले आने के बाद विधायिका का काम अवरूद्ध कर दिया गया। सोनिया गांधी का भी बयान आया- मैं इंदिरा गांधी की बहू हूं और मैं किसी से नहीं डरती। अगले दिन राहुल गांधी बोल पड़े - ये सारे फैसले राजनीतिक द्वेष में प्रधानमंत्री कार्यालय के दबाव में कराए जा रहे हैं। यह बयान सिर्फ एक बयान नहीं था और ऐसा बयान राहुल गांधी ही दे सकते थे। यह न्यायपालिका पर सीधा आक्षेप था। चूंकि परिवार को तगड़ी चुनौती मिली थी तो वे सुध बुध खो बैठे थे। अब चूंकि राहुल गांधी की तंग जिह्वा ने चाहे गलतबयानी ही की हो लेकिन कांग्रेसियों के लिए तो वह अंतिम लाइन होती है। मामला तूल पकड़ गया। इसी दौरान प्रधानमंत्री समेत तमाम मंत्रियों ने कांग्रेस पर न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश की बात कह दी। बाकी विपक्षी दल भी कांग्रेस की रणनीति की आलोचना करने लगे तो पार्टी रक्षात्मक मुद्रा में आ गई। इस बीच शरद पवार ने यूपीए 2 का जिक्र करते हुए कह दिया कि सोनिया गांधी तब सुपर कैबिनेट के रूप में काम करती थीं। दबाव बना तो राहुल गांधी को बयान देना पड़ा कि पार्टी संशोधन होने पर जीएसटी का साथ देगी। इस दौरान सोशल मीडिया में सोनिया गांधी और राहुल गांधी की खूब किरकिरी हुई। इसी मुद्दे पर एक टीवी न्यूज कार्यक्रम में एंकर ने पूछा : क्या राहुल गांधी के लगाए गए आरोप सही हैं???  क्या है ये? एंकर साहिबा को पता नहीं कुछ पता भी था कि नहीं।

दूसरे फैसले की तो सीधे सीधे भर्त्‍सना होने लगी। टीवी, अखबार, सोशल मीडिया पर तीक्ष्ण बहस छिड़ गई। सलमान के बरी होने की वजह तलाशी जाने लगी। तत्कालीन मुख्यमंत्री और अब प्रधानमंत्री के साथ पतंग उड़ाने की तस्वीरें वायरल होने लगींं। लोग कहने लगे कि प्रधानमंत्री की नजदीकी काम आई है। टीवी चैनलों पर बाजाप्ता इस बारे में बहस होने लगी। हम क्या क्या सोचने लगे हैं? कौन सी पत्रकारिता कर रहे हैं? क्या दिल्ली से लेकर मुंबई तक के सभी जज प्रधानमंत्री के इशारे पर काम करते हैं? सलमान के केस में तथ्यों से छेड़छाड़ और अभियोजन पक्ष की लापरवाही मुद्दा नहीं बनी, प्रधानमंत्री के साथ सलमान का फोटो सेशन मुद्दा बन गया।

लोग भूल जाते हैं कि हमारे यहां कोर्ट रात को ढाई बजे भी न्याय का अंतिम कोना तलाश करता है। उस समय तो लोग सुप्रीम कोर्ट की दरियादिली और अपने देश की न्यायपालिका की खूबसूरती की दाद दे रहे थे और अब वहीं लोग अप्रत्याशित फैसला आने पर संवैधानिक संस्थाओं की किरकिरी कराने लगे। क्या वे मानकर बैठे थे कि गांधी परिवार के खिलाफ कोई फैसला नहीं आएगा और सलमान खान दोषी साबित हो ही जाएगा। इसी केस में सलमान खान दोषी साबित हो जाता तो कहा जाता कि वह मुसलमान है इसलिए उसे दोषी ठहराया गया। एक कहावत है : चित भी मेरी, पट भी मेरी और सिक्का मेरे बाप का।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

