सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

क्‍या दादरी का जवाब है मालदा तो पठानकोट का क्‍या?

पठानकोट की दहशत, मालदा में उत्पात और पूर्णिया में उपद्रव के बाद क्या? दहशत का यह ‘कारवां’ क्या ऐसे ही थम जाएगा, कदापि नहीं। दहशत की दुकान ऐसे बंद नहीं होती। कुछ और शहर तय कर लिए गए होंगे। लिस्ट बहुत लंबी है। यह अलग बात है कि घटना होने के बाद ही हमें और आपको पता चलेगा। किस शहर का नाम आगे है और किसका पीछे, यह शहर के दुर्भाग्य पर निर्भर करता है। मन अशांत है, लोग शांत हैं। एके हंगल साहब होते तो पूछते- इतना सन्नाटा क्यों पसरा है भाई? अब वे नहीं हैं तो चलो मैं ही पूछ लेता हूं। कैसी विचाराग्नि है? घटना को चुन-चुनकर धधकती है। सोशल साइट पर पक्ष और विपक्ष है। तीसरा पक्ष गायब है।

अजीब तरह का माहौल हो गया है। पठानकोट के समय मुंबई हमले की छुई-अनछुई बातों को बेपर्दा किया जा रहा है। मालदा की तुलना दादरी की घटना से हो रही है। फोटोशॉप का खूब प्रयोग हो रहा है और एकदम से विश्वास किया जाने वाला झूठ पैदा किया जा रहा है। आप समझ रहे हैं कि यह सतही और उच्छृंखल लोग ही कर रहे हैं लेकिन आप गलत हैं। बड़े लोग खासकर उच्च पदों पर आसीन वर्ग के लोग ऐसा कर रहे हैं। बड़े-बड़े पत्रकार इस पेशे में लग गए हैं। ऐसा सिर्फ एक पक्ष नहीं कर रहा है। पक्ष और विपक्ष दोनों मिलकर एक दूसरे को बेपर्दा करने में लगे हैं। बड़ी बेहयाई से बेकार की बातों और दावों को भी बल दिया जा रहा है। उन्हें सत्ता और विपक्ष के सामने खुद को ‘साबित’ जो करना है। दादरी की बर्बर भीड़ की तुलना मालदा के हिंसक भीड़ से की जा रही है। यह सही है कि नजरंदाज करने वाली घटना न दादरी थी और न ही मालदा लेकिन दादरी पर हल्ला हुड़दंग मचाने वाले मालदा पर चुप हैं और मालदा पर हुड़दंग मचाने वाले दादरी पर रक्षात्मक मुद्रा में थे। दादरी पर हल्ला मचाने वालों के लिए पठानकोट की घटना बोनस की तरह है। मालदा पर वे कुछ नहीं कह पाते, जवाब में पठानकोट की बात करते हैं। मतलब मालदा से उठे सवालों का जवाब पठानकोट में छिपा है। उसी तरह मालदा पर हल्ला मचानेवालों के लिए पठानकोट मनोबल गिराने वाला है। मालदा पर सवाल के जवाब में पठानकोट का नाम आते ही उस पक्ष का उत्साह गिर जाता है।

तभी बिहार सुर्खियों में आता है। रंगदारी को लेकर 72 घंटे में आठ मर्डर की घटनाओं के बाद एक पक्ष दिल से खुश हो जाता है। यह पक्ष सोचता है- बड़े आए थे सुशासन का पाठ पढ़ाने। अब पढ़ाएं। बड़ा भैया पढ़ाने देगा तब न। इस बीच मालदा की तर्ज पर पूर्णिया की घटना हो जाती है। अब तो इस पक्ष की बल्ले-बल्ले हो जाती है। कानून व्यवस्था को लेकर सवालों के घेरे में रहे बिहार को लेकर फिर से देशव्यापी बहस छिड़ जाती है। पक्ष विपक्ष में बयान होते हैं। बिहार में सत्तापक्ष के दो ‘कुंभ के मेले में बिछड़े भाइयों’ के बीच पार्टी की दीवार खड़ी हो जाती है। दोनों ओर के बयान दोनों पक्ष को नागवार गुजरती है। अंदरूनी तौर पर गड़बड़ी का आभास होता है। सोशल साइट पर पक्ष वाले के पास पठानकोट के जवाब में मालदा और पूर्णिया हो जाते हैं। यह पक्ष हावी होने की कोशिश करता है। इस बीच सुशासन बाबू जंगल बाबू को लंगड़ी मारते दिखते हैं और प्रधानमंत्री को माननीय प्रधानमंत्री कहकर उन्हें चिढ़ाने की कोशिश करते दिखते प्रतीत होते हैं। प्रधानमंत्री की पाकिस्तान यात्रा का जमकर तारीफ भी करते हैं। तुरंत बाद जंगल बाबू प्रधानमंत्री के सीने की नाप लेने लगते हैं। मतलब जंगलराज असर दिखा रहा है।

आप ये न सोचें कि पक्ष ही मजबूत रहेगा। अभी कुछ ऐसा होगा कि पक्ष या विपक्ष फिर हावी होने की कोशिश करेंगे। पाकिस्तान इस बार दोनों को यह मौका दे सकता है। अगर पठानकोट को लेकर पाकिस्तान सख्त रुख अपनाता है तो पक्ष वाले 56 इंच का सीना बढ़ाकर इस बार 72 इंच कर देंगे और अगर पाकिस्तान लंगड़ी मारता है तो विपक्ष इसी सीने को छह इंच का घोषित कर देगा। शुक्र है कि कांग्रेस के जोजो विदेश में छुट्टियां मना रहे हैं नहीं तो अब तक तो प्रधानमंत्री की हेंकड़ी निकाल दिए होते। चलो उनके आने की प्रतीक्षा कर लेते हैं, तब तक पाकिस्तान भी कुछ न कुछ रिजल्ट दे ही देगा।

टिप्पणियाँ

  1. बहुत ही सार्थक और सारगर्भित । बधाई!