#gaurilankesh : मौत हो तो ऐसी

मौत हो तो ऐसी। एक मिनट पहले तक जिन्हें कर्नाटक के बाहर बहुत अधिक नहीं जाना जाता था, उन्हें मरते ही पल भर में अनंत शोहरत हासिल हो गई। जगह-जगह मातमनुमा उल्लास-उत्सव मनाया जाने लगा। पिघलती मोमबत्तियां अगाध श्रद्धांजलि का भाव पैदा करने लगीं। देश की राजधानी दिल्ली में मातमपुरसी का आयोजन कर राजनीति की रोटियां सेंकी गईं और तमाम सेलिब्रिटी ने अपने जौहर दिखाए। क्या करें भाव भले मातम का न हो, माहौल तो मातम का था न। #gaurilankesh कर्नाटक की पत्रकार की हत्या की खबरें टीवी पर कुछ यूं फ्लैश की गईं: कर्नाटक की पत्रकार #gaurilankesh की हत्या, गौरी हिन्दूवादी राजनीति की धुर विरोधी थीं और भाजपा की नीतियों का विरोध करती थीं। मेरे दस साल के कैरियर में खबर फ्लैश करने का यह नया और आधुनिक तरीका लगा। गौरी लंकेश के बारे में यही पूरी जानकारी थी और उन्हें इससे अधिक समझने का मौका न तो मानस को दिया गया और न ही पत्रकारों ने खुद इसमें अपनी दिलचस्पी दिखाई। मुझे भी उनके बारे में बहुत अधिक जानकारी नहीं थी। लगा कि किसी महिला की हत्या कर दी गई होगी। मुझे क्या पता था कि इसमें बहुत मसाला है और इतना मसाला है कि स...

दिल्ली में हिंसा का 'सालाना जलसा'

दिल्‍ली में हिंसा अब सालाना जलसे की तरह हो गई है. पिछले साल नागरिकता कानून के नाम पर दिल्‍ली को भड़काया गया तो इस बार किसान आंदोलन के नाम पर दिल्‍ली को दहलाया गया. संभव है कि अगले साल कोई और बहाने से किसी और को आगे कर अपना उल्‍लू सीधा किया जाए. कुल मिलाकर सरकार को नवंबर के बाद सचेत हो जाना चाहिए, क्‍योंकि इसकी क्रोनोलॉजी समझना बेहद जरूरी है. वो तो खैर मनाइए कोरोना महामारी का कि दिल्‍ली का दंगा कंट्रोल हो गया, नहीं तो हम वो देखने वाले थे, जो कभी सोच भी नहीं सकते थे. ये जो तस्‍वीरें आप देख रहे हैं, वो आपको विचलित करने के लिए काफी हैं. गणतंत्र दिवस जैसे गौरवशाली दिन, जब हमें दुनिया को अपना गौरव दिखाना होता है, उस दिन को आंदोलन के नाम पर राष्‍ट्रीय शर्म बना दिया गया. एक तरफ जवान दुनिया के सामने अपना फौलादी इरादा जाहिर कर रहे थे तो दूसरी ओर, दिल्‍ली को दहलाने के लिए कुछ साजिशें कुछ कर गुजरने के लिए बेकरार हो रही थीं. तभी तो तय समय से पहले कई जगहों पर दिल्‍ली पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ने की खबरें आने लगीं. यह पहले से तय था कि आज का दिन भारी साबित होने वाला है, फिर भी सरकार और दिल्‍ली पुलि...

हमले अच्छे हैं!

ये कैसा इत्तेफाक है कि जिस आतंकवाद (टेररिज्म) से फ्रांस इस पूरे साल त्रस्त रहा, वहीं पर टेररिज्म शब्द इजाद किया गया था। टेररिज्म लैटिन शब्द टेरर से बना है, जिसका अर्थ भयभीत करना होता है। दरअसल फ्रांस में 1793 से 1794 के बीच के शासन को रिजिन ऑफ टेरर कहा जाता है। उस समय फ्रांस पर जैकोबिन का शासन था। उसके शासन को गाली देने के लिए तब के लोग इस शब्द का प्रयोग करने लगे। इस शब्द को और चर्चा उस समय मिली, जब 1869 में रूस के सर्गेई नेकावेव ने खुद पीपल्स रिट्रीब्यूशन की स्थापना कर खुद को टेररिस्ट घोषित कर लिया। यह वह वर्ष था, जब हमारे राष्ट्रपिता और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी पैदा हुए थे। आज टेररिज्म शब्द अंतरराष्ट्रीय पटल पर काफी मशहूर शब्द है। क्यों? क्योंकि अब शक्तिशाली और दादा कहे जाने वाले देश भी इससे भयभीत हो चले हैं। पहले उनके लिए इस शब्द का कोई अर्थ ही नहीं था, क्योंकि आतंकवादियों की पहुंच इन तक नहीं थी लेकिन जब अंतरराष्ट्रीय आतंक के गुरु ओसामा बिन लादेन ने अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश पर भी हमला बोल दिया तब माना गया कि आतंकवाद जैसा भी कुछ होता है। विश्व बिरादरी में हाहाकार मच गय...