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. सर, आपने तारीफ कर दी इससे अधिक और क्‍या चाहिए। बहुत बहुत धन्‍यवाद

      हटाएं
  2. सही,लेकिन इसी नाम का एक और ब्लॉग है।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. शुक्‍ला जी, जब ब्‍लॉग बन गया तब इस बारे में पता चला। बस स्‍पेलिंग का अंतर है।

      हटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

#gaurilankesh : मौत हो तो ऐसी

मौत हो तो ऐसी। एक मिनट पहले तक जिन्हें कर्नाटक के बाहर बहुत अधिक नहीं जाना जाता था, उन्हें मरते ही पल भर में अनंत शोहरत हासिल हो गई। जगह-जगह मातमनुमा उल्लास-उत्सव मनाया जाने लगा। पिघलती मोमबत्तियां अगाध श्रद्धांजलि का भाव पैदा करने लगीं। देश की राजधानी दिल्ली में मातमपुरसी का आयोजन कर राजनीति की रोटियां सेंकी गईं और तमाम सेलिब्रिटी ने अपने जौहर दिखाए। क्या करें भाव भले मातम का न हो, माहौल तो मातम का था न। #gaurilankesh कर्नाटक की पत्रकार की हत्या की खबरें टीवी पर कुछ यूं फ्लैश की गईं: कर्नाटक की पत्रकार #gaurilankesh की हत्या, गौरी हिन्दूवादी राजनीति की धुर विरोधी थीं और भाजपा की नीतियों का विरोध करती थीं। मेरे दस साल के कैरियर में खबर फ्लैश करने का यह नया और आधुनिक तरीका लगा। गौरी लंकेश के बारे में यही पूरी जानकारी थी और उन्हें इससे अधिक समझने का मौका न तो मानस को दिया गया और न ही पत्रकारों ने खुद इसमें अपनी दिलचस्पी दिखाई। मुझे भी उनके बारे में बहुत अधिक जानकारी नहीं थी। लगा कि किसी महिला की हत्या कर दी गई होगी। मुझे क्या पता था कि इसमें बहुत मसाला है और इतना मसाला है कि स...

दिल्ली में हिंसा का 'सालाना जलसा'

दिल्‍ली में हिंसा अब सालाना जलसे की तरह हो गई है. पिछले साल नागरिकता कानून के नाम पर दिल्‍ली को भड़काया गया तो इस बार किसान आंदोलन के नाम पर दिल्‍ली को दहलाया गया. संभव है कि अगले साल कोई और बहाने से किसी और को आगे कर अपना उल्‍लू सीधा किया जाए. कुल मिलाकर सरकार को नवंबर के बाद सचेत हो जाना चाहिए, क्‍योंकि इसकी क्रोनोलॉजी समझना बेहद जरूरी है. वो तो खैर मनाइए कोरोना महामारी का कि दिल्‍ली का दंगा कंट्रोल हो गया, नहीं तो हम वो देखने वाले थे, जो कभी सोच भी नहीं सकते थे. ये जो तस्‍वीरें आप देख रहे हैं, वो आपको विचलित करने के लिए काफी हैं. गणतंत्र दिवस जैसे गौरवशाली दिन, जब हमें दुनिया को अपना गौरव दिखाना होता है, उस दिन को आंदोलन के नाम पर राष्‍ट्रीय शर्म बना दिया गया. एक तरफ जवान दुनिया के सामने अपना फौलादी इरादा जाहिर कर रहे थे तो दूसरी ओर, दिल्‍ली को दहलाने के लिए कुछ साजिशें कुछ कर गुजरने के लिए बेकरार हो रही थीं. तभी तो तय समय से पहले कई जगहों पर दिल्‍ली पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ने की खबरें आने लगीं. यह पहले से तय था कि आज का दिन भारी साबित होने वाला है, फिर भी सरकार और दिल्‍ली पुलि...

हमले अच्छे हैं!

ये कैसा इत्तेफाक है कि जिस आतंकवाद (टेररिज्म) से फ्रांस इस पूरे साल त्रस्त रहा, वहीं पर टेररिज्म शब्द इजाद किया गया था। टेररिज्म लैटिन शब्द टेरर से बना है, जिसका अर्थ भयभीत करना होता है। दरअसल फ्रांस में 1793 से 1794 के बीच के शासन को रिजिन ऑफ टेरर कहा जाता है। उस समय फ्रांस पर जैकोबिन का शासन था। उसके शासन को गाली देने के लिए तब के लोग इस शब्द का प्रयोग करने लगे। इस शब्द को और चर्चा उस समय मिली, जब 1869 में रूस के सर्गेई नेकावेव ने खुद पीपल्स रिट्रीब्यूशन की स्थापना कर खुद को टेररिस्ट घोषित कर लिया। यह वह वर्ष था, जब हमारे राष्ट्रपिता और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी पैदा हुए थे। आज टेररिज्म शब्द अंतरराष्ट्रीय पटल पर काफी मशहूर शब्द है। क्यों? क्योंकि अब शक्तिशाली और दादा कहे जाने वाले देश भी इससे भयभीत हो चले हैं। पहले उनके लिए इस शब्द का कोई अर्थ ही नहीं था, क्योंकि आतंकवादियों की पहुंच इन तक नहीं थी लेकिन जब अंतरराष्ट्रीय आतंक के गुरु ओसामा बिन लादेन ने अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश पर भी हमला बोल दिया तब माना गया कि आतंकवाद जैसा भी कुछ होता है। विश्व बिरादरी में हाहाकार मच गय...